Friday, May 3rd, 2024 Login Here
कांग्रेस प्रत्याशी श्री गुर्जर ने मल्हारगढ विधानसभा में किया जनसंपर्क 3 करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाने की गांरटी दी प्रधानमंत्री मोदी ने डॉक्टर का अपहरण, 20 लाख फिरौती मांगी, सीबीएन जवान सहित तीन आरोपी गिरफ्तार गांधीसागर का आशियाना भाने लगा गिद्दों को, बड़ी संख्या आईपीएल क्रिकेट सट्टे में फरार आरोपी पायलट गिरफ्तार पिकअप में तरबूज के नीचे 11 बैग में भरकर रखा 159 किलो डोडाचूरा जब्त, एक गिरफ्तार भाजपा की मोदी सरकार में सडकों के आधुनिकरण ने गांवो की तस्वीर बदल दी 500 वर्षो के संघर्ष के बाद भगवान राम को विराजित किया मोदी सरकार नें लोकतंत्र का आकाशदीप से जगमगाया मंदसौर शहर कार से 120 किलो डोडाचूरा जप्त, आरोपी गिरफ्तार कार से डेढ किलों अफीम के साथ पंजाबी गिरफ्तार गोली चलने के 24 घंटे बाद भी नहीं लगा हमलावरों का पता मंदसौर संसदीय क्षेत्र में साकार हुआ विकास का नारा, योजनाओं का मिला लाभ धनीये के बोरो के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा डोडाचुरा जप्त मन्दसौर जिले के 5 समेत इंदौर में 8 मुस्लिमों ने अपनाया हिन्दू धर्म


मानसून बीतने के बाद शुरू हो रहा मेंटेनेंस कार्य
मंदसौर जनसारंगी।

मंदसौर शहर में आज से बीस दिन यानी 30 अक्टूबर तक हर दिन गर्मी से परेशान होना पडेगा क्योंकि हर दिन चार घंटे तक बिजली प्रवाह बंद रहेगा। वजह है मानसून बीतने के बाद अब मप्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा शहर में मेंटेनेंस प्रारंभ किया गया है। ताकि आगामी दीपावली पर्व एवं अन्य दिनों में विद्युत वितरण व्यवस्था निर्बाध रूप से बनी रहे। इस दौरान प्रतिदिन अलग-अलग क्षेत्रों में सुबह आठ से दोपहर 12 बजे तक कुल चार घंटे तक विद्युत व्यवस्था बंद रहेगी।वर्षा ऋतु के बाद शहर वितरण केन्द्र के सभी फीडरों का पोस्ट मानसून रख रखाव कार्य प्रारंभ किया गया है। शहर में प्रतिदिन अलग-अलग क्षेत्रों में सुबह आठ से दोपहर 12 बजे तक विद्युत वितरण व्यवस्था बाधित कर, मेंटेनेंस किया जाएगा। इसमें केबलों को सुधारने, विद्युत पोल ठीक करने, लाइन दुरूस्ती सहित अन्य कार्य होंगे। विद्युत कंपनी द्वारा वर्षा ऋतु के बाद हर साल पोस्ट मानसून रख रखाव किया जााता है। मेंटेनेंस के दौरान लोगों को सीजन और त्योहार के समय में चार घंटे तक बिजली के लिये परेशान होना पड़ेगा। सोमवार को मेंटेनेस कार्य इंदिर कॉलोनी, किटियानी, चम्बल कॉलोनी आदि क्षेत्रों में होगा। विद्युत वितरण कंपनी द्वारा पूरे 20 दिनों की क्षेत्र वार सारणी भी जारी की है। कंपनी के अधिकारियों का कहना है कि दीपावली पर विद्युत की अधिक आवश्यकता होती है, ऐसे में रोशनी के त्योहार पर किसी तरह की दिक्कतें न हो इसके लिये भी रख रखाव का कार्य किया जा रहा है।
शहर में इस तरह होगा मेंटेनेंस का कार्य

-11 अक्टूबर को इंदिरा कॉलोनी, मंगलम विहार, डूपलेक्स, यश बालाजी, आदिनाथ कम्बल कॉलोनी, जनता कॉलोनी, किटियानी, नूर कॉलोनी, चम्बल कॉलोनी।
-12 व 13 अक्टूबर को पीटीआइ पीजी कॉलोनी, आयकर विभाग, जिराफ गार्डन, पुराना आरटीओ क्षेत्र, गोल्डन कॉलोनी, जिनत विहार, केशल तोल कांटा, ट्रांसपोर्ट नगर, विवेकानंद नगर, एलआइसी ऑफिस, केशव कुंज, यश नगर पुल क्षेत्र, पुराना आरटीओ ऑफिस, मेघदूत नगर, यश नगर, वात्सल्य स्कूल कर्मचारी कॉलोनी।
-16 अक्टूबर महादेव विहार, भागवत नगर, हनुमान नगर, सिद्धचक्र विहार, रामकृष्ण विहार, श्रीनाथ विहार, रामटेकरी, डबल स्टोरी, जाजपुरिया कॉलोनी, नृसिंहपुरा, तेलिया तालाब कुछ क्षेत्र रेवासदेवड़ा रोड।
-17 अक्टूबर बीएसएनएल कॉलोनी, एसपी कार्यालय, कृषि उपज मंडी, नया कलेक्टर कार्यालय, शिक्षा विभाग।
-18 अक्टूबर शगुन गार्डन, तिरूपति कॉलोनी, एयरटेल टावर, पुलिस कॉलोनी, प्रताप कॉलोनी, दशरथ नगर पानी की टंकी, गोविन्द नगर, अफीम गोदाम कार्यालय, जनपद पंचायत, भारत प्लाजा, बंटी चौराहा, माल गोदाम रोड, संजय उद्यान नई आबादी, संकेत नगर, तलेरा विहार, जैन कॉलोनी, बीमा ऑफिस, चौधरी कॉलोनी।
-19 अक्टूबर शगुन गार्डन, रेलवे स्टेशन, पमनानी हॉस्पिटल, नाहटा चौराहा, नागदा गली, संतकंवर कॉलोनी, प्रेम कॉलोनी, प्रेम कॉलोनी, पुराना पावर हाउस, मार्डन पेट्रोल पंप, उप जेल, बसेर कॉलोनी, सरस्वती नगर, पोल फेक्ट्री, पुलिस लाइन।
-20 अक्टूबर- जीवागंज
-21 अक्टूबर- पुलिस कॉलोनी, लक्ष्मण दरवाजा, माली चौक, सम्राट मार्केट, कालकामाता रोड, भगत कॉम्पलेक्स, देहली दरवाजा, बोहरा बाखल, धानमंडी, डिब्बीपुरा, पतासा गली।
22 अक्टूबर- आम्बेडकर चौराहा, कैलाश मार्ग, नेहरू बस स्टैंड, भगत होटल, भारतमाता चौराहा, गोशाला मार्केट, कालीदास मार्ग, कोतवाली, घंटाघर, सदर बाजार, पोस्ट ऑफिस, शुक्ला चौक।
-23 अक्टूबर- 500 क्वार्टर कॉलोनी, नई पुलिस कॉलोनी, ऋषियानंद कुटिया, मनमोहन वाटिका।
-24 अक्टूबर- गांधी चौराहा
-25 अक्टूबर- खानपुरा
-26 अक्टूबर- मदारपुरा, सत्यनारायण कॉलोनी, नयागांव, नृसिंहपुरा पानी की टंकी, नृसिंहपुरा पुलिया।
-27 अक्टूबर- अशोक नगर, नाटाराम नगर, रावण रोड, तीन छत्री बालाजी, शालीमार कॉलोनी, प्रतापगढ़ रोड।
-28 अक्टूबर-बाकड़ी फार्म, कालाभाटा बांध क्षेत्र।
29 अक्टूबर- चंबल कॉलोनी, डिवीजन ऑफिस, पीजी कॉलेज क्षेत्र।
30 अक्टूबर- अस्पताल।
Chania