Friday, May 3rd, 2024 Login Here
कांग्रेस प्रत्याशी श्री गुर्जर ने मल्हारगढ विधानसभा में किया जनसंपर्क 3 करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाने की गांरटी दी प्रधानमंत्री मोदी ने डॉक्टर का अपहरण, 20 लाख फिरौती मांगी, सीबीएन जवान सहित तीन आरोपी गिरफ्तार गांधीसागर का आशियाना भाने लगा गिद्दों को, बड़ी संख्या आईपीएल क्रिकेट सट्टे में फरार आरोपी पायलट गिरफ्तार पिकअप में तरबूज के नीचे 11 बैग में भरकर रखा 159 किलो डोडाचूरा जब्त, एक गिरफ्तार भाजपा की मोदी सरकार में सडकों के आधुनिकरण ने गांवो की तस्वीर बदल दी 500 वर्षो के संघर्ष के बाद भगवान राम को विराजित किया मोदी सरकार नें लोकतंत्र का आकाशदीप से जगमगाया मंदसौर शहर कार से 120 किलो डोडाचूरा जप्त, आरोपी गिरफ्तार कार से डेढ किलों अफीम के साथ पंजाबी गिरफ्तार गोली चलने के 24 घंटे बाद भी नहीं लगा हमलावरों का पता मंदसौर संसदीय क्षेत्र में साकार हुआ विकास का नारा, योजनाओं का मिला लाभ धनीये के बोरो के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा डोडाचुरा जप्त मन्दसौर जिले के 5 समेत इंदौर में 8 मुस्लिमों ने अपनाया हिन्दू धर्म

मंदसौर के खिलचीपुरा में विराजित है शिव परिवार के साथ भगवान कुबेर
मंदसौर जनसारंगी।
मंदसौर प्रदेश का ऐसा शहर है, जहां रावण को दामाद माना जाता है और यहीं धन के देवता कुबेर का मंदिर भी है। ऐसा मंदिर जहां माथा टेकने बड़े-बड़े नेता और आइएएस-आइपीएस अफसर भी आते हैं। यहां शहर से सटे खिलचीपुरा में भगवान कुबेर शिव परिवार के साथ एक ही मंदिर में विराजे हैं। मान्यता है कि मराठाकाल में इस मंदिर का निर्माण हुआ था। कहते हैं यहां पूजा-आराधना करने से धन संबंधी सारी चिंताएं दूर हो जाती हैं। सिर्फ मनुष्य नहीं देवता भी कुबेर को धन का देवता मानते हैं। स्वयं भगवान शिव ने उन्हें धन का देवता नियुक्त किया है। कुबेर को रावण का सौतेला भाई भी कहा जाता है।
शहर से सटे खिलचीपुरा में श्री धौलागढ़ महादेव मंदिर में सातवीं शताब्दी में बनी भगवान कुबेर की प्राचीन मूर्ति स्थापित है। ऐसा दावा किया जाता है कि श्री केदारनाथ के बाद यहां ही शिव पंचायत में भगवान कुबेर विराजित हैं। पुरातत्व विभाग के अधीन इस मंदिर को जीर्णाेद्धार के लिए शासन ने संरक्षण अधिसूचना में शामिल कर लिया है। विभाग अब जीर्णाेद्धार के लिए प्रस्ताव तैयार करेगा।
खिलचीपुरा विश्व प्रसिद्ध अष्टमुखी भगवान पशुपतिनाथ मंदिर से लगभग एक किमी दूरी पर है। विश्व में दो ही स्थान ऐसे हैं, जहां शिव पंचायत में कुबेर भी शामिल हैं। एक चार धामों में शामिल श्री केदारनाथ तथा दूसरी मूर्ति मंदसौर के खिलचीपुरा स्थित धौलागढ़ महादेव मंदिर में है।पुरातत्व विभाग के डॉ. कैलाश शर्मा के अनुसार श्री धौलागढ़ महादेव मंदिर लगभग 1200 साल पहले बना मराठाकालीन है। इसी मंदिर में स्थापित भगवान कुबेर की मूर्ति उत्तर गुप्तकाल में सातवीं शताब्दी में निर्मित है। मराठाकाल में धौलागिरी महादेव मंदिर के निर्माण के दौरान इसे गर्भगृह में स्थापित किया गया था। मंदिर में भगवान गणेश व माता पार्वती की मूर्तियां भी हैं। 1978 में श्री कुबेर की मूर्ति की पहचान हुई। मूर्ति में कुबेर बड़े पेट वाले, चतुर्भुजाधारी सीधे हाथ में धन की थैली और तो दूसरे में प्याला धारण किए हुए हैं। नर वाहन पर सवार इस मूर्ति की ऊंचाई लगभग तीन फीट है।
प्राचीन व पुरा महत्व का मंदिर होने से इसकी संरचना में बदलाव नहीं किया जा सकता है। विभाग द्वारा संरक्षण अधिसूचना में शामिल करने पर अब इसके जीर्णाेद्धार व अन्य सुविधाओं के लिए जल्द प्रस्ताव तैयार किया जाएगा।
अलसुबह से होंगे धार्मिक अनुष्ठान
धौलागढ़ महादेव मंदिर के पं. हेमंत गिरी ने बताया कि कुबेर मंदिर में दो नवंबर को सुबह चार बजे से विशेष अनुष्ठान शुरू होंगे। महाभिषेक, हवन व पूजन किया जाएगा। आकर्षक श्रृंगार किया जाएगा। सुबह कलेक्टर गौतमसिंह द्वारा पूजा-अर्चना की जाएगी। इसके बाद हवन प्रारंभ होगा। पूर्णाहुति रात 12ः30 बजे होगी।

Chania