Friday, May 3rd, 2024 Login Here
कांग्रेस प्रत्याशी श्री गुर्जर ने मल्हारगढ विधानसभा में किया जनसंपर्क 3 करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाने की गांरटी दी प्रधानमंत्री मोदी ने डॉक्टर का अपहरण, 20 लाख फिरौती मांगी, सीबीएन जवान सहित तीन आरोपी गिरफ्तार गांधीसागर का आशियाना भाने लगा गिद्दों को, बड़ी संख्या आईपीएल क्रिकेट सट्टे में फरार आरोपी पायलट गिरफ्तार पिकअप में तरबूज के नीचे 11 बैग में भरकर रखा 159 किलो डोडाचूरा जब्त, एक गिरफ्तार भाजपा की मोदी सरकार में सडकों के आधुनिकरण ने गांवो की तस्वीर बदल दी 500 वर्षो के संघर्ष के बाद भगवान राम को विराजित किया मोदी सरकार नें लोकतंत्र का आकाशदीप से जगमगाया मंदसौर शहर कार से 120 किलो डोडाचूरा जप्त, आरोपी गिरफ्तार कार से डेढ किलों अफीम के साथ पंजाबी गिरफ्तार गोली चलने के 24 घंटे बाद भी नहीं लगा हमलावरों का पता मंदसौर संसदीय क्षेत्र में साकार हुआ विकास का नारा, योजनाओं का मिला लाभ धनीये के बोरो के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा डोडाचुरा जप्त मन्दसौर जिले के 5 समेत इंदौर में 8 मुस्लिमों ने अपनाया हिन्दू धर्म

मंदसौर जनसारंगी।
 त्योहारों को लेकर यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। यातायात पुलिस प्रभारी शैलेद्रसिंह ने बताया कि संपूर्ण व्यवस्था में दो पहिया वाहन बाजार में कहीं भी आ जा सकेंगे। भारत माता चौराहा से घंटाघर, सदर बाजार, सम्राट मार्केट का क्षेत्र तीन पहिया तथा चार पहिया वाहनों हेतु पूर्णतया प्रतिबंधित रहेगा। इस हेतु मार्ग व्यवस्था में रास्ते स्टॉपर से बंद रहेंगे । भारत माता चौराहा पर आने वाले तीन-पहिया, चार-पहिया वाहनों को दयामंदिर रोड पर डाइवर्ट किया जाएगा । आवश्यक होने पर चार-पहिया वाहन नेहरू बस स्टैंड के पीछे मिश्री होटल के पास मैदान पर पार्क करें ।कालिदास मार्ग, तीन पहिया चार पहिया वाहनों हेतु प्रतिबंधित रहेगा । इस क्षेत्र में घुसने वाले टू -व्हीलर की पार्किंग व्यवस्था श्रीजी  टॉकीज के पास डिपो मैदान पर की गई है। कृपया कालिदास मार्ग पर कहीं भी वाहन खड़े न करें। उक्त वाहन प्रतिबंधित क्षेत्र को किसी भी बिंदु से स्टॉपर द्वारा स्थाई बंद नहीं किया गया है तथा दो पहिया वाहनों के आवागमन के लिए पर्याप्त व्यवस्था है। वर्तमान व्यवस्था में दो पहिया वाहनों का आवागमन किसी भी प्रकार से प्रतिबंधित नहीं किया गया है, अतरू ग्राहक तथा व्यापारीगण उपरोक्त प्रतिबंधित क्षेत्र में दोपहिया वाहनों का उपयोग कर सकते हैं।सभी प्रकार के तीन पहिया तथा चार पहिया वाहन उक्त क्षेत्र में प्रतिबंधित रहेंगे।  परंतु उक्त क्षेत्र में स्थित समस्त दुकानों पर माल लाने-ले जाने हेतु उपयोग हो रहे, तीन पहिया/ चार पहिया (छोटे वाहन) उक्त प्रतिबंध से मुक्त रहेंगे।

Chania