Friday, May 3rd, 2024 Login Here
कांग्रेस प्रत्याशी श्री गुर्जर ने मल्हारगढ विधानसभा में किया जनसंपर्क 3 करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाने की गांरटी दी प्रधानमंत्री मोदी ने डॉक्टर का अपहरण, 20 लाख फिरौती मांगी, सीबीएन जवान सहित तीन आरोपी गिरफ्तार गांधीसागर का आशियाना भाने लगा गिद्दों को, बड़ी संख्या आईपीएल क्रिकेट सट्टे में फरार आरोपी पायलट गिरफ्तार पिकअप में तरबूज के नीचे 11 बैग में भरकर रखा 159 किलो डोडाचूरा जब्त, एक गिरफ्तार भाजपा की मोदी सरकार में सडकों के आधुनिकरण ने गांवो की तस्वीर बदल दी 500 वर्षो के संघर्ष के बाद भगवान राम को विराजित किया मोदी सरकार नें लोकतंत्र का आकाशदीप से जगमगाया मंदसौर शहर कार से 120 किलो डोडाचूरा जप्त, आरोपी गिरफ्तार कार से डेढ किलों अफीम के साथ पंजाबी गिरफ्तार गोली चलने के 24 घंटे बाद भी नहीं लगा हमलावरों का पता मंदसौर संसदीय क्षेत्र में साकार हुआ विकास का नारा, योजनाओं का मिला लाभ धनीये के बोरो के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा डोडाचुरा जप्त मन्दसौर जिले के 5 समेत इंदौर में 8 मुस्लिमों ने अपनाया हिन्दू धर्म

मंदसौर जनसारंगी।
फाटक पार के हजारों लोगों की परेशानियों का निदान शीघ्र ही होने वाला है पिछले करीब डेढ़ साल से निर्माणाधीन मिड इंडिया अंडरब्रिज का काम तेजी चल रहा है, उम्मीद की जा रही है कि इसी माह के अंत तक सभी पटरियों के नीचे बाक्स लगा दिए जाऐगा। अभी एक पटरी के नीचे बाक्स लगाया जा चूका है बाकी पटरियों के नीचे खोदाई कर बाक्स लगाऐ जाने का काम चल रहा है।
अभी फाटक पार के रहवासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि मिड इंडिया अंडरब्रिज और संजीत रोड फाटक पर ओवरब्रिज निर्माण चलने से पटरी पार की करीब ढाई हजार से अधिक कालोनियों के लोगों की आवाजाही के लिए एकमात्र गीताभवन अंडरब्रिज ही रास्ता है। अभिनंदन नगर, संजीत रोड क्षेत्र की कालोनियों के लगभग 30 हजार लोग लगभग डेढ़ साल से गीता भवन अंडरब्रिज से ही आना-जाना कर रहे हैं। पर इसके दोनों तरफ ही सड़कों की चौड़ाई कम होने से यातायात भी सही नहीं हो पा रहा है। यातायात पुलिस ने यहां वनवे की व्यवस्था भी की है, पर लोग हैं कि मान ही नहीं रहे हैं। दोनों लेन में उल्टे घुसकर वनवे की व्यवस्था को भी तोड़ रहे हैं और कई बार आमने-सामने वाहन होने से जाम भी लग रहे हैं। नियम पालन करने वाले लोग भी यह परेशानी डेढ़ वर्ष से झेल रहे हैं। जबकि यहां पुलिसकर्मी भी खड़े रहते हैं।
उल्लेखनिय है कि मिड इंडिया अंडरब्रिज का काम कभी भुगतान तो कभी कोरोना के कारण रुकता रहा है। इसके चलते काफी धीमी गति से काम चलता रहा। कोरोना की दूसरी लहर के बाद जून में बारिश के चलते रेलवे ने काम को बंद करा दिया था। अब 23 सितंबर से काम शुरू हुआ था और नवंबर के प्रथम सप्ताह में पटरियों के नीचे बाक्सि लगना शुरू हो गए हैं। अभी प्लेटफार्म-2 की तरफ जा रही लाइन के नीचे बाक्स लगा दिया है। अब दूसरी व तीसरी पटरी के नीचे बाक्स पुशिंग की जा रही है। ठेकेदार का कहना कि नवंबर अंत के पहले ही पटरियों के नीचे बाक्स लगा दिए जाएंगे। इसके बाद दोनों तरफ इसका पहुंच मार्ग बनाया जाएगा। जनवरी तक आवागमन प्रारंभ होने की उम्मीद हैं।

Chania