Friday, May 3rd, 2024 Login Here
कांग्रेस प्रत्याशी श्री गुर्जर ने मल्हारगढ विधानसभा में किया जनसंपर्क 3 करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाने की गांरटी दी प्रधानमंत्री मोदी ने डॉक्टर का अपहरण, 20 लाख फिरौती मांगी, सीबीएन जवान सहित तीन आरोपी गिरफ्तार गांधीसागर का आशियाना भाने लगा गिद्दों को, बड़ी संख्या आईपीएल क्रिकेट सट्टे में फरार आरोपी पायलट गिरफ्तार पिकअप में तरबूज के नीचे 11 बैग में भरकर रखा 159 किलो डोडाचूरा जब्त, एक गिरफ्तार भाजपा की मोदी सरकार में सडकों के आधुनिकरण ने गांवो की तस्वीर बदल दी 500 वर्षो के संघर्ष के बाद भगवान राम को विराजित किया मोदी सरकार नें लोकतंत्र का आकाशदीप से जगमगाया मंदसौर शहर कार से 120 किलो डोडाचूरा जप्त, आरोपी गिरफ्तार कार से डेढ किलों अफीम के साथ पंजाबी गिरफ्तार गोली चलने के 24 घंटे बाद भी नहीं लगा हमलावरों का पता मंदसौर संसदीय क्षेत्र में साकार हुआ विकास का नारा, योजनाओं का मिला लाभ धनीये के बोरो के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा डोडाचुरा जप्त मन्दसौर जिले के 5 समेत इंदौर में 8 मुस्लिमों ने अपनाया हिन्दू धर्म

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे जनजातीय बंधु
मंदसौर जनसारंगी।
आज बिररसा मुंडा जयंती के उपलक्ष्य में भोपाल के जंबूरी मैदान में प्रदेश के जनजातीय बंधुओं का आयोजन होगा जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सम्मिलित होंगे। इस आयोजन में भाग लेने के लिए मंदसौर जिले से 15 बसों के माध्यम से जनजातीय बंधुओं को भोपाल भेजा गया है। रविवार को प्रतिकात्मक रूप से एक बस को रवाना किया गया। सभी बसों से यात्री भोपाल के नजदीक सिंहोर पहुंचेगें वहीं रात्री विश्राम करेंगे और वापसी में भी रात्री विश्राम सिंहोर में ही होगा।
यह जानकारी देते हुए कलेक्टर गौतमसिंह ने बताया कि मंदसौर से 15 बसों के माध्यम से गौरव जनजातीय सम्मेलन में भाग लेने के लिए जनजातीय बंधुओं को भेजा गया है। पहले से ही तहसीलदार की अगुवाई में टीम को पहले से ही सिंहोर भेजा गया है वहां रूकने और भोजन इत्यादि की व्यवस्था की गई है। सोमवार की सुबह सभी को सिंहोर से भोपाल जंबूरी मैदान ले जाया जाऐगा।आयोजन के बाद वापसी में भी सभी को रात्री में सिंहोर में ही रात्री विश्राम की व्यवस्था की गई है। वहां से मंगलवार की सुबह सभी को वापस मंदसौर लाया जाऐगा। सभी बसों की सुचारू व्यवस्था के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है। 24 ही घंटे यह कंट्रोल रूम निगरानी रखेगा और हर आवश्यकता की पूर्ति करेंगा। 15 बसों को भेजने के साथ ही कुछ बसों को रिर्जव भी रखा गया है। हालांकि भेजी जानी वाली बसों की फिटनेस इत्यादि चेंकिग कर हीं भेजा गया है लेकिन यदि फिर भी रास्ते में किसी तरह की दिक्कत आती है तो उसके लिए भी व्यवस्था रिर्जव रखी गई है।
विधायक यशपालसिंह सिसोदिया ने बताया कि भगवान बिरसा मुंडा की जन्म जयंती के अवसर पर आज भोपाल में प्रधानमंत्री गौरव जनजातीय सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इस आयोजन में मंदसौर जिले से भी जनजातीय बंधु सम्मिलित होंगे, इन्हें करीब 15 बसों के माध्यम से भेजा गया है। जनजातीय समाज को आगे बढाने का संकल्प भाजपा ने लिया है। इन्हें वनाधिकार मिले और अन्य योजनाओं का भी लाभ मिले इसकी चिंता सरकार कर रहीं है।

Chania