Friday, May 3rd, 2024 Login Here
कांग्रेस प्रत्याशी श्री गुर्जर ने मल्हारगढ विधानसभा में किया जनसंपर्क 3 करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाने की गांरटी दी प्रधानमंत्री मोदी ने डॉक्टर का अपहरण, 20 लाख फिरौती मांगी, सीबीएन जवान सहित तीन आरोपी गिरफ्तार गांधीसागर का आशियाना भाने लगा गिद्दों को, बड़ी संख्या आईपीएल क्रिकेट सट्टे में फरार आरोपी पायलट गिरफ्तार पिकअप में तरबूज के नीचे 11 बैग में भरकर रखा 159 किलो डोडाचूरा जब्त, एक गिरफ्तार भाजपा की मोदी सरकार में सडकों के आधुनिकरण ने गांवो की तस्वीर बदल दी 500 वर्षो के संघर्ष के बाद भगवान राम को विराजित किया मोदी सरकार नें लोकतंत्र का आकाशदीप से जगमगाया मंदसौर शहर कार से 120 किलो डोडाचूरा जप्त, आरोपी गिरफ्तार कार से डेढ किलों अफीम के साथ पंजाबी गिरफ्तार गोली चलने के 24 घंटे बाद भी नहीं लगा हमलावरों का पता मंदसौर संसदीय क्षेत्र में साकार हुआ विकास का नारा, योजनाओं का मिला लाभ धनीये के बोरो के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा डोडाचुरा जप्त मन्दसौर जिले के 5 समेत इंदौर में 8 मुस्लिमों ने अपनाया हिन्दू धर्म


मंदसौर जनसारंगी।

मंदसौर में पिछले 2 दिनों से मौसम पूरी तरह खराब हो रहा है शुक्रवार को बारिश नहीं हुई लेकिन आसमान में बादल छाए रहे, सर्द हवाएं चलती रही, पूरे दिन ही सूर्य देव के दर्शन नही हुए। ठंड। ने ऐसा कपकपाया किनलोग दिन में भी गर्म कपड़ों में दुबके रहे। हालांकि गुरुवार की अपेक्षा शुक्रवार को सर्दी कम थी।

शुक्रवार को भी सुबह से ही आकाश में बादल छाए रहे। दिनभर बादल रहने से ठंड का असर भी तेज रहा। सुबह से शाम तक धूप भी नहीं खिली। ठंड से बचाव के लिये लोग अलाव का सहारा लेते रहे। गुरूवार सुबह से ही मौसम में हुआ परिवर्तन शुक्रवार रात तक बना हुआ था। हालांकि शुक्रवार को दिनभर में कहीं भी बारिश नहीं हुई। गुरूवार को बारिश के कारण तापमान में भी कमी आई थी। जबकि शुक्रवार को तापमान तेजी से बढ़ गया। रामघाट वाटर वक्स केन्द्र के अनुसार शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 16 डिग्री एवं अधिकतम तापमान 19 डिग्री दर्ज हुआ। वहीं गुरूवार को न्यूनतम तापमान 15.5 एवं अधिकतम तापमान 16.2 डिग्री दर्ज हुआ था। 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 2.8 डिग्री की बढ़ोतरी हुई, वहीं न्यूनतम तापमान भी आधा डिग्री बढ़ा है। 17 नवम्बर को अधिकतम तापमान 25 डिग्री दर्ज हुआ था। मौसम विभाग की मानें तो अभी अगले एक-दो दिनों तक मौसम ऐसे ही खराब रहने वाला है सर्दी और ज्यादा पड़ने की संभावना बनी हुई है।

Chania