Friday, May 3rd, 2024 Login Here
कांग्रेस प्रत्याशी श्री गुर्जर ने मल्हारगढ विधानसभा में किया जनसंपर्क 3 करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाने की गांरटी दी प्रधानमंत्री मोदी ने डॉक्टर का अपहरण, 20 लाख फिरौती मांगी, सीबीएन जवान सहित तीन आरोपी गिरफ्तार गांधीसागर का आशियाना भाने लगा गिद्दों को, बड़ी संख्या आईपीएल क्रिकेट सट्टे में फरार आरोपी पायलट गिरफ्तार पिकअप में तरबूज के नीचे 11 बैग में भरकर रखा 159 किलो डोडाचूरा जब्त, एक गिरफ्तार भाजपा की मोदी सरकार में सडकों के आधुनिकरण ने गांवो की तस्वीर बदल दी 500 वर्षो के संघर्ष के बाद भगवान राम को विराजित किया मोदी सरकार नें लोकतंत्र का आकाशदीप से जगमगाया मंदसौर शहर कार से 120 किलो डोडाचूरा जप्त, आरोपी गिरफ्तार कार से डेढ किलों अफीम के साथ पंजाबी गिरफ्तार गोली चलने के 24 घंटे बाद भी नहीं लगा हमलावरों का पता मंदसौर संसदीय क्षेत्र में साकार हुआ विकास का नारा, योजनाओं का मिला लाभ धनीये के बोरो के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा डोडाचुरा जप्त मन्दसौर जिले के 5 समेत इंदौर में 8 मुस्लिमों ने अपनाया हिन्दू धर्म

मंदसौर जनसारंगी।
 जिले में एक बार फिर सर्द मौसम में बदलाव हुआ है। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण जिले में मंगलवार देर रात से ही रिमझिम बारिश के साथ सर्द हवाओं का दौर जारी है। सुबह तक कभी तेज तो कभी रिमझिम बारिश जिले में कई जगहों पर होती रही। बेमौसम हो रही बारिश ने ठिठुरन बढ़ा दी है। देर रात बारिश का दौर दोपहर तक जारी रहा। बेमौसम हो रही बारिश के चलते तापमान में बड़ी गिरावट देखी गई। लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। दिसंबर के अंतिम दिनों में रात से हो रही बारिश के चलते छाते और रेनकोट बाहर निकालने पड़े। लोगों को गर्म कपड़ों के साथ रेनकोट और छतरियां लेकर बाहर निकलना पड़ रहा है। पहले से ही सर्द हो रहे मौसम में हुई बारिश ने तापमान में को और गिरा दिया है। इधर बारिश से किसानों को नुकसान हुआ। मंडी में किसानों की उपज भीग गई।
जिले में दो दिन मौसम विभाग द्वारा बारिश की संभावना जताई गई थी। इसके साथ ही मध्यरात्रि बारिश का दौर शुरु हुआ। सुबह तक कभी तेज तो कभी रिमझिम बारिश होती रही। बारिश के चलते सडक़ों पर पानी भी बह निकला। इसके साथ ही सर्दी का असर बढ़ गया। दोपहर में भी लोग गर्म कपड़ों से लदे हुए नजर आए। कई जगहों पर दोपहर में भी अलाव जलते नजर आए। मौसम में हुए बदलाव के चलते आज सुबह भी लोगों की देर से हुई। बाजार में बारिश का असर देखा गया। आम दिनों के मुकाबले बाजार में भीड कम देखी गई। इसका कारण था जरुरत पडऩे पर ही लोग घरों से बाहर निकले।

Chania