Friday, May 3rd, 2024 Login Here
कांग्रेस प्रत्याशी श्री गुर्जर ने मल्हारगढ विधानसभा में किया जनसंपर्क 3 करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाने की गांरटी दी प्रधानमंत्री मोदी ने डॉक्टर का अपहरण, 20 लाख फिरौती मांगी, सीबीएन जवान सहित तीन आरोपी गिरफ्तार गांधीसागर का आशियाना भाने लगा गिद्दों को, बड़ी संख्या आईपीएल क्रिकेट सट्टे में फरार आरोपी पायलट गिरफ्तार पिकअप में तरबूज के नीचे 11 बैग में भरकर रखा 159 किलो डोडाचूरा जब्त, एक गिरफ्तार भाजपा की मोदी सरकार में सडकों के आधुनिकरण ने गांवो की तस्वीर बदल दी 500 वर्षो के संघर्ष के बाद भगवान राम को विराजित किया मोदी सरकार नें लोकतंत्र का आकाशदीप से जगमगाया मंदसौर शहर कार से 120 किलो डोडाचूरा जप्त, आरोपी गिरफ्तार कार से डेढ किलों अफीम के साथ पंजाबी गिरफ्तार गोली चलने के 24 घंटे बाद भी नहीं लगा हमलावरों का पता मंदसौर संसदीय क्षेत्र में साकार हुआ विकास का नारा, योजनाओं का मिला लाभ धनीये के बोरो के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा डोडाचुरा जप्त मन्दसौर जिले के 5 समेत इंदौर में 8 मुस्लिमों ने अपनाया हिन्दू धर्म

मंदसौर जनसारंगी ।
 उत्तर दिशा से आ रही शीतलहर के चलते जिले में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। गुरुवार-शुक्रवार की रात सीजन की सबसे ठंडी रात रही। रात में तेजी से गिरावट के साथ तापमान साढ़े चार डिग्री दर्ज हुआ। साढ़े चार डिग्री की ठंड के साथ ही खेतों में पाला भी गिरा। इससे फसल मुरझा गई। जिले के कई क्षेत्रों में फसलों पर बर्फ की परत जम गई। इसी तरह से शनिवार शुक्रवार की रात में भी कड़ाके की ठंड और शीतलहर ने किसानों की मुसीबत बढ़ा दी । फली लगने की अवस्था वाली फसलों में अधिक नुकसान की आशंका किसान जता रहे हैं। किसानों का कहना है कि शीतलहर और ठंड से धनिया की फसल में करीब 40 प्रतिशत का नुकसान हुआ है। हालांकि आज दोपहर में ठंड से थोड़ी राहत मिली। दोपहर में धूप में ठंड का असर कम महूसस किया गया। लेकिन ठंडी हवाओं का दौर जारी रहा। इसके अलावा सुबह ठंड का असर ज्यादा था।
कुचड़ौद के किसान रामेश्वर ओझा ने बताया लगातार शीतलहर एवं कड़ाके की ठंड से बर्फ की परत फसलों पर जमने से चना, मेथी, गेहूं, डालर चना सहित फूल एवं कली वाली अवस्था की फसलों पर असर ज्यादा हुआ है। धनिया की फसल में करीब 40 प्रतिशत तक नुकसान हुआ हैं। किसानों ने मांग की है कि प्रशासन को पाले से प्रभावित फसलों का सर्वे कर किसानों को जल्द मुआवजा राशि देवे। इधर, रामघाट बैराज पर स्थित तापमान केन्द्र से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार-शुक्रवार की रात सीजन की सबसे ठंडी रात रही। रात में न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री पर पहुंच गया, इतना कम तापमान सीजन में पहली बार हुआ है। जबकि बुधवार-गुरुवार की रात में न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री दर्ज हुआ था। एक दिन में रात के तापमान में एक डिग्री की कमी हुई है। वहीं दिन का तापमान दो दिनों से 21 डिग्री पर स्थिर है।

Chania