Friday, May 3rd, 2024 Login Here
कांग्रेस प्रत्याशी श्री गुर्जर ने मल्हारगढ विधानसभा में किया जनसंपर्क 3 करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाने की गांरटी दी प्रधानमंत्री मोदी ने डॉक्टर का अपहरण, 20 लाख फिरौती मांगी, सीबीएन जवान सहित तीन आरोपी गिरफ्तार गांधीसागर का आशियाना भाने लगा गिद्दों को, बड़ी संख्या आईपीएल क्रिकेट सट्टे में फरार आरोपी पायलट गिरफ्तार पिकअप में तरबूज के नीचे 11 बैग में भरकर रखा 159 किलो डोडाचूरा जब्त, एक गिरफ्तार भाजपा की मोदी सरकार में सडकों के आधुनिकरण ने गांवो की तस्वीर बदल दी 500 वर्षो के संघर्ष के बाद भगवान राम को विराजित किया मोदी सरकार नें लोकतंत्र का आकाशदीप से जगमगाया मंदसौर शहर कार से 120 किलो डोडाचूरा जप्त, आरोपी गिरफ्तार कार से डेढ किलों अफीम के साथ पंजाबी गिरफ्तार गोली चलने के 24 घंटे बाद भी नहीं लगा हमलावरों का पता मंदसौर संसदीय क्षेत्र में साकार हुआ विकास का नारा, योजनाओं का मिला लाभ धनीये के बोरो के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा डोडाचुरा जप्त मन्दसौर जिले के 5 समेत इंदौर में 8 मुस्लिमों ने अपनाया हिन्दू धर्म
 
मंदसौर शहर में घरेलू, गैर घरेलू, औद्योगिक सहित सभी श्रेणियों को मिलाकर 35 हजार से ज्यादा मीटर है। यह सभी मीटर स्मार्ट किए जाएंगे। शहर में कुल 21 फीडर हैं। पहले चरण में 13 फीडर के 20 हजार मीटर को स्मार्ट किया जा रहा है। इसके लिए तीन माह पहले बेंगलुरु की बीसीआइटीएस कंपनी ने शहर में सर्वे किया है।
अधिकारियों के अनुसार 13 में से 9 फीडर में सर्वे हो गया है। शेष चार फीडर में सर्वे कार्य पूरा होते ही स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य होगा। दूसरे चरण में आठ फीडर क्षेत्र के करीब 15 हजार मीटर स्मार्ट करने के लिए सर्वे होगा। विद्युत वितरण कंपनी हर घर के अंदर उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर दे रही है। इसी के चलते यह कार्य प्रारंभ हुआ है।
सर्वे पूरा होने के बाद शहर क्षेत्र के सभी उपभोक्ताओं के घर-दुकान में स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे। मीटर लगाने के पीछे बिजली कंपनी के बिजली चोरी और लाइन लास में कमी लाना सहित अन्य सुधार शामिल है।

क्या है स्मार्ट मीटर
स्मार्ट मीटर के जरिए उपभोक्ता अपनी बिजली खपत से जुड़ी सारी जानकारी मोबाइल पर हासिल कर पाएंगे। बिजली कंपनी भी स्मार्ट मीटर के माध्यम से उपभोक्ता की मॉनिटरिंग कर पाएंगी। बिजली सप्लाई बंद और चालू करना सेंट्रल सर्वर से होगा।

उपभोक्ता ने समय पर बिल जमा नहीं किया तो बिना लाइन स्टाफ को घर भेजकर लाइन बंद करने की बजाए कंपनी सीधे कंप्यूटर के जरिए सप्लाई को बंद कर देगी। इसके अलावा बिजली की खपत और लोड किस समय कितना बढ़ा और कम हुआ इसकी जानकारी भी मीटर में दर्ज रहेगी। उपभोक्ता के पास भी इसकी जानकारी होगी।
Chania