Friday, May 3rd, 2024 Login Here
कांग्रेस प्रत्याशी श्री गुर्जर ने मल्हारगढ विधानसभा में किया जनसंपर्क 3 करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाने की गांरटी दी प्रधानमंत्री मोदी ने डॉक्टर का अपहरण, 20 लाख फिरौती मांगी, सीबीएन जवान सहित तीन आरोपी गिरफ्तार गांधीसागर का आशियाना भाने लगा गिद्दों को, बड़ी संख्या आईपीएल क्रिकेट सट्टे में फरार आरोपी पायलट गिरफ्तार पिकअप में तरबूज के नीचे 11 बैग में भरकर रखा 159 किलो डोडाचूरा जब्त, एक गिरफ्तार भाजपा की मोदी सरकार में सडकों के आधुनिकरण ने गांवो की तस्वीर बदल दी 500 वर्षो के संघर्ष के बाद भगवान राम को विराजित किया मोदी सरकार नें लोकतंत्र का आकाशदीप से जगमगाया मंदसौर शहर कार से 120 किलो डोडाचूरा जप्त, आरोपी गिरफ्तार कार से डेढ किलों अफीम के साथ पंजाबी गिरफ्तार गोली चलने के 24 घंटे बाद भी नहीं लगा हमलावरों का पता मंदसौर संसदीय क्षेत्र में साकार हुआ विकास का नारा, योजनाओं का मिला लाभ धनीये के बोरो के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा डोडाचुरा जप्त मन्दसौर जिले के 5 समेत इंदौर में 8 मुस्लिमों ने अपनाया हिन्दू धर्म
मंदसौर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एंव मल्हारगढ़ क्षेत्र के विधायक जगदीश देवड़ा उपमुख्यमंत्री बनकर 28 दिसंबर गुरूवार को भगवान पशुपतिनाथ की पावन नगरी मंदसौर में पधार रहें है। श्री देवडा के आगमन पर  जिला भाजपा पदाधिकारीगण, मोर्चा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष, मंडल अध्यक्षगणों एंव नागरिक बंधुओं द्वारा जगदीश देवडा का भव्य स्वागत शहर के विभिन्न मार्गो पर स्वागत मंच के माध्यम से किया जायेगा।
उक्त जानकारी देते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष नानालाल अटोलिया ने बताया की  जगदीश देवड़ा के प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बनने से मंदसौर जिले के कार्यकर्ताओं में निश्चित रूप से ऊर्जा एवं उत्साह का संचार हुआ है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए हम शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हैं। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बनने के बाद जगदीश  देवडा का जिला मुख्यालय में प्रथम आगमन पर मेरा सभी संगठन पदाधिकारी एंव जनप्रतिनिधि गणों एवं नागरिक बंधुओ से आग्रह है की। इस अवसर पर श्री देवडा का भव्य स्वागत करें।
कार्यक्रम अनुसार भगवान पशुपतिनाथ मंदिर पर 28 दिसंबर को दोपहर 12:45 बजे जिला भाजपा संगठन एंव जनप्रतिनिधि गणों की उपस्थिति में पूजन अर्चन कर मंदिर परिसर से वीर सावरकर ब्रिज (बडी पुलिया), खानपुरा चौराहा, मंडी गेट चौराहा, सराफा बाजार, घंटाघर चौराहा होते हुए जिला भाजपा कार्यालय पंहुचेगें जहाँ संगठन पदाधिकारीयों द्वारा प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का अभिनंदन किया जायेगा तत्पश्चात स्वागत रैली बालाजी मंदिर बस स्टेण्ड, युवराज क्लब, गांधी चौराहा, पं.दीनदयाल उपाध्याय उद्यान, बी.पी.एल. चौराहा, गुप्ता कचोरी, पामेचा प्रतिक्षालय, महाराणा प्रताप चौराहा होते हुए हीरा की बगीची पर पंहूचेगी जहॉ सभा सम्पन्न होगी।

Chania