Friday, May 3rd, 2024 Login Here
कांग्रेस प्रत्याशी श्री गुर्जर ने मल्हारगढ विधानसभा में किया जनसंपर्क 3 करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाने की गांरटी दी प्रधानमंत्री मोदी ने डॉक्टर का अपहरण, 20 लाख फिरौती मांगी, सीबीएन जवान सहित तीन आरोपी गिरफ्तार गांधीसागर का आशियाना भाने लगा गिद्दों को, बड़ी संख्या आईपीएल क्रिकेट सट्टे में फरार आरोपी पायलट गिरफ्तार पिकअप में तरबूज के नीचे 11 बैग में भरकर रखा 159 किलो डोडाचूरा जब्त, एक गिरफ्तार भाजपा की मोदी सरकार में सडकों के आधुनिकरण ने गांवो की तस्वीर बदल दी 500 वर्षो के संघर्ष के बाद भगवान राम को विराजित किया मोदी सरकार नें लोकतंत्र का आकाशदीप से जगमगाया मंदसौर शहर कार से 120 किलो डोडाचूरा जप्त, आरोपी गिरफ्तार कार से डेढ किलों अफीम के साथ पंजाबी गिरफ्तार गोली चलने के 24 घंटे बाद भी नहीं लगा हमलावरों का पता मंदसौर संसदीय क्षेत्र में साकार हुआ विकास का नारा, योजनाओं का मिला लाभ धनीये के बोरो के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा डोडाचुरा जप्त मन्दसौर जिले के 5 समेत इंदौर में 8 मुस्लिमों ने अपनाया हिन्दू धर्म
उत्कृष्ट स्कूल में हुआ आयोजन,अधिकरियों-जनप्रतिनिधियों ने किया योग
मंदसौर। स्वामी विवेकानंद की जयंती युवा दिवस के अवसर पर मंदसौर शहर सहित जिलेभर में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सुबह सभी स्कूलों में विद्यार्थियों ने योग और सूर्य नमस्कार किया। यही नियमित योग साधकों ने घर और गार्डन में जाकर योग किया। इसके साथ ही जिला स्तरीय सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम उत्कृष्ट स्कूल मंदसौर में आयोजित किया गया।
इसमें शहर सहित जिले से आए विद्यार्थियों ने सूर्य नमस्कार किया। युवा दिवस के इस आयोजन में कलेःटर दिलीप कुमार यादव, जिला पंचायत सीईओ कुमार सत्यम, नगर पालिका अध्यक्षा श्रीमती रमा देवी बंसीलाल गुर्जर, पूर्व विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया, जिला अधिकारी व स्कूलों के छात्र छात्राएं मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव सुभाष शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, शिवाजी नगर भोपाल से कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री के सजीव प्रसारण को सभी ने देखा और सुना। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट¬गीत वंदे मातरम् से हुई। सामूहिक सूर्य नमस्कार के अवसर पर मध्य प्रदेश गान भी प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के अंत में राष्ट¬गान जन गण मन हुआ।
स्वामी विवेकानन्द एक ऐसी प्रेरणा थे, जिनके विचार आज भी हम सब को ऊर्जा से भर देते हैं। जो व्यक्ति अपने आप पर भरोसा करता है, उसकी मदद ईश्वर भी करता है। प्रत्येक नागरिक को शरीर और मन से स्वस्थ होना चाहिये। शरीर को सशक्त बनाने का सबसे सशक्त माध्यम योग है। सूर्य नमस्कार और प्राणायाम करके योग के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। बड़े लक्ष्य की प्राप्ति के लिए स्वामी विवेकानन्द के बताये मार्ग पर चलना होगा। सूर्य नमस्कार और प्राणायाम को अपनाना होगा और स्वयं को समाज और देश के लिये कार्य करने के बड़े लक्ष्य से जोड़ना होगा। योग हमें अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए। योग से जहां एक ओर स्वास्थ्य ठीक रहता है वहीं शारीरिक एवं मानसिक विकास भी होता है। योग से कई प्रकार की बीमारियों से भी मुक्ति मिलती है। सूर्य नमस्कार में योग के सभी आसनों का समावेश होता है।

Chania