Friday, May 3rd, 2024 Login Here
कांग्रेस प्रत्याशी श्री गुर्जर ने मल्हारगढ विधानसभा में किया जनसंपर्क 3 करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाने की गांरटी दी प्रधानमंत्री मोदी ने डॉक्टर का अपहरण, 20 लाख फिरौती मांगी, सीबीएन जवान सहित तीन आरोपी गिरफ्तार गांधीसागर का आशियाना भाने लगा गिद्दों को, बड़ी संख्या आईपीएल क्रिकेट सट्टे में फरार आरोपी पायलट गिरफ्तार पिकअप में तरबूज के नीचे 11 बैग में भरकर रखा 159 किलो डोडाचूरा जब्त, एक गिरफ्तार भाजपा की मोदी सरकार में सडकों के आधुनिकरण ने गांवो की तस्वीर बदल दी 500 वर्षो के संघर्ष के बाद भगवान राम को विराजित किया मोदी सरकार नें लोकतंत्र का आकाशदीप से जगमगाया मंदसौर शहर कार से 120 किलो डोडाचूरा जप्त, आरोपी गिरफ्तार कार से डेढ किलों अफीम के साथ पंजाबी गिरफ्तार गोली चलने के 24 घंटे बाद भी नहीं लगा हमलावरों का पता मंदसौर संसदीय क्षेत्र में साकार हुआ विकास का नारा, योजनाओं का मिला लाभ धनीये के बोरो के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा डोडाचुरा जप्त मन्दसौर जिले के 5 समेत इंदौर में 8 मुस्लिमों ने अपनाया हिन्दू धर्म
घरों से लेकर मंदिरों तक दीप से जगमग हुए, आतिशबाजी के साथ दीपावली मनाई गई
मंदसौर।
अष्टमूर्ति भगवान श्री पशुपतिनाथ शिव की नगरी सोमवार पूरी तरह से राम मय हो गई। हम बात कर रहे हैं 22 जनवरी के दिव्य दिवस  की। भगवान श्री राम के मन्दिर अयोध्या जी में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के साक्षी के रूप में वर्तमान पीढ़ी को इस रूप में याद किया जाएगा कि ये। वे लोग हैं जो राम मंदिर के अयोध्या में प्रतिष्ठा महोत्सव के दौरान इस दुनिया में थे। बहुत ही भाग्यशाली और सौभाग्यशाली हैं हमारी पीढ़ी जो इस ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनी। मंदसौर शहर के अनगिनत लोग बल्कि कहना चाहिए अधिकांश लोग कभी अयोध्या नहीं गए ना  उनने कभी उत्तर प्रदेश की भूमि तक को नहीं देखा लेकिन यह भारत भूमि का एक सांस्कृतिक परिवेश और अखंड भावनात्मक एकता का ही परिणाम है कि अयोध्या में रामलला का मंदिर प्राण प्रतिष्ठित हो रहा है और उसका स्पंदन मंदसौर नगर में महसूस किया गया है।
’पशुपतिनाथ मंदिर में हुआ राम मंदिर प्रतिष्ठा महोत्सव का सीधा प्रसारण’
भगवान शिव पशुपतिनाथ के मंदिर में आज राम भक्ति की पताका लहरा रही थी। 12रू15 बजे अभिजीत मुहूर्त के समय मंदिर सभागार में अयोध्या से प्रतिष्ठा महोत्सव के सीधे प्रसारण की व्यवस्था बड़े स्क्रीन पर की गई थी इस अवसर पर यहां बड़ी संख्या में धर्मालुजन एकत्र हुए सांसद सुधीर गुप्ता विशेष रूप से इस कार्यक्रम में शामिल हुए। मंदिर प्रबंध समिति के पदेन अध्यक्ष और कलेक्टर दिलीप कुमार यादव एसपी अनुराग सुसानिया भी इस अवसर पर यहां मौजूद थे। अनेक सामाजिक कार्यकर्ताओं ने लाइव प्रसारण के माध्यम से प्रतिष्ठा महोत्सव को यहां देखा।
सांसद गुप्ता की आंखें खुशी से छल छला गई’
पशुपतिनाथ मंदिर सभागार में सीधा प्रसारण के दौरान जैसे ही राम लाल की प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का दृश्य जो प्रतिष्ठा विधि पूरी होने वाली थी उसे देखकर सांसद सुधीर गुप्ता इतने भावुक हो गए कि उनकी आंखें छल छला गई।

Chania