Friday, May 3rd, 2024 Login Here
कांग्रेस प्रत्याशी श्री गुर्जर ने मल्हारगढ विधानसभा में किया जनसंपर्क 3 करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाने की गांरटी दी प्रधानमंत्री मोदी ने डॉक्टर का अपहरण, 20 लाख फिरौती मांगी, सीबीएन जवान सहित तीन आरोपी गिरफ्तार गांधीसागर का आशियाना भाने लगा गिद्दों को, बड़ी संख्या आईपीएल क्रिकेट सट्टे में फरार आरोपी पायलट गिरफ्तार पिकअप में तरबूज के नीचे 11 बैग में भरकर रखा 159 किलो डोडाचूरा जब्त, एक गिरफ्तार भाजपा की मोदी सरकार में सडकों के आधुनिकरण ने गांवो की तस्वीर बदल दी 500 वर्षो के संघर्ष के बाद भगवान राम को विराजित किया मोदी सरकार नें लोकतंत्र का आकाशदीप से जगमगाया मंदसौर शहर कार से 120 किलो डोडाचूरा जप्त, आरोपी गिरफ्तार कार से डेढ किलों अफीम के साथ पंजाबी गिरफ्तार गोली चलने के 24 घंटे बाद भी नहीं लगा हमलावरों का पता मंदसौर संसदीय क्षेत्र में साकार हुआ विकास का नारा, योजनाओं का मिला लाभ धनीये के बोरो के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा डोडाचुरा जप्त मन्दसौर जिले के 5 समेत इंदौर में 8 मुस्लिमों ने अपनाया हिन्दू धर्म
भाजपा सरकार किसानों के कल्याण के लिए दृढ़ संकल्पित - सुधीर गुप्ता
मंदसौर -
संसदीय क्षेत्र के नीमच विधानसभा के जीरन मंे किसान संगोष्ठी का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में सांसद सुधीर गुप्ता ने मोदी सरकार द्वारा कृषि के क्षेत्र में किए जा रहे विकास कार्यों के बारे में विस्तृत चर्चा की। साथ ही किसानों का आधुनिक तरीके से खेती के बारे में जानकारी प्रदान की गई। किसानों को खेती को लाभ का धंधा बनाने के लिए नई तकनीको की जानकारी दी गई। सांसद सुधीर गुप्ता ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार किसानों के कल्याण के लिए दृढ़ संकल्पित है। किसान समान निधि के माध्यम से देश में लगभग 11 करोड़ किसान को सालाना 6 हजार रूपए की राशि प्रदान की जा रही है। प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के माध्यम से किसान भाइयों को सब्सिडी के माध्यम सिंचाई उपकरण प्रदान किए जा रहे है। सांसद गुप्ता ने कहा कि सिंचाई के लिए किसानों को पर्याप्त पानी मिले इसके लिए चंबल के पानी को किसानों के खेतों तक पहुंचाया जा रहा है। किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा, किसन क्रेडिट कार्ड मृदा स्वास्थ्य कार्ड जैसी अनेक योजनाओं का लाभ मिल रहा है।
कार्यक्रम में विधायक दिलीप सिंह परिहार ने कहा कि  कांग्रेस सरकार में 7 हेक्टेयर में सिंचाई होती थी आज भारत सरकार में 46 लाख हेक्टेयर में सिंचाई होती है। इससे पता चलता है कि भाजपा सरकार ने किसानों की कितनी चिंता है। किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष नवल गोस्वामी ने पशुपालन का महत्व बताते हुए कहा की पशुपालन से कृषि को लाभ का धंधा बनाया जा सकता है। क्यों की केटल का बेस्ट एग्रीकल्चर का बेस्ट और एग्रीकल्चर का बेस्ट केटल का बेस्ट इस फार्मूले पर खेती करने की बात कही साथ ही देशी गोपालक के लिए गोपाल गोपालक प्रतियोगिता का आयोजन जिला व प्रदेश स्तर पर होता है जिसका भी किसान भाई लाभ ले सकता है।
सफल किसानों की कहानी

कार्यक्रम में कई ऐसे किसान शमिल हुए जिन्होने भाजपा सरकार की योजनाओं का लाभ लेकर आगे बढ़े या फिर उन्नत खेती कर खेती का लाभ का धंधा बनाया। कनावटी निवासी किसान प्रभुलाल धनगर सूरज मुखी पुष्प भेंट कर पिछले 8 सालों से जैविक खेती कर रहे है इनका कहना है जैविक खेती करने से परिवार में कोई बीमार नही होता जैविक खेती में फायदा ही फायदा है नुकसान कुछ भी नहीं है।
केलुखेड़ा निवासी किसान अनिल धाकड़ मेकिनिकल इंजीनियरिंग छोड़कर मधुमक्खी पालन कर रहे हैं । इन्होंने प्रधान मंत्री स्वरोजगार योजना के अंतर्गत 15 लाख राशि का लोन लिया, जिसमे सरकार की और से 35 प्रतिशत सब्सिडी इस लोन पूर्ण होने पे 50 लाख का लोन लिया।  4 महा पूर्व इनका कहना की इनके द्वारा 10 प्रकार के शहद का फ्लेवर बनाया है। इसे एक्सपोर्ट कर उचित लाभ कमा रहे है।
किसान पवन पाटीदार ने बताया कि पिछले 4 साल से अश्वगंधा की ओषधिय खेती कर रहे हे पहले साल उत्पादन कम होता है। 15 क्विंटल कच्चा माल होता हे सूखने के बाद 5 क्विंटल वजन रहता है। कुल लागत 1 लाख 26 हज़ार से ज़्यादा का मुनाफ़ा हुआ । कुल 20 हज़ार का खर्च हुआ ज़ेविक खेती जीवामृत बनती है।  कार्यक्रम का संचालन मंडल अध्यक्ष मधुसूदन राजोरा ने किया । कार्यक्रम पश्चात भी उन्नत किसान का शाल श्रीफल से सामना किया।
कार्यक्रम में नीमच विधायक  दिलीपसिंह परिहार जिला पंचायत अध्यक्ष सज्जनसिंह चौहान, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि मदन धनगर किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष नवल गोस्वामी मंडल अध्यक्ष मधुसूदन राजोरा, नगर अध्यक्ष राजू मुकाती, रमेश मेहता, महामंत्री किसान अहिरवार, शुभम शर्मा, वरिष्ठ कृषि विज्ञान अधिकारी  सीपी पचौरी, डा. श्यामसिंह सहित पार्टी वरिष्ठ पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कृषक बंधु उपस्थित थे।
Chania