Friday, May 3rd, 2024 Login Here
कांग्रेस प्रत्याशी श्री गुर्जर ने मल्हारगढ विधानसभा में किया जनसंपर्क 3 करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाने की गांरटी दी प्रधानमंत्री मोदी ने डॉक्टर का अपहरण, 20 लाख फिरौती मांगी, सीबीएन जवान सहित तीन आरोपी गिरफ्तार गांधीसागर का आशियाना भाने लगा गिद्दों को, बड़ी संख्या आईपीएल क्रिकेट सट्टे में फरार आरोपी पायलट गिरफ्तार पिकअप में तरबूज के नीचे 11 बैग में भरकर रखा 159 किलो डोडाचूरा जब्त, एक गिरफ्तार भाजपा की मोदी सरकार में सडकों के आधुनिकरण ने गांवो की तस्वीर बदल दी 500 वर्षो के संघर्ष के बाद भगवान राम को विराजित किया मोदी सरकार नें लोकतंत्र का आकाशदीप से जगमगाया मंदसौर शहर कार से 120 किलो डोडाचूरा जप्त, आरोपी गिरफ्तार कार से डेढ किलों अफीम के साथ पंजाबी गिरफ्तार गोली चलने के 24 घंटे बाद भी नहीं लगा हमलावरों का पता मंदसौर संसदीय क्षेत्र में साकार हुआ विकास का नारा, योजनाओं का मिला लाभ धनीये के बोरो के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा डोडाचुरा जप्त मन्दसौर जिले के 5 समेत इंदौर में 8 मुस्लिमों ने अपनाया हिन्दू धर्म
नीमच-रतलाम दोहरीकरण के साथ नीमच-बड़ी सादड़ी नवीन रेल लाईन के कार्य में आएगी तेजी
मंदसौर -
बजट 2024 में रेलवे के क्षेत्र में मंदसौर संसदीय क्षेत्र को बडी सौगात मिली। बजट 2024 में मंदसौर 500 करोड़ रूपए से अधिक की राशि आवंटित हुई।
मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का अंतिम बजट गुरूवार को सदन में पेश हुआ। साल 2024-25 के बजट में मध्य प्रदेश को 15143 करोड रुपए का आवंटन हुआ है जो अब तक का सबसे बड़ा बजट आवंटन है । बजट में मंदसौर संसदीय क्षेत्र को रेलवे के क्षेत्र में बड़ी सौगात मिली। संसदीय क्षेत्र को दोहरीकरण, नवीन रेल लाईन एवं ओवरब्रिज के लिए 500 करोड़ से अधिक राशि का आवंटन बजट में हुआ। इस बजट से संसदीय क्षेत्र में रेलवे व्यवस्था को बेहतर किया जाएगा। बजट 2024-25 में नीमच-रतलाम दोहरीकरण 133 किमी के लिए 400 करोड़ रूपएं की राशि आवंटित हुई। वहीं नीमच बड़ी सादडी नई रेल लाईन 48 किमी के लिए 100 करोड़ रूपएं की राशि आवंटित हुई। इसी के साथ ही पिपलिया मंडी ओवरब्रिज व संजीत फाटक ओवरब्रिज के लिए एक-एक करोड़ रूपएं की राशि आवंटित हुई। इस राशि से इन ओवरब्रिज में पड़े अधूरे कार्यो में तेजी आएगी और ओवरब्रिज का कार्य पूर्ण होगा। वहीं दोहरीकरण के लिए जारी राशि से ना सिर्फ काम में तेजी आएगी बल्कि काम तय समय से पूर्व हो जाएगा। सांसद गुप्ता ने बताया कि वर्तमान में इस रूठ पर सिंगल ट्रेक होने के कारण उतनी ट्रेने नहीं चलती है। जब रतलाम-मंदसौर-नीमच रेलवे दोहरीकरण का कार्य पूर्ण हो जाएगा। उसके बाद जिन ट्रेनों को आउटर पर खड़ा रहना पड़ता है। उनको नहीं रहना पड़ेगा। ट्रेनों की संख्या में भी इजाफा होगा। इससे आमजन को यात्रा करने में अधिक सुविधा होगी। इसके साथ ही मालगाडिय़ों का भी आवागमन अधिक होगा। तो व्यापारियों के साथ-साथ किसानों को भी अपनी उपज सीधे बड़े रूठ पर भेजने में आसानी होगी। दोहरीकरण से दक्षिण भारत, उत्तरभारत के पूर्वाचंल सहित अन्य बड़े स्टेशन से सीधे रूप से संसदीय क्षेत्र जुड़ जाएगा। वही नीमच-बड़ी सादड़ी रेल लाईन के कार्य में भी तेजी आएगी। सांसद सुधीर गुप्ता ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण जी एवं केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार प्रकट किया।
Chania