Friday, May 3rd, 2024 Login Here
कांग्रेस प्रत्याशी श्री गुर्जर ने मल्हारगढ विधानसभा में किया जनसंपर्क 3 करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाने की गांरटी दी प्रधानमंत्री मोदी ने डॉक्टर का अपहरण, 20 लाख फिरौती मांगी, सीबीएन जवान सहित तीन आरोपी गिरफ्तार गांधीसागर का आशियाना भाने लगा गिद्दों को, बड़ी संख्या आईपीएल क्रिकेट सट्टे में फरार आरोपी पायलट गिरफ्तार पिकअप में तरबूज के नीचे 11 बैग में भरकर रखा 159 किलो डोडाचूरा जब्त, एक गिरफ्तार भाजपा की मोदी सरकार में सडकों के आधुनिकरण ने गांवो की तस्वीर बदल दी 500 वर्षो के संघर्ष के बाद भगवान राम को विराजित किया मोदी सरकार नें लोकतंत्र का आकाशदीप से जगमगाया मंदसौर शहर कार से 120 किलो डोडाचूरा जप्त, आरोपी गिरफ्तार कार से डेढ किलों अफीम के साथ पंजाबी गिरफ्तार गोली चलने के 24 घंटे बाद भी नहीं लगा हमलावरों का पता मंदसौर संसदीय क्षेत्र में साकार हुआ विकास का नारा, योजनाओं का मिला लाभ धनीये के बोरो के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा डोडाचुरा जप्त मन्दसौर जिले के 5 समेत इंदौर में 8 मुस्लिमों ने अपनाया हिन्दू धर्म
मंदसौर।भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय नेतृत्व एवं प्रदेश नेतृत्व द्वारा भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं मंदसौर संसदीय क्षेत्र के लोकप्रिय नेता बंशीलाल जी गुर्जर को राज्यसभा सांसद हेतु निर्वाचित किया गया है। राज्यसभा सांसद निर्वाचित होने के पश्चात माननीय बंशीलाल जी गुर्जर के भगवान पशुपतिनाथ की पावन नगरी मंदसौर प्रथम नगर आगमन पर भाजपा संगठन पदाधिकारीयो एवं जनप्रतिनिधि गणों , समाज बंधुओ , व्यापारी बंधुओ द्वारा भव्य स्वागत अभिनंदन किया जाएगा।
निर्धारित कार्यक्रम अनुसार राज्यसभा सांसद बंशीलाल जी गुर्जर 24 फरवरी को प्रातः 10:00 बजे भगवान पशुपतिनाथ मंदिर पर भोलेनाथ की पूजन अर्चन अभिषेक करेंगे ,उसके पश्चात रोड शो के माध्यम से भगवान पशुपतिनाथ मंदिर स्थित बड़ी पुलिया से संसदीय क्षेत्र के वरिष्ठ जनप्रतिनिधि गणों एवं संगठन पदाधिकारी,कार्यकर्ताओं के साथ पशुपतिनाथ मंदिर स्थित बड़ी पुलिया, राजा गुलाब गेट,वीर सावरकर ब्रिज, प्रतापगढ़ पुलिया कॉर्नर स्थित भावसार दूध डेयरी, मंडी गेट, सदर बाजार ,घंटाघर, जिला भाजपा कार्यालय, भारत माता चौराहा, बस स्टैंड बालाजी, युवराज क्लब गांधी चौराहा, दीनदयाल उपाध्याय मैदान, बीपीएल चौराहा, सभ्यता किराना, सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया, गुप्ता कचोरी चौराहा, मुनीम जी पाव बड़ा चौराहा, पुलिस कंट्रोल रूम, महाराणा प्रताप बस स्टैंड कॉर्नर होते हुए संजय गांधी उद्यान पहुंचेंगे। उपरोक्त मार्ग पर संगठन के विभिन्न मंडलो के पदाधिकारगणों , जनप्रतिनिधियों, व्यापारी बंधुओ एवम आम जनता द्वारा राज्यसभा सांसद बंशीलाल जी गुर्जर का मंच लगाकर भव्य स्वागत अभिनंदन किया जाएगा। तत्पश्चात संजय गांधी उद्यान पर विशाल सभा का आयोजन संपन्न होगा।
उक्त जानकारी जिला भाजपा मीडिया प्रभारी निलेश जैन ने दी

Chania