Friday, May 3rd, 2024 Login Here
कांग्रेस प्रत्याशी श्री गुर्जर ने मल्हारगढ विधानसभा में किया जनसंपर्क 3 करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाने की गांरटी दी प्रधानमंत्री मोदी ने डॉक्टर का अपहरण, 20 लाख फिरौती मांगी, सीबीएन जवान सहित तीन आरोपी गिरफ्तार गांधीसागर का आशियाना भाने लगा गिद्दों को, बड़ी संख्या आईपीएल क्रिकेट सट्टे में फरार आरोपी पायलट गिरफ्तार पिकअप में तरबूज के नीचे 11 बैग में भरकर रखा 159 किलो डोडाचूरा जब्त, एक गिरफ्तार भाजपा की मोदी सरकार में सडकों के आधुनिकरण ने गांवो की तस्वीर बदल दी 500 वर्षो के संघर्ष के बाद भगवान राम को विराजित किया मोदी सरकार नें लोकतंत्र का आकाशदीप से जगमगाया मंदसौर शहर कार से 120 किलो डोडाचूरा जप्त, आरोपी गिरफ्तार कार से डेढ किलों अफीम के साथ पंजाबी गिरफ्तार गोली चलने के 24 घंटे बाद भी नहीं लगा हमलावरों का पता मंदसौर संसदीय क्षेत्र में साकार हुआ विकास का नारा, योजनाओं का मिला लाभ धनीये के बोरो के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा डोडाचुरा जप्त मन्दसौर जिले के 5 समेत इंदौर में 8 मुस्लिमों ने अपनाया हिन्दू धर्म
मंदसौर संसदीय क्षेत्र लोकसभा प्रबंधन समिति की बैठक हुई,
मंदसौर।
जिला भाजपा कार्यालय मंदसौर पर संसदीय क्षेत्र की लोकसभा चुनाव प्रबंधन एंव संचालन समिति की बैठक का आयोजन किया गया इसमें सहकारिता, खेल एंव युवा कल्याण विभाग मंत्री माननीय विश्वास कैलाश सारंग शामिल हुए। उन्होंने भगवान पशुपति नाथ के दर्शन कर पूजा अर्चना की। इसके बाद वे भाजपा कार्यालय पहुंचे जहा बैठक में शामिल हुए।
बैठक में सांसद सुधीर गुप्ता, राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर, लोकसभा चुनाव प्रभारी बजरंग पुरोहित, लोकसभा चुनाव संयोजक देवीलाल धाकड़, जिलाध्यक्ष नानालाल अटोलिया, पवन पाटीदार, विधायक माधव मारू, चन्दरसिंह सिसौदिया, पूर्व विधायक यशपाल सिंह सिसौदिया, विस्तारक धनजंय दीक्षित मौजूद रहे।
लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति एवं लोकसभा चुनाव संचालन समिति की बैठक को संबोधित करते हुए मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने कहा कि आज इस बैठक के साथ ही हम सभी ने लोकसभा चुनाव के मैदान पर अपने कदम बढा दिये है। आप सभी प्रबंधन समिति के सदस्यों होने के नाते विगत कई चुनाव की बागडोर आप सभी ने बखूबी सम्माल रखी थी।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा व प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के कुशल मार्गदर्शन में हमारी पार्टी ने काफी समय पहले से ही प्रचार अभियान प्रारंभ कर दिया है। हमारी पार्टी आज राष्ट्रीय स्तर से लगाकर बूथ स्तर तक मजबूती से खड़ी है। हमारे कार्यकर्ताओं ने बूथ संपर्क अभियान, गांव चलो अभियान के साथ-साथ लाभार्थी संपर्क अभियान में कठोर परिश्रम कर प्रत्येक बूथ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प अनुसार पूर्व प्राप्त हुए वोटों में 370 वोट अधिक प्राप्त करने का कार्य कर रहे है।
उन्होंनेे प्रबंधन समिति के सदस्यों से निवेदन करते हुए कहा कि बेहतर तालमेल और सामंजस्य के साथ आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा को 6 लाख वोटों से ज्यादा वोट से विजयी बनाने का प्रण ले। बैठक में सारंग ने प्रबंधन समिति के प्रत्येक सदस्य से वन टू वन चर्चा कर उन्हे दी गई जिम्मेदारी की जानकारी लीं।
बैठक का संचालन भाजपा जिला महामंत्री राजेश दीक्षित ने किया एंव आभार भाजपा जिला महामंत्री गणपत सिंह आंजना ने माना। बैठक में लोकसभा प्रबंधन एंव चुनाव संचालन समिति के सदस्य गण राजेन्द्र सुराना, ईश्वरलाल पाटीदार, हेमंत हरित, महेन्द्र भटनागर, बंसीलाल राठौर नीमच, दुर्गा पाटीदार, अनिल कियावत, मुकेश काला, धीरज पाटीदार, राकेश भारद्वाज, सुखलाल पंवार, हिम्मत डांगी, जगदीश परमार, संतोष चोपड़ा, जितेन्द्र सिंह चौहान, सुखलाल सेन, संजय मुरडिया, शिवराज सिंह राणा, राजेश नामदेव, राजेश पालीवाल, राजु चावला, अंकित सोनी, निलेश जैन, विनय धनगर, निर्मला गुप्ता, सुनिल पटेल, महेश जुनवाल, पुलकित पटवा, नरेश चंदवानी, जितेन्द्र सिंह चौहान, रणजीतसिंह चौहान, नरेंद्र मालवीय दलपत सिंह डांगी सहित प्रबंधन समिति के सदस्य उपस्थित थे।
बैठक के पश्चात क्लस्टर प्रभारी केबीनेट मंत्री विश्वास सारंग ने भारतमाता चौराहा पर जिला भाजपा द्वारा आयोजित टीएमसी सरकार के पुतला दहन कार्यक्रम में सहभागीता की। पुतला दहन कार्यक्रम में सांसद सुधीर गुप्ता, राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर, लोकसभा चुनाव प्रभारी बजरंग पुरोहित, लोकसभा चुनाव संयोजक देवीलाल धाकड़, भाजपा जिलाध्यक्षगण नानालाल अटोलिया, पवन पाटीदार, विधायक माधव मारू, चन्दरसिंह सिसौदिया, पूर्व विधायक यशपालसिंह सिसौदिया, विस्तारक धनजंय दीक्षित, भाजपा जिला महामंत्रीगण गणपतसिंह आंजना, राजेश दीक्षित, सुखलाल पंवार, नपा अध्यक्ष रमादेवी गुर्जर सहित भाजपा जिला पदाधिकारी एंव कार्यसमिति सदस्यगण, मंडल अध्यक्ष महामंत्रीगण, पार्षदगण, मोर्चा प्रकोष्ठगण उपस्थित थें। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी निलेश जैन ने दी।

Chania