Friday, May 3rd, 2024 Login Here
कांग्रेस प्रत्याशी श्री गुर्जर ने मल्हारगढ विधानसभा में किया जनसंपर्क 3 करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाने की गांरटी दी प्रधानमंत्री मोदी ने डॉक्टर का अपहरण, 20 लाख फिरौती मांगी, सीबीएन जवान सहित तीन आरोपी गिरफ्तार गांधीसागर का आशियाना भाने लगा गिद्दों को, बड़ी संख्या आईपीएल क्रिकेट सट्टे में फरार आरोपी पायलट गिरफ्तार पिकअप में तरबूज के नीचे 11 बैग में भरकर रखा 159 किलो डोडाचूरा जब्त, एक गिरफ्तार भाजपा की मोदी सरकार में सडकों के आधुनिकरण ने गांवो की तस्वीर बदल दी 500 वर्षो के संघर्ष के बाद भगवान राम को विराजित किया मोदी सरकार नें लोकतंत्र का आकाशदीप से जगमगाया मंदसौर शहर कार से 120 किलो डोडाचूरा जप्त, आरोपी गिरफ्तार कार से डेढ किलों अफीम के साथ पंजाबी गिरफ्तार गोली चलने के 24 घंटे बाद भी नहीं लगा हमलावरों का पता मंदसौर संसदीय क्षेत्र में साकार हुआ विकास का नारा, योजनाओं का मिला लाभ धनीये के बोरो के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा डोडाचुरा जप्त मन्दसौर जिले के 5 समेत इंदौर में 8 मुस्लिमों ने अपनाया हिन्दू धर्म
पांच महिने चली जांच के बाद पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण
मंदसौर।
मंदसौर जिले में सूदखोरी अभी भी थम नहीं रहीं है, सूदखोरी का कारोबार दलदल जैसा है जिसमें व्यक्ति फंसता है तो वापस बाहर हीं नहीं निकल पाता है और आखरी में अपनी जान गंवा देता है। साल 2022 में पुलिस ने सूदखोरों के खिलाफ अभियान चलाया तो सामने आया कि कई लोगों को तो पता भी नहंीं कि उनकी जमीन सूदखोर निगल गया ,किसी के दुकान पर कब्जा कर लिया। पुलिस द्वारा दो महिने चलाई गई इस मुहिम से  105 लोगों को सूदखोरों के आतंक से मुक्ति मिली थी। हालांकि मुहिम बंद हो गई और फिर सूदखोरी का धंधा शुरु हो गया। एक बार फिर सूदखोरी से परेशान होकर एक को जान देने को मजबूर होना पड़ा। ताजा मामला शामगढ़ थाना क्षेत्र में सामने आया है।
पुलिस ने बताया कि शामगढ़ थाना क्षेत्र में घट्टिया गांव में 27 अगस्त को भगतराम पिता मांगीलाल मौर्या उम्र 55 साल ने खेत पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। करीब 5 महीने चली जांच के बाद पुलिस ने तीन लोगों पर सूदखोरी, आत्महत्या के लिए उकसाने सहित कई धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक भगत राम ने पिता के मृत्यु भोज और बेटे के इलाज में खर्च ज्यादा हो जाने के चलते आरोपी शंभु सिंह निवासी बरखेडा, करण सिंह सौंधिया निवासी गरडा, मोहनलाल बलाई निवासी गंगपुरा का खेड़ा जिला झालावाड से डेढ़ लाख उधार लिए थे। मृतक की ओर से 3 लाख रुपए चुका देने के बाद भी आरोपियों की ओर से मृतक को ब्याज चुकाने के लिए धमकाया जा रहा था।आरोपियों ने ब्याज की वसूली के लिए मृतक की जमीन और भैस देने के लिए दबाव बना रहे थे। मृतक ने आरोपी करण सिंह से 20 हजार उधार लिए थे। 30 हजार लौटने के बाद भी वह एक लाख मांग रहा था। आरोपी भेरु लाल बलाई से 15 हजार उधार लिए थे। इसके बदले वह मृतक को धमकाकर उसकी 90 हजार की भैंस ले गया।आरोपियों की धमकियों परेशान होकर मृतक ने खेत पर पांच माह पहले फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। परिजनों के बयान और अन्य साक्षो के आधार पर शामगढ़ पुलिस ने तीनो आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रताडित करने, सूदखोरी और एससीएसटी एक्ट के अपराध में प्रकरण दर्ज किया है।
31 सूदखोर हुए थे गिरफ्तार

पुलिस ने 2022 नवबंर और दिसबंर माह में सूदखोरों के खिलाफ अभियान छेड़ा था। जिलेभर में 21 प्रकरण सूदखोरों के खिलाफ पंजीबद्ध किए गए। और इन 21 प्रकरणों में 35 आरोपी बनाए। जिसमें से 31 सूदखोरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Chania