Friday, May 3rd, 2024 Login Here
कांग्रेस प्रत्याशी श्री गुर्जर ने मल्हारगढ विधानसभा में किया जनसंपर्क 3 करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाने की गांरटी दी प्रधानमंत्री मोदी ने डॉक्टर का अपहरण, 20 लाख फिरौती मांगी, सीबीएन जवान सहित तीन आरोपी गिरफ्तार गांधीसागर का आशियाना भाने लगा गिद्दों को, बड़ी संख्या आईपीएल क्रिकेट सट्टे में फरार आरोपी पायलट गिरफ्तार पिकअप में तरबूज के नीचे 11 बैग में भरकर रखा 159 किलो डोडाचूरा जब्त, एक गिरफ्तार भाजपा की मोदी सरकार में सडकों के आधुनिकरण ने गांवो की तस्वीर बदल दी 500 वर्षो के संघर्ष के बाद भगवान राम को विराजित किया मोदी सरकार नें लोकतंत्र का आकाशदीप से जगमगाया मंदसौर शहर कार से 120 किलो डोडाचूरा जप्त, आरोपी गिरफ्तार कार से डेढ किलों अफीम के साथ पंजाबी गिरफ्तार गोली चलने के 24 घंटे बाद भी नहीं लगा हमलावरों का पता मंदसौर संसदीय क्षेत्र में साकार हुआ विकास का नारा, योजनाओं का मिला लाभ धनीये के बोरो के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा डोडाचुरा जप्त मन्दसौर जिले के 5 समेत इंदौर में 8 मुस्लिमों ने अपनाया हिन्दू धर्म
कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर

लोकसभा चुनाव के लिए शनिवार को भाजपा की पहली लिस्ट जारी की गई। इनमें 195 प्रत्याशियों के नाम हैं। इनमें 28 महिलाएं, 47 युवा, 27 एससी, 18 एसटी और 57 ओबीसी प्रत्याशी हैं। पीएम मोदी वाराणसी से चुनाव लड़ेगें। ज्योतिरादित्य सिंधिया को एमपी के गुना से और शिवराज सिंह को विदिशा से टिकट दिया गया है।

इस लिस्ट में उत्तर प्रदेश की 51, पश्चिम बंगाल की 20, मध्य प्रदेश की 24, गुजरात की 15, राजस्थान की 15, झारखंड की 11, छत्तीसगढ़ की 11, केरल की 12, तेलंगाना की 9, असम की 11, दिल्ली की 5, जम्मू-कश्मीर की 2, उत्तराखंड की 3, अरुणाचल की 2, गोवा की 1, त्रिपुरा की 1, अंडमान की 1, दमन और दीव की 1 सीट शामिल हैं।
भाजपा ने मंदसौर संसदीय क्षेत्र से एक बार फिर सांसद सुधीर गुप्ता ही भाजपा के उम्मीदवार होंगे। शनिवार की शाम भाजपा मुख्यालय से प्रेस वार्ता में उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया। जिसमें गुना से ज्योतिरादित्य सिंधिया और विदिशा से शिवराजसिंह चौहान को भाजपा ने अपना उम्मीदवार बनाया है।
सांसद सुधीर गुप्ता का टिकीट तय होते ही मंदसौर संसदीय क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर थी, अनेक कार्यकर्ता सांसद निवास पर पहुंचे और सुधीर गुप्ता का स्वागत किया।
मप्र की लिस्ट

भोपाल - आलोक शर्मा
मुरैना - शिवमंगल सिंह तोमर
भिंड - संध्या राय
ग्वालियर - भारत सिंह कुशवाहा
गुना - ज्योतिरादित्य सिंधिया
सागर- श्रीमती लता वानखेड़े
टीकमगढ़ - वीरेंद्र खटीक
दमोह - राहुल लोधी
खजुराहो - वीडी शर्मा
सतना - गणेश सिंह
रीवा - जर्नादन मिश्र
सीधी - डा राजेश मिश्रा
शहडोल - हिमाद्री सिंह
जबलपुर - आशीष दुबे
मंडला - फग्गन सिंह कुलस्ते
होशंगाबाद - दर्शन सिंह चौधरी
विदिशा - शिवराज सिंह चौहान
देवास - महेंद्र सिंह सोलंकी
मंदसौर - सुधीर गुप्ता
रतलाम - अनिता चौहान
खरगोन- गजेंद्र पटेल
खंडवा - ज्ञानेश्वर पाटिल
बैतुल - दुर्गादास उइके

Chania