Friday, May 3rd, 2024 Login Here
कांग्रेस प्रत्याशी श्री गुर्जर ने मल्हारगढ विधानसभा में किया जनसंपर्क 3 करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाने की गांरटी दी प्रधानमंत्री मोदी ने डॉक्टर का अपहरण, 20 लाख फिरौती मांगी, सीबीएन जवान सहित तीन आरोपी गिरफ्तार गांधीसागर का आशियाना भाने लगा गिद्दों को, बड़ी संख्या आईपीएल क्रिकेट सट्टे में फरार आरोपी पायलट गिरफ्तार पिकअप में तरबूज के नीचे 11 बैग में भरकर रखा 159 किलो डोडाचूरा जब्त, एक गिरफ्तार भाजपा की मोदी सरकार में सडकों के आधुनिकरण ने गांवो की तस्वीर बदल दी 500 वर्षो के संघर्ष के बाद भगवान राम को विराजित किया मोदी सरकार नें लोकतंत्र का आकाशदीप से जगमगाया मंदसौर शहर कार से 120 किलो डोडाचूरा जप्त, आरोपी गिरफ्तार कार से डेढ किलों अफीम के साथ पंजाबी गिरफ्तार गोली चलने के 24 घंटे बाद भी नहीं लगा हमलावरों का पता मंदसौर संसदीय क्षेत्र में साकार हुआ विकास का नारा, योजनाओं का मिला लाभ धनीये के बोरो के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा डोडाचुरा जप्त मन्दसौर जिले के 5 समेत इंदौर में 8 मुस्लिमों ने अपनाया हिन्दू धर्म
गनेड़ीवाल चेरिटेबल ट्रस्ट का महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए बढ़ते कदम
मंदसौर।
गनेड़ीवाल चेरिटेबल ट्रस्ट ने द्वारा शहर में किए जा रहे सामाजिक कार्य अनुकरणीय है। महिला सशक्तिकरण हो या युवा खेल प्रतिभाओं को आगे लाने का काम या प्राकृतिक आपदा में लोगों की मदद हो या स्वास्थ्य के क्षेत्र में अपना योगदान, हर क्षेत्र में गनेड़ीवाल चेरिटेबल ट्रस्ट काम कर रहा है। ट्रस्ट के सामाजिक कार्यो में योगदान का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि खुद पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने मंच से सार्वजनिक रूप से गनेड़ीवाल चेरिटेबल ट्रस्ट के कार्यो को सराहा था।  सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि गनेड़ीवाल चेरिटेबल ट्रस्ट ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का बीड़ा उठाया है। इसके लिए लगातार प्रयास कर रहा है। यहां बात करें ई रिक्शा प्रदान किए जाने का। गनेड़ीवाल चेरिटेबल ट्रस्ट ने शहर में कुल 71 महिलाओं को ई रिक्शा प्रदान किए थे। जिससे अब यह महिलाएं रोजगार के लिए किसी की मोहताज नहीं रही। गनेड़ीवाल चेरिटेबल ट्रस्ट अब अगले चरण में फिर से जरुरतमंद महिलाओं को ई रिक्शा प्रदान करेगा। इसमें विधवा, परित्यक्ता, दिव्यांग महिला और आर्थिक रूप से कमजोर महिलाएं शामिल होगी। इसके लिए महिलाए आवेदन वात्सल्य पब्लिक स्कूल कार्यालय से प्राप्त कर सकती है।
Chania