Friday, May 3rd, 2024 Login Here
कांग्रेस प्रत्याशी श्री गुर्जर ने मल्हारगढ विधानसभा में किया जनसंपर्क 3 करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाने की गांरटी दी प्रधानमंत्री मोदी ने डॉक्टर का अपहरण, 20 लाख फिरौती मांगी, सीबीएन जवान सहित तीन आरोपी गिरफ्तार गांधीसागर का आशियाना भाने लगा गिद्दों को, बड़ी संख्या आईपीएल क्रिकेट सट्टे में फरार आरोपी पायलट गिरफ्तार पिकअप में तरबूज के नीचे 11 बैग में भरकर रखा 159 किलो डोडाचूरा जब्त, एक गिरफ्तार भाजपा की मोदी सरकार में सडकों के आधुनिकरण ने गांवो की तस्वीर बदल दी 500 वर्षो के संघर्ष के बाद भगवान राम को विराजित किया मोदी सरकार नें लोकतंत्र का आकाशदीप से जगमगाया मंदसौर शहर कार से 120 किलो डोडाचूरा जप्त, आरोपी गिरफ्तार कार से डेढ किलों अफीम के साथ पंजाबी गिरफ्तार गोली चलने के 24 घंटे बाद भी नहीं लगा हमलावरों का पता मंदसौर संसदीय क्षेत्र में साकार हुआ विकास का नारा, योजनाओं का मिला लाभ धनीये के बोरो के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा डोडाचुरा जप्त मन्दसौर जिले के 5 समेत इंदौर में 8 मुस्लिमों ने अपनाया हिन्दू धर्म
विवाहिता ने फांसी लगाकर की थी आत्महत्या
भानपुरा।
मंदसौर के भानपुरा थाना क्षेत्र में 27 जनवरी को विवाहिता की मौत के मामले में पुलिस ने महिला के पति, सास और ससुर पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया है।
भानपुरा थाना क्षेत्र के सेमिली गनव निवासी अनु शर्मा ने 27 जनवरी 24 को घर में फंसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पति रवि ने बताया कि उसके माता-पिता खेत पर गए थे, वह भी मजदूरी करने गया था। वापस लौटकर आया तो दरवाजा बंद था। खिड़की से देखा तो पत्नी फंदे पर लटकी हुई थी।
करीब एक महीने की जांच के बाद पुलिस ने मायके पक्ष, आस-पड़ोसियों के बयान लिए। पता चला कि जीरापुर राजगढ़ निवासी अनु पिता घनश्याम शर्मा उम्र 21 साल की शादी तीन साल पहले सेमिली निवासी रवि पिता विष्णु शर्मा उम्र 21साल के साथ हुई थी। उनकी एक बेटी है। शादी के बाद से ही पति रवि, ससुर विष्णु पिता रमेश शर्मा उम्र 48साल व सास शारदा बाई पति विष्णु शर्मा उम्र 43 साल सभी निवासी ग्राम समेली थाना भानपुरा जिला मंदसौर प्रताड़ित करते थे। इससे परेशान होकर उसने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।
जांच के बाद पुलिस ने पति, सास ससुर पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में 306, 34 के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया है।

Chania