Friday, May 3rd, 2024 Login Here
कांग्रेस प्रत्याशी श्री गुर्जर ने मल्हारगढ विधानसभा में किया जनसंपर्क 3 करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाने की गांरटी दी प्रधानमंत्री मोदी ने डॉक्टर का अपहरण, 20 लाख फिरौती मांगी, सीबीएन जवान सहित तीन आरोपी गिरफ्तार गांधीसागर का आशियाना भाने लगा गिद्दों को, बड़ी संख्या आईपीएल क्रिकेट सट्टे में फरार आरोपी पायलट गिरफ्तार पिकअप में तरबूज के नीचे 11 बैग में भरकर रखा 159 किलो डोडाचूरा जब्त, एक गिरफ्तार भाजपा की मोदी सरकार में सडकों के आधुनिकरण ने गांवो की तस्वीर बदल दी 500 वर्षो के संघर्ष के बाद भगवान राम को विराजित किया मोदी सरकार नें लोकतंत्र का आकाशदीप से जगमगाया मंदसौर शहर कार से 120 किलो डोडाचूरा जप्त, आरोपी गिरफ्तार कार से डेढ किलों अफीम के साथ पंजाबी गिरफ्तार गोली चलने के 24 घंटे बाद भी नहीं लगा हमलावरों का पता मंदसौर संसदीय क्षेत्र में साकार हुआ विकास का नारा, योजनाओं का मिला लाभ धनीये के बोरो के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा डोडाचुरा जप्त मन्दसौर जिले के 5 समेत इंदौर में 8 मुस्लिमों ने अपनाया हिन्दू धर्म
फूड सेफ्टी एंड अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने तीन साल पहले खाद्य सुरक्षा के नए नियम
मंदसौर।
फूड सेफ्टी एंड अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने तीन साल पहले खाद्य सुरक्षा के नए नियम जारी किए थे। इसमें दुकानों पर हर मिठाई के बनाने का समय, उसकी एक्सपायरी सहित अन्य जानकारियां दाम के साथ लिखी जाना अनिवार्य किया था। आज तक नियम कागजों से बाहर नहीं आ सके। जिले में खाद्य अधिकारी भी निष्क्रिय हैं। होली पर्व दहलीज पर है, लेकिन न कोई जांच हुई है और न कोई निरीक्षण।
शासन लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए खाद्य सुरक्षा कानून में आए दिन नए बदलाव कर इसे सख्त कर रहा है। सुरक्षा के लिए पैकिंग व खुली सामग्री विक्रय के लिए कई नियम बनाए है। जिलास्तरीय अधिकारियों की लापरवाही के चलते आज तक इन नियमों का पालन सुनिश्चित नहीं हुआ है। ऐसे में लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। फूड सेफ्टी एंड अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने तीन वर्ष पहले अक्टूबर में खुली मिठाइयों की ट्रे के सामने जिस तरह रेट की पर्ची लिखी जाती है उसी तरह बनाने का समय व एक्सपायरी डेट भी लिखना अनिवार्य किया था। इसको लेकर उस समय जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने मिठाई दुकान संचालकों की बैठक लेकर समझाइश दी व नियमों के बारे में बताया। उस समय कुछ ही दुकानदारों ने नियमों का पालन किया। अधिकारियों की लापरवाही के चलते सभी नियम हवा हो गए। रक्षाबंधन पर मिठाइयों की दुकानों पर भीड़ रही लेकिन खाद्य सुरक्षा विभाग ने एक भी जगह जांच करना उचित नहीं समझा।
जिले में 600 दुकानों पर बिक रही मिठाईयां

शहर में घंटाघर, नईआबादी, संजीत नाका सहित जगह-जगह मिठाइयां बन रही है और बिक रही है। कहीं एक्सपायरी डेट नहीं दी गई। ना ही अधिकारियों ने अब तक जांच करना उचित समझा।  जिले में करीब 600 दुकानें हैं। यहां से करीब 30 से 35 क्विंटल मावे की खपत हो जाती है। इससे केवल मिठाइयों का व्यापार ही 20 से 25 लाख रुपए का हो जाता है।
कौन-सी मिठाई कितने दिन चल सकती है

एक दिन-कलाकंद, बटर स्कॉच कलाकंद, चॉकलेट कलांकद।
दो दिन-दूध से बने आयटम मिल्क बादाम, रसगुल्ला, रबड़ी, रसमलाई, शाही टोस्ट, मलाई रोल, बंगाली रबड़ी, रस काटा, खीर मोहन।
चार दिन-घेवर तिल बुग्गा, केसर कोकोनट लड्डू, मोतीचूर मोदक, खोया बादाम, फ्रूट केक, पेड़ा, प्लेन बर्फी, मिल्क बर्फी, सफेद पेड़ा, बूंदी लड्डू, लाल लड्डू व कोकोनट बर्फी।
सात दिन- काजू कतली, घेवर, मूंग बर्फी, आटा लड्डू, ड्रायफ्रूट गुजिया, काजू केसर बर्फी, काजू लड्डू, बेसन बर्फी, काजू रोल व बालूशाही।
30 दिन-आटा लड्डू, बेसन लड्डू, चना लड्डू, चना बर्फी आदि एक महीने तक चलते हैं।

Chania