Friday, May 3rd, 2024 Login Here
कांग्रेस प्रत्याशी श्री गुर्जर ने मल्हारगढ विधानसभा में किया जनसंपर्क 3 करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाने की गांरटी दी प्रधानमंत्री मोदी ने डॉक्टर का अपहरण, 20 लाख फिरौती मांगी, सीबीएन जवान सहित तीन आरोपी गिरफ्तार गांधीसागर का आशियाना भाने लगा गिद्दों को, बड़ी संख्या आईपीएल क्रिकेट सट्टे में फरार आरोपी पायलट गिरफ्तार पिकअप में तरबूज के नीचे 11 बैग में भरकर रखा 159 किलो डोडाचूरा जब्त, एक गिरफ्तार भाजपा की मोदी सरकार में सडकों के आधुनिकरण ने गांवो की तस्वीर बदल दी 500 वर्षो के संघर्ष के बाद भगवान राम को विराजित किया मोदी सरकार नें लोकतंत्र का आकाशदीप से जगमगाया मंदसौर शहर कार से 120 किलो डोडाचूरा जप्त, आरोपी गिरफ्तार कार से डेढ किलों अफीम के साथ पंजाबी गिरफ्तार गोली चलने के 24 घंटे बाद भी नहीं लगा हमलावरों का पता मंदसौर संसदीय क्षेत्र में साकार हुआ विकास का नारा, योजनाओं का मिला लाभ धनीये के बोरो के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा डोडाचुरा जप्त मन्दसौर जिले के 5 समेत इंदौर में 8 मुस्लिमों ने अपनाया हिन्दू धर्म
मंदसौर। मप्र की 29 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवार तय करने के लिए सोमवार को दिल्ली में कांग्रेस सेंट्रल इलेक्शन कमेटी की मीटिंग हुई। कांग्रेस मुख्यालय में होने वाली इस बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, प्रदेश प्रभारी भंवर जितेंद्र सिंह और सीईसी मेंबर ओमकार सिंह मरकाम शामिल हुए। बैठक में मध्यप्रदेश कांग्रेस के बड़े नेताओं के लोकसभा चुनाव लडऩे पर भी चर्चा हुई। पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह, पूर्व मंत्री तरुण भनोत, सज्जन सिंह वर्मा, डॉ. गोविंद सिंह, जीतू पटवारी के अलावा विधायकों और पूर्व विधायकों को चुनाव लड़ाने पर फैसला होगा। पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव गुना से ज्योतिरादित्य सिंधिया के खिलाफ चुनाव लड़ सकते हैं।  लोकसभा के उम्मीदवारों की पहली सूची 3 दिन पहले जारी की है। अब सोमवार को दिल्ली में हुई बैठक में दूसरी सूची के नामों पर मुहर लग जाएगी। कांग्रेस मध्यप्रदेश की आधी सीटों पर मंगलवार को उम्मीदवार घोषित कर सकती है।
अब बात करें मंदसौर संसदीय क्षेत्र की तो यहां विधायक विपीन जैन और कांग्रेस नेता सोमिल नाहटा के नाम पर चर्चा होने की खबर है। हालांकि विपीन जैन खुद लोस में लडऩे के लिए तैयार नजर नहीं आ रहे। इस बात को खुद अपने बयान में वह कह चुके हैं। इसके बाद सोमिल नाहटा पर कांग्रेस दाव खेल सकती है। इधर भाजपा एक बार फिर से सांसद सुधीर गुप्ता को मैदान में उतार चुकी है। ऐसे मेें मुकाबला सुधीर और सोमिल के बीच हो सकता है। दो बार से सांसद सुधीर गुप्ता तीन लाख से अधिक मतों से जीतकर सांसद बने हैं। वहीं विस चुनाव में भाजपा ने संसदीय क्षेत्र की आठ में से सात सीटों पर कब्जा किया है। इधर सोमिल नाहटा के साथ भी कांग्रेस के युवा कार्यकर्ताओं की एक बड़ी टीम है। जो मंदसौर ही नहीं बल्कि मनासा  विस सहित संसदीय क्षेत्र में सक्रिय है।

Chania