Friday, May 3rd, 2024 Login Here
कांग्रेस प्रत्याशी श्री गुर्जर ने मल्हारगढ विधानसभा में किया जनसंपर्क 3 करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाने की गांरटी दी प्रधानमंत्री मोदी ने डॉक्टर का अपहरण, 20 लाख फिरौती मांगी, सीबीएन जवान सहित तीन आरोपी गिरफ्तार गांधीसागर का आशियाना भाने लगा गिद्दों को, बड़ी संख्या आईपीएल क्रिकेट सट्टे में फरार आरोपी पायलट गिरफ्तार पिकअप में तरबूज के नीचे 11 बैग में भरकर रखा 159 किलो डोडाचूरा जब्त, एक गिरफ्तार भाजपा की मोदी सरकार में सडकों के आधुनिकरण ने गांवो की तस्वीर बदल दी 500 वर्षो के संघर्ष के बाद भगवान राम को विराजित किया मोदी सरकार नें लोकतंत्र का आकाशदीप से जगमगाया मंदसौर शहर कार से 120 किलो डोडाचूरा जप्त, आरोपी गिरफ्तार कार से डेढ किलों अफीम के साथ पंजाबी गिरफ्तार गोली चलने के 24 घंटे बाद भी नहीं लगा हमलावरों का पता मंदसौर संसदीय क्षेत्र में साकार हुआ विकास का नारा, योजनाओं का मिला लाभ धनीये के बोरो के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा डोडाचुरा जप्त मन्दसौर जिले के 5 समेत इंदौर में 8 मुस्लिमों ने अपनाया हिन्दू धर्म
मंदसौर जिले के गरोठ में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के सेवाकेंद्र पर  महाशिवरात्रि और महिला दिवस ब्रह्माकुमारी श्यामा दीदी और बीके हेमलता दीदी के सानिध्य में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्र के विधायक चंदरसिंह सिसोदिया ने किया। समरोह में बतौर विशिष्ट अतिथी समाजसेवी डॉ संजय पंजाबी एवं पार्षद संगीता जादौन  उपस्थित थी । इस मौके पर शिव ध्वजा फहराई गई और शहर में शोभायात्रा भी निकाली गई जिसका कई स्थानों पर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी श्यामा दीदी ने महाशिवरात्रि के पर्व के आध्यात्मिक रहस्य पर प्रकाश डालते हुए महिला दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि जब शिव परमपिता परमात्मा इस धरा पर अवतरित होते हैं तो अपने ज्ञान और योग की शक्ति से नारी को शिव शक्ति बना देते हैं। आपने विश्व कल्याण के लिए शिव के गुणों को अपनाने पर जोर दिया ओर कहा कि प्रत्येक व्यक्ति यदि अपने जीवन में शिव के गुणों को आत्मसात करें तो वह सफल जीवन जी सकता है।
विधायक चंदरसिंह सिसोदिया ने कहा कि वर्तमान दौर में महिलाओं को सशक्त बनाया जाना आवश्यक है इसमें ब्रह्माकुमारी संस्थान विशेष काम कर रहा है जहां पूरे संस्थान का संचालन हीं नारी शक्ति कर रहीं है। प्राचीनकाल से ही नारी शक्ति का स्थान सबसे ऊपर है, हमें वर्तमान दौर में जागरूकता लाने की आवश्यकता है जरूरी है कि अंधकार से प्रकाश की ओर जाने के लिए हमें अपना आत्मिक दीपक जलाना चाहिए।
समाजसेवी डॉ संजय पंजाबी ने  कहा महिलाओ को मानसिक एवं शारीरिक रूप से मजबूत होना चाहिए। महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में ब्रह्माकुमारी संस्थान द्वारा किए जा रहे कार्य उल्लेखनिय है।
पार्षद संगीता जादौन ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया। स्वागत उदबोधन बीके हेमलता दीदी ने दिया और आयोजन की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए कहा कि वर्तमान कलयुग में हर व्यक्ति विभिन्न प्रकारों के तनावों में जी रहा है लेकिन तनाव मुक्त जीवन शैली के लिए प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविघालय द्वारा चलाया जा रहा राजयोग काफी कारगर है इसके अभ्यास से हर व्यक्ति तनाव मुक्त और खुशहाल जीवन जी सकता है।
प्रारंभ में अतिथियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान दीप प्रज्जवलन कर शिव परमात्मा का शिव ध्वजारोहण भी किया गया।
इस मौके पर शहर में विशाल शोभायात्रा भी निकली जो स्थानीय सेवा केन्द्र से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गो से होती हुई पुनः सेवा केन्द्र पर पहुंचकर सम्पन्न हुई। कार्यक्रम का संचालन बीके श्रीपाल ने किया। समारोह में जिले भर की ब्रह्माकुमारी बहने समेत गणमान्यजन उपस्थित थे।

Chania