Friday, May 3rd, 2024 Login Here
कांग्रेस प्रत्याशी श्री गुर्जर ने मल्हारगढ विधानसभा में किया जनसंपर्क 3 करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाने की गांरटी दी प्रधानमंत्री मोदी ने डॉक्टर का अपहरण, 20 लाख फिरौती मांगी, सीबीएन जवान सहित तीन आरोपी गिरफ्तार गांधीसागर का आशियाना भाने लगा गिद्दों को, बड़ी संख्या आईपीएल क्रिकेट सट्टे में फरार आरोपी पायलट गिरफ्तार पिकअप में तरबूज के नीचे 11 बैग में भरकर रखा 159 किलो डोडाचूरा जब्त, एक गिरफ्तार भाजपा की मोदी सरकार में सडकों के आधुनिकरण ने गांवो की तस्वीर बदल दी 500 वर्षो के संघर्ष के बाद भगवान राम को विराजित किया मोदी सरकार नें लोकतंत्र का आकाशदीप से जगमगाया मंदसौर शहर कार से 120 किलो डोडाचूरा जप्त, आरोपी गिरफ्तार कार से डेढ किलों अफीम के साथ पंजाबी गिरफ्तार गोली चलने के 24 घंटे बाद भी नहीं लगा हमलावरों का पता मंदसौर संसदीय क्षेत्र में साकार हुआ विकास का नारा, योजनाओं का मिला लाभ धनीये के बोरो के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा डोडाचुरा जप्त मन्दसौर जिले के 5 समेत इंदौर में 8 मुस्लिमों ने अपनाया हिन्दू धर्म
13 से 22 मार्च तक चलेगा बूथ विजय अभियान, जिलाध्यक्ष अटोलिया पत्रकारों से रूबरू
मंदसौर।
लोकसभा चुनाव का बिगुल अभी नहीं बजा है लेकिन भाजपा अपना चुनावी शंखनाद कर चूकी है। भाजपा चुनाव को युद्ध की भांति हीं लड रहीं है जिसके कारण भाजपा लगातार मतदातााओं तक पहुंच रहीं है और मोदी सरकार की योजनाओं से अवगत करा रहीं है। मतदाताओं तक पहुंचने का एक अभियान है लाभार्थी सम्पर्क अभियान जिसमें भाजपा के पदाधिकारी से लेकर कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधी उन मतदाताओं तक पहुंचे है जिन्होंने सरकार की किसी ना किसी योजना का लाभ लिया है इसमें मंदसौर जिला भाजपा पूरे प्रदेश में सबसे आगे है दूसरे नंबर पर भोपाल और तीसरे नंबर पर इंदौर है। अब 13 मार्च से 22 मार्च तक भाजपा बूथ विजय अभियान चलाऐगी जिसमें प्रतिदिन योजनाबद्ध तरीके से भाजपा के जनप्रतिनिधी, पदाधिकारी और कार्यकर्ता दो घंटे तक बूथ पर जाऐंगे और मतदाताओं से सम्पर्क करेंगे।
यह बात भाजपा जिलाध्यक्ष नानालाल अटोलिया ने जिला भाजपा कार्यालय पर आयोजित पत्रकार वार्ता में दी। इस दौरान लोकसभा चुनाव संयोजक पूर्व विधायक देवीलाल धाकड, एवं मीडिया प्रभारी नीलेश जैन भी उपस्थित थे। जिलाध्यक्ष अटोलिया ने बताया कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी द्वारा हर बूथ पर 370 वोट का लक्ष्य देश भर के कार्यकर्ताओं को दिया गया है। 370 एक संख्या मात्र नहीं बल्कि भाजपा के कार्यकर्ताओं के लिए यह एक भावनात्मक विषय है। जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने राष्ट¬ीय एकात्मकता, संप्रभुता के लिए स्वतंत्र भारत का पहले आंदोलन का नेतृत्व करते अपने प्राणों का बलिदान दिया था। उन्होंने जम्मू कश्मीर में धारा 370 के विरोध में आंदोलन का सूत्रपात करते हुए नारा दिया कि  दो निशान, दो प्रधान, दो विधान - नहीं चलेंगे,नहीं चलेंगे। इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए भाजपा मध्य प्रदेश में 13 मार्च से बूथ विजय अभियान प्रारंभ कर रही है। इस अभियान अंतर्गत कार्यकर्ता 10 दिन में प्रत्येक बूथ पर 2 घंटे प्रवास करेंगे। हम सभी बूथों पर पूर्ण विजय का संकल्प के साथ हम सब मिलकर लक्ष्य सिध्द करेंगे। प्रत्येक दिन हेतु करणीय कार्य प्रदेश संगठन द्वारा दिया गया है इन कार्यक्रमों की रिपोर्टिंग प्रवासी कार्यकर्ता संगठन ऐप  पर रियल टाइम पर करेंगे। हर कार्यकर्ता के कार्य का लेखा जोखा प्रदेश एंव राष्ट¬ीय नेतृत्व के पास संगठन एप्प के माध्यम से होगा।
श्री अटोलिया ने बताया की जिले में निवासरत सभी वर्तमान और पूर्व जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता समेत सभी कार्यकर्ता एक-एक बूथ पर 10 दिवस के लिये प्रवासी विस्तारक के रूप में संगठन की मंशानुरूप कार्य करेगें।  विगत सप्ताह मंदसौर जिला लाभार्थी संपर्क अभियान में प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहा है। वही द्वितीय एंव तृतीय स्थान पर भोपाल व इंदौर जिले रहे है। इसके साथ ही लोकसभा स्तर पर एक एलईडी रथ केन्द्र एंव राज्य सरकार की योजनाओं के साथ आम जन से सुझाव एकत्रित कर रहा है। जिसमें हजारों की संख्या में नागरिक अब तक सशक्त भारत निर्माण हेतु अपने सुझाव सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक पहुंचा चुके है। वर्तमान में मंदसौर जिले में आजीवन सहयोग निधि का कार्य चल रहा है। जिसमें पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता एंव विचारों के समर्थक आम नागरिक संगठन के कार्यों को आगे बढ़ाने हेतु स्वेच्छा से समर्पण निधि का दान कर रहे है। साथ ही लोकसभा चुनाव हेतु मंदसौर जिले की सभी चारों विधानसभाओं पर विधानसभा चुनाव कार्यालय प्रारंभ हो चुके है।

Chania