Friday, May 3rd, 2024 Login Here
कांग्रेस प्रत्याशी श्री गुर्जर ने मल्हारगढ विधानसभा में किया जनसंपर्क 3 करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाने की गांरटी दी प्रधानमंत्री मोदी ने डॉक्टर का अपहरण, 20 लाख फिरौती मांगी, सीबीएन जवान सहित तीन आरोपी गिरफ्तार गांधीसागर का आशियाना भाने लगा गिद्दों को, बड़ी संख्या आईपीएल क्रिकेट सट्टे में फरार आरोपी पायलट गिरफ्तार पिकअप में तरबूज के नीचे 11 बैग में भरकर रखा 159 किलो डोडाचूरा जब्त, एक गिरफ्तार भाजपा की मोदी सरकार में सडकों के आधुनिकरण ने गांवो की तस्वीर बदल दी 500 वर्षो के संघर्ष के बाद भगवान राम को विराजित किया मोदी सरकार नें लोकतंत्र का आकाशदीप से जगमगाया मंदसौर शहर कार से 120 किलो डोडाचूरा जप्त, आरोपी गिरफ्तार कार से डेढ किलों अफीम के साथ पंजाबी गिरफ्तार गोली चलने के 24 घंटे बाद भी नहीं लगा हमलावरों का पता मंदसौर संसदीय क्षेत्र में साकार हुआ विकास का नारा, योजनाओं का मिला लाभ धनीये के बोरो के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा डोडाचुरा जप्त मन्दसौर जिले के 5 समेत इंदौर में 8 मुस्लिमों ने अपनाया हिन्दू धर्म
मंदसौर। डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने पिपलिया मंडी में 5 करोड़ 75 लाख की लागत से निर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण किया। इसके बाद डिप्टी सीएम ने तुरकिया गांव पहुंच कर 86 लाख की लागत से निर्मित होने वाले नई आबादी पहुंच सड़क मार्ग का भूमिपूजन किया। वहीं मंदसौर के खिलजीपुरा गांव में 2 करोड़ 20 लाख रुपए की लागत से बनने वाली श्रवण महादेव मंदिर तक की सड़क का भूमि पूजन किया।
लोकार्पण अवसर पर डिप्टी सीएम देवड़ा ने कहा- सरकार ने सबका साथ, सबका विकास की अवधारणा पर काम किया है। पिपलिया मंडी में उप स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण हो जाने से यहां के लोगों को स्वास्थ्य की सुविधा मिलेगी।
अस्पताल में स्टाफ की कमी एवं अन्य संसाधनों की कमी को बहुत जल्द पूर्ण कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा की मल्हारगढ़ सूक्ष्म सिंचाई परियोजना पर काम चल रहा है। मल्हारगढ़ क्षेत्र में 700 करोड रुपए से अधिक की सड़कों का निर्माण किया गया।
सांसद सुधीर गुप्ता ने कहा की विकास के क्षेत्र में प्रदेश ने नई करवट ली है। विकास के प्रति सरकार की ललक है। आज विकास से हर क्षेत्र बदला हुआ है। काम के प्रति सरकार समर्पित है। सड़क, बिजली, स्वास्थ्य हर क्षेत्र में सरकार ने विकास किया है।
जातिवाद को छोड़ कर सरकार ने भाईचारा स्थापित किया है और हर वर्ग का सरकार ने विकास किया है। आज हर स्टेशन विकास की कहानी बोल रहा है। भारत का एकमात्र संसदीय क्षेत्र है जहां पर तीन मेडिकल कॉलेज निर्मित हुए। सेंट्रल स्कूल स्थापित हुए। ऐसा कोई क्षेत्र नहीं है, जहां पर विकास के काम नहीं हुए हैं।

Chania