Friday, May 3rd, 2024 Login Here
भानपुरा। भानपुरा से ढाई किमी दूर खेत पर खाना देकर लौट रही मासूम पर कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार तनीषा पिता लोकेशनाथ बैरागी निवासी लोटखेड़ी दोपहर करीब एक बजे गरोठ रोड स्थित श्री राम तोल कांटे के पास खेत पर अपने परिजनों को भोजन देने गई थी। वापिस लौटते समय कुत्तों के झुंड ने बच्ची पर हमला बोल दिया। इसके बाद परिजन सहित अन्य मौके पर पहुंचे। यहां तनीषा अचेत अवस्था में खून से लतपथ मिली। बच्ची को भानपुरा अस्पताल ले जाया गया। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।