Friday, May 3rd, 2024 Login Here
कांग्रेस प्रत्याशी श्री गुर्जर ने मल्हारगढ विधानसभा में किया जनसंपर्क 3 करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाने की गांरटी दी प्रधानमंत्री मोदी ने डॉक्टर का अपहरण, 20 लाख फिरौती मांगी, सीबीएन जवान सहित तीन आरोपी गिरफ्तार गांधीसागर का आशियाना भाने लगा गिद्दों को, बड़ी संख्या आईपीएल क्रिकेट सट्टे में फरार आरोपी पायलट गिरफ्तार पिकअप में तरबूज के नीचे 11 बैग में भरकर रखा 159 किलो डोडाचूरा जब्त, एक गिरफ्तार भाजपा की मोदी सरकार में सडकों के आधुनिकरण ने गांवो की तस्वीर बदल दी 500 वर्षो के संघर्ष के बाद भगवान राम को विराजित किया मोदी सरकार नें लोकतंत्र का आकाशदीप से जगमगाया मंदसौर शहर कार से 120 किलो डोडाचूरा जप्त, आरोपी गिरफ्तार कार से डेढ किलों अफीम के साथ पंजाबी गिरफ्तार गोली चलने के 24 घंटे बाद भी नहीं लगा हमलावरों का पता मंदसौर संसदीय क्षेत्र में साकार हुआ विकास का नारा, योजनाओं का मिला लाभ धनीये के बोरो के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा डोडाचुरा जप्त मन्दसौर जिले के 5 समेत इंदौर में 8 मुस्लिमों ने अपनाया हिन्दू धर्म
पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण दर्ज
भानपुरा।
भानपुरा तहसील में 30 वर्षीय गर्भवती महिला की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने उसके पति के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। पीएम रिपोर्ट में महिला के सिर में चोट लगने से मौत की पुष्टि हुई है। पुलिस द्वारा पति, सास और सुसर को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। जिसमें पता चला की आरोपी पति हंसराज बंजारा ने गुस्से में पत्नी का सिर पकड़कर दीवार पर पटक दिया था।
भानपुरा टीआई रोहित कछावा ने बताया की 13 मार्च को बावड़ी खेड़ा में जसोदा बाई बंजारा की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई थी। महिला के शरीर पर चोट के निशान भी थे। महिला का शव मिलते ही मायका पक्ष ने ससुराल पक्ष पर जसोदा की हत्या का आरोप लगाया था। लेकिन पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार था।
परिजनों ने बताया कि करीब 8 साल पहले जसोदा बाई को हंसराज बंजारा को नातरे दिया था। शादी के बाद से ही पति उसके साथ मारपीट करता था। इस विषय में महिला ने पुलिस के पास पति की शिकायत भी की थी। उनकी दो बेटियां, 5 साल की रवीना और 3 साल की लक्षिता है। महिला 4-5 माह की गर्भवती भी थी।
एसपी अनुराग सुजानिया ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में चोट से मौत की पुष्टि हुई है। 13 मार्च की सुबह दंपती के बीच विवाद होने पर पति ने पत्नी का सिर दीवार से पटका दिया था। फिलहाल पति के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।

Chania