Friday, May 3rd, 2024 Login Here
कांग्रेस प्रत्याशी श्री गुर्जर ने मल्हारगढ विधानसभा में किया जनसंपर्क 3 करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाने की गांरटी दी प्रधानमंत्री मोदी ने डॉक्टर का अपहरण, 20 लाख फिरौती मांगी, सीबीएन जवान सहित तीन आरोपी गिरफ्तार गांधीसागर का आशियाना भाने लगा गिद्दों को, बड़ी संख्या आईपीएल क्रिकेट सट्टे में फरार आरोपी पायलट गिरफ्तार पिकअप में तरबूज के नीचे 11 बैग में भरकर रखा 159 किलो डोडाचूरा जब्त, एक गिरफ्तार भाजपा की मोदी सरकार में सडकों के आधुनिकरण ने गांवो की तस्वीर बदल दी 500 वर्षो के संघर्ष के बाद भगवान राम को विराजित किया मोदी सरकार नें लोकतंत्र का आकाशदीप से जगमगाया मंदसौर शहर कार से 120 किलो डोडाचूरा जप्त, आरोपी गिरफ्तार कार से डेढ किलों अफीम के साथ पंजाबी गिरफ्तार गोली चलने के 24 घंटे बाद भी नहीं लगा हमलावरों का पता मंदसौर संसदीय क्षेत्र में साकार हुआ विकास का नारा, योजनाओं का मिला लाभ धनीये के बोरो के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा डोडाचुरा जप्त मन्दसौर जिले के 5 समेत इंदौर में 8 मुस्लिमों ने अपनाया हिन्दू धर्म
शहर में निकली ध्वजा यात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत
मंदसौर। 
फाल्गुन माह में बाबा श्याम के मंदिर में भक्तों का सैलाब उमड़ रहा है। बाबा के भक्त दर्शनों के साथ ही यहां मेले का भी लुत्फ उठा रहे हैं। बुधवार को खाटू श्याम मंदिर पर भव्य फाल्गुन उत्सव मनाया गया। मंदिर को आकर्षक विध्युत साज सज्जा के साथ भव्य तरीके से सजाया गया है। मंदिर के पट सुबह 6 बजे से ही दर्शनों के लिए खोल दिए गए थे। बाबा श्याम का श्रृंगार कोलकाता से मंगवाए विशेष गुलाब के फूलों से किया गया।
आज रात 1 बजे तक बाबा श्याम का दरबार भक्तों के लिए खुला रहेगा। शाम तक 20 हजार से अधिक भक्तों के मंदिर पहुंचने का अनुमान है। दिन में छप्पन भोग का आयोजन किया गया। इसमें 56 क्विंटल की 56 तरह की अलग-अलग मिठाइयां बाबा श्याम को अर्पित की गई। दिनभर भक्तों ने छप्पन भोग दर्शन किए। सांयकाल को बाबा श्याम की महाआरती और भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। भजन संध्या देर राततक चेलगी। फाल्गुन महोत्सव के 2 दिन बाद 22 मार्च को मेले का समापन होगा।
निशान यात्रा का आयोजन
बुधवार की सुबह गांधी चौराहा विश्वपति शिवालय से श्याम बाबा की निशान यात्रा निकाली गई। निशान यात्रा में बड़ी सख्या में श्याम भक्त शामिल हुए। निशान यात्रा गांधी चौराहा, महाराणा प्रताप बस स्टैण्ड होते हुए संजीत रोड स्तिथ श्री खाटू श्याम मंदिर पहुंची, जहां निशान यात्रा का समापन हुआ। आज सुबह से लेकर देर रात तक मंदिर में विशेष आयोजन होंगे।
गांवों से भी निशान लेकर पैदल आए भक्त

जिला मुख्यालय से 20 किलोमीटर दूर गुर्जर बर्डिया से श्री श्याम योग उत्थान सेवा समिति तत्वाधान में निशान यात्रा मंदसौर पहुंची। इस निशान यात्रा में सैकड़ों श्याम भक्त शामिल हुए। कई श्याम प्रेमी ट्रेक्टर और अन्य वाहनों में निशान यात्रा में शामिल हुए। गुर्जर बर्डिया चौपाटी पर पद यात्रियों का स्वागत किया गया।

Chania