Friday, May 3rd, 2024 Login Here
मंदसौर। शहर में एक्सीस बैंक की शाखा में एक महिला के बेग से सोने के कड़े चोरी हो गए। इसके बाद सीसीटीवी कैमरे के आधार पर तत्काल आरोपी को पकड़ा लिया गया। इसके बाद उसकी पिटाई कर उसे छोड़ दिया गया। हालांकि इस मामले में कोई प्रकरण दर्ज नहीं किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार एक महिला सोने के कड़े लेकर गोल्ड लोन लेने के लिए बैंक गई थी। इस दौरान एक आनंद नाम का युवक ने महिला के बेग से कड़े निकाल लिए। इसके बाद बैंक के अधिकारियों और पुलिस को भी सूचना दी गई। बाद में सीसीटीवी कैमरे से युवक को पकड़ लिया गया। बताया जाता है कि उसकी पिटाई भी की गई। इसके बाद युवक ने माफी मांगी और कड़े वापिस किए। बाद में युवक को छोड़ दिया गया। हालंाकि मामले में कोई केस दर्ज नहीं किया गया है। यह घटना बुधवार की है।