Friday, May 3rd, 2024 Login Here
मंदसौर। शहर के मुख्य मार्ग सहकारी बैंक परिसर स्थित श्री चिंता हरण गणपति मंदिर पर रविवार को भंडारे का आयोजन की गया। भंडारे को लेकर आयोजन समिति द्वारा पिछले का दिनों से तैयारियां की जा रही रही थी। समिति के पदाधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक करीब आठ सालों से प्रतिवर्ष चिंता हरण गणपति मंदिर पर भंडारे का आयोजन किया जा रहा है।
नौ वे वर्ष में भी मंदिर समिति द्वारा रविवार को भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में भक्त गण शामिल हुए। भंडारे में महिलाओं व पुरुष के लिए अलग-अलग प्रसादी ग्रहण करने के लिए व्यवस्था की गई। कतार बद्ध होकर भक्तों ने भगवान गणेश की प्रसादी ग्रहण की।
प्रवेश से पहले भारतीय संस्कृति के अनुसार भक्तों को तिलक लगाकर स्वागत किया गया। मंदिर समिति से जुड़े पदाधिकारियों ने बताया की प्रति वर्ष इसी तरह की व्यवस्था कर भंडारे का आयोजन किया जाता है और इस दौरान स्वच्छता का भी विशेष ध्यान रखा जाता है।