Friday, May 3rd, 2024 Login Here
कांग्रेस प्रत्याशी श्री गुर्जर ने मल्हारगढ विधानसभा में किया जनसंपर्क 3 करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाने की गांरटी दी प्रधानमंत्री मोदी ने डॉक्टर का अपहरण, 20 लाख फिरौती मांगी, सीबीएन जवान सहित तीन आरोपी गिरफ्तार गांधीसागर का आशियाना भाने लगा गिद्दों को, बड़ी संख्या आईपीएल क्रिकेट सट्टे में फरार आरोपी पायलट गिरफ्तार पिकअप में तरबूज के नीचे 11 बैग में भरकर रखा 159 किलो डोडाचूरा जब्त, एक गिरफ्तार भाजपा की मोदी सरकार में सडकों के आधुनिकरण ने गांवो की तस्वीर बदल दी 500 वर्षो के संघर्ष के बाद भगवान राम को विराजित किया मोदी सरकार नें लोकतंत्र का आकाशदीप से जगमगाया मंदसौर शहर कार से 120 किलो डोडाचूरा जप्त, आरोपी गिरफ्तार कार से डेढ किलों अफीम के साथ पंजाबी गिरफ्तार गोली चलने के 24 घंटे बाद भी नहीं लगा हमलावरों का पता मंदसौर संसदीय क्षेत्र में साकार हुआ विकास का नारा, योजनाओं का मिला लाभ धनीये के बोरो के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा डोडाचुरा जप्त मन्दसौर जिले के 5 समेत इंदौर में 8 मुस्लिमों ने अपनाया हिन्दू धर्म
जनता की राय को वोट में परिवर्तित करने का कार्य करें कार्यकर्ता - जीतू जिराती
मंदसौर संसदीय क्षेत्र की विधानसभा वार  लोकसभा प्रबंधन एवं चुनाव संचालन टोली की बैठकें सम्पन्न
मंदसौर।
भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा एंव भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के नेतृत्व में लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत संगठनात्मक कार्य निरंतर जारी है। इसी क्रम लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन में मंदसौर नीमच जावरा संसदीय क्षेत्र में भाजपा ने अपनी चुनाव जीतने की तैयारी प्रारंभ कर दी है। आज संसदीय क्षेत्र की समस्त विधानसभाओ में चुनाव प्रबंधन एंव संचालन समिति की आवश्यक बैठक  के क्रम में आज उज्जैन संभाग के क्लस्टर प्रभारी, मध्य प्रदेश शासन के सहकारिता, खेल एंव युवा कल्याण विभाग मंत्री माननीय विश्वास कैलाश सारंग, एवम उज्जैन संभाग संगठन प्रभारी प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष जीतू जिराती ने अपने दो दिवसीय प्रवास के पहले दिन मंदसौर जिले की चारों विधानसभा गरोठ भानपुरा, सुवासरा ,मंदसौर एवं मल्हारगढ़ के पदाधिकारी की आवश्यक बैठक विधानसभा मुख्यालय पहुंचकर ली । बैठक में राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर, लोकसभा चुनाव प्रभारी बजरंग पुरोहित, लोकसभा चुनाव संयोजक देवीलाल धाकड़, भाजपा जिलाध्यक्ष नानालाल अटोलिया, विधायकगण हरदीपसिंह डंग ,चन्दरसिंह सिसौदिया, पूर्व मंत्री कैलाश चावला, पूर्व विधायक यशपालसिंह सिसौदिया, विस्तारक धनजंय दीक्षित की गरीमामय उपस्थिति में सम्पन्न हुई। बैठक का शुभारंभ पं.दीनदयाल उपाध्याय जी एंव डॉ.श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। तत्पश्चात भाजपा पदाधिकारीगण  मंचस्थ अतिथियों का स्वागत किया गया।
विधानसभा वार क्रमशः चुनाव प्रबंधन समिति  चुनाव संचालन समिति की बैठक को संबोधित करते हुए उज्जैन संभाग के क्लस्टर प्रभारी, मध्य प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने कहा कि आज इस बैठक के साथ ही हम सभी ने लोकसभा चुनाव के मैदान पर अपने कदम बढा दिये है। आप सभी प्रबंधन समिति के सदस्यों होने के नाते विगत कई चुनाव की बागडोर आप सभी ने बखूबी संभाल रखी थी। यह लोकसभा चुनाव अपने आप में ऐतिहासिक चुनाव साबित होने जा रहा है इस चुनाव में हमें  प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी जी को बनाने के उद्देश्य से नहीं, सुधीर गुप्ता को सांसद बनने के उद्देश्य से नहीं वरन नव भारत निर्माण करने के उद्देश्य से  हमें यह चुनाव हर हाल में जितना है। संपूर्ण देश की दीवारें बयां कर रही है कि अब की बार फिर भाजपा सरकार। विवेकानंद जी के रूप में एक नरेंद्र कई वर्षों पहले इस धरती पर मानव रूप में आया था और वर्षों बाद एक नरेंद्र फिर भारत को गौरवशाली बनाने के लिए प्रधानमंत्री पद को सुशोभित कर रहा है। हम सभी सौभाग्यशाली है कि आज इस सकारात्मक माहौल में भारतीय जनता पार्टी का कार्य कर रहे हैं इस दिन के लिए हमारी कई पीढ़ियों ने अपना बलिदान दिया है। ऐसे बलिदानी कार्यकर्ताओं को आज भी पार्टी द्वारा याद किया जाता है हमारी कार्यशैली भी आने वाले समय में मिसाल बने इसके लिए हमें पूरी ताकत के साथ इस लोकसभा चुनाव के युद्ध में उतारकर विजयश्री प्राप्त करना है। भारतीय जनता पार्टी पूरे देश में यह लोकसभा चुनाव पूर्ण सादगी के साथ लड़ रही है हवाई मार्ग से ज्यादा हमारा नेतृत्व सड़क मार्ग का उपयोग कर गांव गांव पहुंच रहा है। आप सभी पदाधिकारी अपने कार्यकर्ताओं के साथ अपने-अपने बूथ पर पहुंचकर उस बूथ को पिछले चुनाव में मिले मतों से अधिक 370 मत प्राप्त हमारे उम्मीदवार को विजय बनाएं। बैठक के दौरान क्लस्टर प्रभारी कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग ने प्रबंध समिति कि प्रत्येक टोली से उसकी जिम्मेदारियां के बारे में चर्चा की और जिम्मेदारियां का निर्वहन सफलतापूर्वक हो सके उस हेतु आवश्यक मार्गदर्शन दिया। बैठक को संबोधित करते हुए उज्जैन संभाग संगठन प्रभारी प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष जीतू जिराती ने कहा कि  हमारी पार्टी आज राष्ट्रीय स्तर से लगाकर बूथ स्तर तक मजबूती से खडी है। हमारे कार्यकर्ताओं ने बूथ संपर्क अभियान, गांव चलो अभियान के साथ-साथ लाभार्थी संपर्क अभियान में कठोर परिश्रम कर प्रत्येक बूथ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के संकल्प अनुसार पूर्व प्राप्त हुए वोटों में 370 वोट अधिक प्राप्त करने का कार्य कर रहे है। आज जनता की राय हमारी पार्टी के प्रति सकारात्मक है हमें जनता की राय को वोट में परिवर्तित करने के लिए प्रत्येक बूथ पर संगठन द्वारा निर्देशित किए गए आवश्यक करणीय कार्यों को संपादित करना है। हमने देश की सीमाओं को मजबूत बनाने का कार्य किया है। मेरा आप सभी प्रबंधन समिति के सदस्यों से आग्रह है की भाजपा की उम्मीदवार को विजयी बनाने का प्रण लेवें।
प्रबंधन समिति को संबोधित करते हुए लोकसभा चुनाव प्रभारी बजरंग पुरोहित ने कहा की आज हमारे क्लस्टर प्रभारी कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग जी के नेतृत्व एंव मार्गदर्शन में मंदसौर नीमच जावरा संसदीय क्षेत्र के सभी प्रबंधन समिति एंव चुनाव संचालन टोली के सदस्य नई ऊर्जा के साथ राजनीतिक समर में उतरेंगे और इस क्षेत्र में पुनः भाजपा को पूर्व से अधिक वोटो से विजय बनाये। बैठक में भाजपा नेता अनिल कियावत, विधानसभा प्रभारी गण मदन लाल जी राठौड़, मानसिंह माछोपुरीया, ,धीरज पाटीदार, जगदीश परमार, विधानसभा वार विधानसभा संयोजक गण रणजीत सिंह चौहान, जितेंद्र सिंह चौहान कोटड़ा माता, शिवराज सिंह राणा घटावदा,राजेश दीक्षित शाहिद चारों विधानसभा के प्रबंध समिति एवं चुनाव संचालन समिति के सदस्य गण उपस्थित रहे। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी निलेश जैन ने दी।
Chania