Friday, May 3rd, 2024 Login Here
कांग्रेस प्रत्याशी श्री गुर्जर ने मल्हारगढ विधानसभा में किया जनसंपर्क 3 करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाने की गांरटी दी प्रधानमंत्री मोदी ने डॉक्टर का अपहरण, 20 लाख फिरौती मांगी, सीबीएन जवान सहित तीन आरोपी गिरफ्तार गांधीसागर का आशियाना भाने लगा गिद्दों को, बड़ी संख्या आईपीएल क्रिकेट सट्टे में फरार आरोपी पायलट गिरफ्तार पिकअप में तरबूज के नीचे 11 बैग में भरकर रखा 159 किलो डोडाचूरा जब्त, एक गिरफ्तार भाजपा की मोदी सरकार में सडकों के आधुनिकरण ने गांवो की तस्वीर बदल दी 500 वर्षो के संघर्ष के बाद भगवान राम को विराजित किया मोदी सरकार नें लोकतंत्र का आकाशदीप से जगमगाया मंदसौर शहर कार से 120 किलो डोडाचूरा जप्त, आरोपी गिरफ्तार कार से डेढ किलों अफीम के साथ पंजाबी गिरफ्तार गोली चलने के 24 घंटे बाद भी नहीं लगा हमलावरों का पता मंदसौर संसदीय क्षेत्र में साकार हुआ विकास का नारा, योजनाओं का मिला लाभ धनीये के बोरो के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा डोडाचुरा जप्त मन्दसौर जिले के 5 समेत इंदौर में 8 मुस्लिमों ने अपनाया हिन्दू धर्म
जनसंपर्क के दौरान भाजपा प्रत्याशी सुधीर गुप्ता ने कहा
सुधीर गुप्ता ने जावरा ग्रामीण मंडल के ग्रामों में सघन जनसंपर्क किया
मंदसौर/नीमच -
भाजपा सरकार के पिछले 10 वर्षों के कार्यकाल में देश की तकदीर और तस्वीर बदली है।  2014 से पहले देश में भ्रष्टाचार व्याप्त था। 2014 में मोदी सरकार आने के बाद देश ने विकास की रफ्तार पकड़ी। दुनिया ने भी भारत का लोहा माना है। उक्त बात लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी व सांसद सुधीर गुप्ता ने जावरा ग्रामीण मंडल में जनसंपर्क के दौरान कही।
शुक्रवार को भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी सुधीर गुप्ता ने जावरा ग्रामीण मंडल के माननखेड़ा, पिपलिया जौधा, हनुमंतिया (पंथमेलकी), मार्तण्डगंज, धतरावदा, पिपल्याकीर, असावती, मरम्या, शक्करखेडी, माण्डवी, गोन्दीधर्मसी, गोन्दीशंकर, नेतावली, रोला, मोरिया, मोयाखेडा, ढोढर, परवलीया, रिच्छाचांदा, भैसाना, मुंडलाराम, झालवा, भीमाखेडी, रोजाना में जनसंपर्क कर भाजपा को वोट कर मोदी सरकार बनाने की अपील की।
सुधीर गुप्ता ने कहा कि मोदी सरकार ने 10 वर्षो में संसदीय क्षेत्र में कई विकास कार्य हुए है। नल-जल से घरों में पानी पहुंच रहा है। भाजपा सरकार ने हर वर्ग के लोगों के लिए बेहतर काम किया है। भाजपा सरकार ने स्वास्थ्य, पेयजल, शिक्षा, सड़क सहित सभी मूलभूत सुविधाओं को फोकस कर आम लोगों के हित में विकास कार्य किया है। भाजपा गरीबों, महिलाओं, युवाओं और किसानों की सरकार है। आज देश में 25 करोड़ से अधिक नागरिक गरीबी रेखा से बाहर आए है। वहीं महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए भी मोदी सरकार ने कई कदम उठाएं और योजना बनाईं। आज किसानों को सीधे बैंक खातों में आर्थिक सहायता मिल रही। इसी के साथ ही उपस्थित पदाधिकारियों एवां कार्यकर्ताओं भी आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी सुधीर गुप्ता को प्रचंड बहुमत से जिताकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अबकी बार 400 पार के नारे को पूरा करने का बात कही।  देश को विकास की ऊंचाई की ओर अग्रसर ले जाने का कार्य करें।
लगातार मोदी सरकार की नीतियों से प्रभावित होकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का भाजपा में शामिल होने का सिलसिला जारी है। जनसंपर्क के दौरान सांसद सुधीर गुप्ता के नेतृत्व में ग्राम पिपलियासीर में मंगलसिंह आंजना ने कांग्रेस छोड़ भजपा की सदस्यता ग्रहण की।

Chania