Friday, May 3rd, 2024 Login Here
कांग्रेस प्रत्याशी श्री गुर्जर ने मल्हारगढ विधानसभा में किया जनसंपर्क 3 करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाने की गांरटी दी प्रधानमंत्री मोदी ने डॉक्टर का अपहरण, 20 लाख फिरौती मांगी, सीबीएन जवान सहित तीन आरोपी गिरफ्तार गांधीसागर का आशियाना भाने लगा गिद्दों को, बड़ी संख्या आईपीएल क्रिकेट सट्टे में फरार आरोपी पायलट गिरफ्तार पिकअप में तरबूज के नीचे 11 बैग में भरकर रखा 159 किलो डोडाचूरा जब्त, एक गिरफ्तार भाजपा की मोदी सरकार में सडकों के आधुनिकरण ने गांवो की तस्वीर बदल दी 500 वर्षो के संघर्ष के बाद भगवान राम को विराजित किया मोदी सरकार नें लोकतंत्र का आकाशदीप से जगमगाया मंदसौर शहर कार से 120 किलो डोडाचूरा जप्त, आरोपी गिरफ्तार कार से डेढ किलों अफीम के साथ पंजाबी गिरफ्तार गोली चलने के 24 घंटे बाद भी नहीं लगा हमलावरों का पता मंदसौर संसदीय क्षेत्र में साकार हुआ विकास का नारा, योजनाओं का मिला लाभ धनीये के बोरो के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा डोडाचुरा जप्त मन्दसौर जिले के 5 समेत इंदौर में 8 मुस्लिमों ने अपनाया हिन्दू धर्म
पशुपतिनाथ के दर्शन कर नीम-मिश्री का प्रसाद लिया, विविध आयोजन हुए
जनसारंगी संवाददाता। मंदसौर

भारतीय नव वर्ष का शुभारंभ का दिन प्राचीन नगरी दशपुर में परंपरागत रस्मों के निर्वहन के साथ श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। एक दिन पहले ही नव वर्ष के स्वागत का वातावरण नगर में बन चुका था हिंदू उत्सव समिति की वाहन रैली ने समूचे नगर में नव वर्ष का संकेत दे दिया था। मंगलवार को प्रातः काल की वेला में ब्रह्म मुहूर्त में संस्कार भारतीय संस्था  द्वारा गांधी चौराहा पर सूर्य को अर्क दिया गया और शंख ध्वनि के साथ भारतीय नव वर्ष का स्वागत किया गया।
यह दिवस अनेक विशिष्ट करणों से महत्वपूर्ण है। नव वर्ष का तो शुभारंभ है ही साथ ही  इसी दिन सृष्टि के रचयिता ब्रह्मा जी ने सृष्टि का निर्माण किया। भगवान श्री राम का अयोध्या में राज्याभिषेक हुआ भी आज ही के दिन हुआ था। चेत्री नवरात्रि के शुभारंभ का भी आज का ही दिन है और आर्य समाज के संस्थापक महर्षि दयानंद  जन्मदिन और आर्य समाज का स्थापना दिवस भी मनाया जाता है। साथ ही न्याय शास्त्र के प्रणेता महर्षि गौतम की भी जयंती भी मनाई जाती है। गांधी चौराहा पर संस्कार भारती के द्वारा आयोजित नव वर्ष के शुभारंभ के स्वरूप  शंख ध्वनि के साथ सूर्य को अर्ध दिया गया। इस अवसर पर नगर के गणमान्य जन सर्व श्री गुरु चरण बग्गा, संस्कार भारती के संयोजक कन्हैया देशमुख, सेवानिवृत न्यायाधीश गिरिराज दास सक्सेना, डॉ रविंद्र पांडे, प्रवीण मिंडा ,बंसीलाल टांक,श्याम सुंदर देशमुख, प्रदीप भाटी,राजेंद्र चाष्टा सहित अन्य भी कार्यकर्ता यहां उपस्थित हुए मातृशक्ति भी सम्मिलित हुई। इसी स्थान पर सरस्वती शिशु मंदिर केशव नगर के शिक्षक आचार्य परिवार द्वारा भी सूर्य को अर्ध देकर यहां से आवागमन करने वाले लोगों के मस्तक पर कुमकुम तिलक लगाया उन्हें नव वर्ष की बधाई व शुभकामनाएं दी। और मिश्री और काली मिर्च व नीम का प्रसाद वितरित किया। गांधी चौराहे पर ही शहर ब्लॉक कांग्रेस के द्वारा नव वर्ष में गुड़ी पड़वा पर्व पर यहां से आवागमन करने वाले लोगों को बधाई व शुभकामनाएं दी गई हल्दी और कुमकुम का टीका लगाकर प्रसाद भी वितरित किया। गुड़ी पड़वा पर्व की रस्म का निर्वहन महाराष्ट्रीयन समाज के परिवारों ने अपने घर की छत की मुंडेर पर गुड़ी बांधकर किया।
आर्य समाज मंदिर में आर्य समाज के संस्थापक महर्षि दयानंद के जन्मदिवस मनाते हुए आर्य समाज का स्थापना दिवस मनाया इस अवसर पर यहां आर्य समाज के प्रवक्ताओं ने महर्षि दयानंद के सिद्धांतों पर केंद्रित अपने विचार व्यक्त किए। भक्ति संगीत का भी आयोजन हुआ।  न्याय शास्त्र के प्रणेता महर्षि गौतम की जयंती श्री जगदीश मंदिर जीवागंज में मनाई गई यहां महर्षि गौतम की प्रतिमा का पूजा अर्चन  अभिषेक कर प्रसाद वितरण किया गया। जीवागंज स्थित श्री गोवर्धन नाथ मंदिर में वर्ष भर के धार्मिक उत्सवों और पर्वों का उल्लेख करते पंचांग का वाचन किया गया। विश्व महासम्मेलन द्वारा वैश्य दिवस मनाते हुए सेवा सप्ताह का भी गौशाला में गौ सेवा के साथ शुभारंभ किया गया। नगर के लगभग सभी मंदिरों में नव वर्ष के अवसर पर विशेष पूजन अर्चन अनुष्ठान के आयोजन हुए। चेती नवरात्रि के शुभारंभ के साथ ही श्री नालछा माता मंदिर में नौ दिवसीय धार्मिक अनुष्ठानों का भी आज से शुभारंभ किया गया। अनेक श्रद्धालुओं ने नालछा माताजी के दर्शन किए और महा आरती में भी सम्मिलित हुए।

Chania