Friday, May 3rd, 2024 Login Here
कांग्रेस प्रत्याशी श्री गुर्जर ने मल्हारगढ विधानसभा में किया जनसंपर्क 3 करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाने की गांरटी दी प्रधानमंत्री मोदी ने डॉक्टर का अपहरण, 20 लाख फिरौती मांगी, सीबीएन जवान सहित तीन आरोपी गिरफ्तार गांधीसागर का आशियाना भाने लगा गिद्दों को, बड़ी संख्या आईपीएल क्रिकेट सट्टे में फरार आरोपी पायलट गिरफ्तार पिकअप में तरबूज के नीचे 11 बैग में भरकर रखा 159 किलो डोडाचूरा जब्त, एक गिरफ्तार भाजपा की मोदी सरकार में सडकों के आधुनिकरण ने गांवो की तस्वीर बदल दी 500 वर्षो के संघर्ष के बाद भगवान राम को विराजित किया मोदी सरकार नें लोकतंत्र का आकाशदीप से जगमगाया मंदसौर शहर कार से 120 किलो डोडाचूरा जप्त, आरोपी गिरफ्तार कार से डेढ किलों अफीम के साथ पंजाबी गिरफ्तार गोली चलने के 24 घंटे बाद भी नहीं लगा हमलावरों का पता मंदसौर संसदीय क्षेत्र में साकार हुआ विकास का नारा, योजनाओं का मिला लाभ धनीये के बोरो के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा डोडाचुरा जप्त मन्दसौर जिले के 5 समेत इंदौर में 8 मुस्लिमों ने अपनाया हिन्दू धर्म
सांसद सुधीर गुप्ता ने सुवासरा मंडल के ग्रामों में किया जनसम्पर्क
मंदसौर/नीमच -
किसान, युवा, महिला एवं गरीब का विकास करना ही मोदी सरकार का संकल्प है, पिछले दस वर्षो में विकास का इतिहास रचा गया हैं। मोदी सरकार किसानों की सरकार है। किसानों को सिंचाई के लिए पानी सुलभ उपलब्ध हो इसके लिए 1662 करोड़ रूपये की सुवासरा शामगढ़  सिंचाई परियोजना का लाभ किसानों को मिल रहा है। वही पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ मिल रहा है। इसी के साथ ही प्रधानमंत्री आवास, नल जल योजना, उज्जवला योजना सहित अन्य योजना का लाभ क्षेत्रवासियों को मिल रहा है।
उक्त बात सांसद सुधीर गुप्ता ने सुवासरा मंडल के विभिन्न ग्रामों में जनसंपर्क के दौरान कही। बुधवार को भाजपा प्रत्याशी सुधीर गुप्ता ने सुवासरा विधानसभा के ग्राम बसई, हरिपुरा, धानडां खेड़ा, गुराडिया विजय, कानाहेड़ा, गोवर्धनपुरा, देवरिया विजय, किशोरपुरा, ढाबला भगवान, भैसोला, तरनोद, चापाखेड़ी, खेजडिया भुप, देवपुरा बामणी, बोरखेड़ी, सेमली, अंगारी, आम्बा, भरपूर, रुणीजा, घसोई, धानखेड़ी सहित अन्य गा्रमों में जनसंपर्क किया।
 इस दौरान विधायक हरदीप सिंह डंग, जिलाध्यक्ष नानालाल अटोलिया ने भी संबोधित किया।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की

जनसंपर्क के दौरान सांसद सुधीर गुप्ता के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हो रहे है। यह सिलसिला लगातार जारी है और सुवासरा विधानसभा में भी इसकी झलक देखने को मिली। सुवासरा विधानसभा में भी जनसंपर्क के दौरान कई वरिष्ठनेता व कार्यकर्ता कांग्रेस की सदस्यता छोड़ भाजपा में शामिल हुए। जनसंपर्क के दौरान ग्राम धानडाखेड़ा में रामचंद  गुप्ता, रोहित मेहर, शंकर अहिरवार, राजू अहिरवार,  दिनेश,  ग्राम हरिपुरा में मनोज गुप्ता,  संजय गुप्ता,  सौरभ गुप्ता,  मांगीलाल गुप्ता,  श्यामलाल गुप्ता एवं ग्राम बसई में  मानसिंह  धामनिया ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की ।  
भाजपा प्रत्याशी सुधीर गुप्ता का 11 अप्रैल का दौरा कार्यक्रम

भारतीय जनता पार्टी लोकसभा क्षेत्र मंदसौर के प्रत्याशी सुधीर गुप्ता आज दिनांक 11 अप्रैल गुरुवार को प्रातः 08ः00 बजे धुधंडका, प्रातःः 08ः30 बजे गुलियाना, प्रातःः 09ः00 बजे धमनार, प्रातःः 09ः30 बजे निपानिया (अफजलपुर), प्रातःः 10ः00 बजे हतुनिया, प्रातःः 10ः30 बजे जमुनिया मीणा, प्रातःः 11ः00 बजे लामगरी, प्रातःः 11ः30 बजे पेटलावद, दोपहर 12ः00 बजे लामगरा, दोपहर 12ः15 बजे रानीखेडी, दोपहर 12ः30 बजे डासिया, दोपहर 01ः00 बजे भोलिया, दोपहर 01ः30 बजे कुचडोद, दोपहर 02ः30 बजे रातीखेडी, दोपहर 03ः00 बजे जोगीखेडा, दोपहर 03ः30 बजे झिरकन, साँय 04ः00 बजे झावल, साँय 04ः30 बजे झांकेडा, सायं 05ः00 बजे गुदीयाना, सायं 05ः30 बजे अफजलपुर, सायं 06ः00 बजे भाटरेवास, सांय 07ः00 बजे बडवन में संगठनात्मक कार्य एंव प्रचार अभियान में भाग लेगें।

Chania