Friday, May 3rd, 2024 Login Here
कांग्रेस प्रत्याशी श्री गुर्जर ने मल्हारगढ विधानसभा में किया जनसंपर्क 3 करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाने की गांरटी दी प्रधानमंत्री मोदी ने डॉक्टर का अपहरण, 20 लाख फिरौती मांगी, सीबीएन जवान सहित तीन आरोपी गिरफ्तार गांधीसागर का आशियाना भाने लगा गिद्दों को, बड़ी संख्या आईपीएल क्रिकेट सट्टे में फरार आरोपी पायलट गिरफ्तार पिकअप में तरबूज के नीचे 11 बैग में भरकर रखा 159 किलो डोडाचूरा जब्त, एक गिरफ्तार भाजपा की मोदी सरकार में सडकों के आधुनिकरण ने गांवो की तस्वीर बदल दी 500 वर्षो के संघर्ष के बाद भगवान राम को विराजित किया मोदी सरकार नें लोकतंत्र का आकाशदीप से जगमगाया मंदसौर शहर कार से 120 किलो डोडाचूरा जप्त, आरोपी गिरफ्तार कार से डेढ किलों अफीम के साथ पंजाबी गिरफ्तार गोली चलने के 24 घंटे बाद भी नहीं लगा हमलावरों का पता मंदसौर संसदीय क्षेत्र में साकार हुआ विकास का नारा, योजनाओं का मिला लाभ धनीये के बोरो के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा डोडाचुरा जप्त मन्दसौर जिले के 5 समेत इंदौर में 8 मुस्लिमों ने अपनाया हिन्दू धर्म
भाजपा प्रत्याशी सुधीर गुप्ता ने मंदसौर संसदीय क्षेत्र के भैसोदा मंडल ग्रामों में जनसंपर्क किया,दुधाखेडी माताजी दर्शन किए
मंदसौर निप्र।

 दस वर्षाे में संसदीय क्षेत्र की तस्वीर बदल गई है। नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हर क्षेत्र में कई विकास कार्य हुए है। 2500 करोड की लागत से गरोठ-उज्जैन फोर लेन मार्ग बनने से क्षेत्र की तस्वीर बदल जाएगी। दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे से आवागमन सुगम होने के साथ व्यापार व्यवसाय बढेगा। भानपुरा नहर परियोजना, गरोठ सिंचाई योजना,सुवासरा शामगढ सिंचाई योजना से हर गांव के किसानों के खेतों तक पानी पहुंचने से क्षेत्र के किसान लाभान्वित होंगे। मोदी सरकार ने किसानों और गरीबों के चेहरे पर मुस्कान लाने का कार्य किया है।
उक्त बात भाजपा प्रत्याशी व सांसद सुधीर गुप्ता ने भैसोदा मंडल के ग्रामों में जनसंपर्क के दौरान कही। सांसद सुधीर गुप्ता ने दुधाखेडी माताजी की आरती व दर्शन कर माता का आशिर्वाद लिया।
शुक्रवार को भाजपा प्रत्याशी सुधीर गुप्ता ने भैसोदा मंडल के बुडनपुर,कुतलखेडी, सातलखेडी, परोनिया, दुधाखेडी, टुंगनी, मिठृनखेडी, हरनावदा, लोटखेडी, खजुराना, खेरखेडी, पांगा, गोविंद खेडा, भैसोदा नगर परिषद,कैसोदा,चौकी,धुंआखेडी,ढाबा,बोरदा, लेदीकला, ओसारा, रायपुरीया, बाबुल्दा, कुकडेश्वर जनसंपर्क किया।इस दौरान सांसद सुधीर गुप्ता का कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया। संसद गुप्ता ने कहा कि चंबल का पानी आज खेतों को सिंचाई के लिए उपलब्ध हो रहा है, जिससे खेती का रकबा भी बड़ा है। महिलाओं को पेयजल के लिए भटकना नही पड़ रहा है। वही बच्चों को अच्छी शिक्षा मिले। इसके लिए केन्द्रीय विद्यालय और पीएमश्री व सीएम राइज स्कूल की सौगातें भाजपा सरकार में इन 10 वर्षाे में मिली।
लोकसभा चुनाव संयोजक देवीलाल धाकड ने कहा कि क्षेत्र में आधुनिक सडको का निर्माण हुआ है। केन्द्रिय स्कूल, आवास नल जल जैसी योजनाओं का लाभ क्षेत्रवासियों को मिला है। भैसौदा मंडी से कालाकोट मार्ग से और सुविधा बढेगी।
गरोठ विधायक चंदर सिंह सिसोदिया ने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि के साथ सडक, रेलवे, उर्जा के क्षेत्र में विकास कार्य हुआ है। इस अवसर पर केबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त बाबूलाल बंजारा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती मनुप्रिया यादव, जिला उपाध्यक्ष राजेश सेठिया, भाजपा जिला मंत्री अजय तिवारी, मंडल प्रभारी राजेश चौधरी, मंडल अध्यक्ष सौदानसिंह गुर्जर, विनीत यादव, मेलखेड़ा मंडल अध्यक्ष राजमल सुरावत, खड़ावदा मंडल अध्यक्ष चंद्रप्रकाश पंडा सहित पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद थे।

Chania