Monday, May 6th, 2024 Login Here
उधारी के रुपए के बदले मांगी बाइक, नही दी तो मारी गोली मोदी सरकार की नीतियों से हर वर्ग शक्तिशाली बना नप के कर्मचारी हड़ताल पर, दोनो पर पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण कांग्रेस प्रत्याशी श्री गुर्जर ने मल्हारगढ विधानसभा में किया जनसंपर्क 3 करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाने की गांरटी दी प्रधानमंत्री मोदी ने डॉक्टर का अपहरण, 20 लाख फिरौती मांगी, सीबीएन जवान सहित तीन आरोपी गिरफ्तार गांधीसागर का आशियाना भाने लगा गिद्दों को, बड़ी संख्या आईपीएल क्रिकेट सट्टे में फरार आरोपी पायलट गिरफ्तार पिकअप में तरबूज के नीचे 11 बैग में भरकर रखा 159 किलो डोडाचूरा जब्त, एक गिरफ्तार भाजपा की मोदी सरकार में सडकों के आधुनिकरण ने गांवो की तस्वीर बदल दी 500 वर्षो के संघर्ष के बाद भगवान राम को विराजित किया मोदी सरकार नें लोकतंत्र का आकाशदीप से जगमगाया मंदसौर शहर कार से 120 किलो डोडाचूरा जप्त, आरोपी गिरफ्तार कार से डेढ किलों अफीम के साथ पंजाबी गिरफ्तार गोली चलने के 24 घंटे बाद भी नहीं लगा हमलावरों का पता

सांसद गुप्ता ने ग्रीन सिग्नल दिखाकर ट­ेन को विदा किया   
मंदसौर निप्र । सांसद सुधीर गुप्ता के प्रयासों से संसदीय क्षेत्र में रेलवे का ऐतिहासिक विकास हुआ। नवीन ट­ेनों का परिचालन हो या मुख्य ट­ेनों का स्टॉपेज हो। इस कड़ी में एक और सौगात सांसद गुप्ता के प्रयासों से नगर वासियों को मिली। नीमच-कोटा और उदयपुर -नीमच एक्सप्रेस का मंदसौर तक विस्तार हो गया। अब इन ट­ेनों का परिचालन मंदसौर से होगा।
शुक्रवार को सांसद सुधीर गुप्ता ने मंदसौर रेलवे स्टेशन पर मंदसौर-कोटा एक्सप्रेस को ग्रीन सिग्नल दिखाकर विदा किया।  इस दौरान पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष मानसिंह माच्छोपुरिया, जिला महामंत्री महेन्द्र चौरडिया, मंडल अध्यक्षद्वय नरेश चंदवानी, संजय मुरडिया, भाजपा नेता मदनलाल राठौर, रेलवे सांसद प्रतिनिधी राजदीप परवाल, अपर रेलमंडल प्रबंधक केके सिन्हा, चीफ रिजर्वेशन क्लर्क प्रवीण ओझा सहित पदाधिकारीगण, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित थे।
इससे पूर्व सांसद सुधीर गुप्ता नीमच से ट­ेन में आए। जैसे ही ट­ेन मंदसौर पहुंची स्टेशन पर एकत्र समूह ने  सांसद सुधीर गुप्ता का साफा बांध कर गर्मजोशी से स्वागत किया। वहीं ट­ेन चालक का भी साफा, श्रीफल एवं पुष्पहारों से स्वागत किया।  इस ट­ेन का हर्कियाखाल, मल्हारगढ़ एवं पिपलियामंडी में भी राजनेतिक एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों द्वारा ट­ेन का स्वागत किया गया। नगरवासियों ने सांसद सुधीर गुप्ता के प्रति आभार प्रकट किया।
सांसद श्री गुप्ता ने यहां कहा कि लंबे समय से इन ट­ेनों को मंदसौर तक चलाने की मांग की जा रही थी। इसके लिए रेलमंत्री   पीयुष गोयल को अवगत कराकर एक पत्र सौपा गया। जिसपर अमल करते हुए उन्होने नीमच-उदयपुर व  नीमच-कोटा का परिचालन मंदसौर से किये जाने की मांग स्वीकार की। वहीं आजादी के 70 वर्षो बाद रेलवे में ऐतिहासिक विकास हुआ है। कई नई ट­ेने संसदीय क्षेत्र को मिली है तो कई ट­ेनों को स्टॉपेज मिला है। इसका श्रेय केन्द्र की भाजपा सरकार है और क्षेत्र की जनता को जाता है।
यह रहेगा शेडयुल   
ट­ेन संख्या 59834 मंदसौर-कोटा पैसेंजर - रात 8.45 बजे मंदसौर से रवाना होकर 9. 01 बजे पिपलियामंडी, 9.13 बजे मल्हारगढ़, 9.58 बजे हर्कियाखाल, 10.25 बजे नीमच, 10.48 बजे जावद रोड़, 11 बजे निंबाहेड़ा, 11.23 बजे शंभुपुरा, 11.55 बजे चित्ताौड़गढ़, 12.40 बजे चंदेरिया होते हुए बस्सी, पारसोली, मांडलगढ़, बूंदी स्टेशन पर ठहराव कर सुबह 4.45 बजे कोटा पहुंचेगी। वापसी में ट­ेन संख्या 59833 कोटा से रात 21.20 बजे रवाना होकर, बूंदी, मांडलगढ़, पारसोली, बस्सी होकर रात 2.10 बजे चंदेरिया, 2.30 बजे चित्ताौड़गढ़, 2.52 बजे शंभुपुरा, 3.20 बजे निंबाहेड़ा, 3.33 बजे जावद रोड़, 3.55 बजे नीमच, 4.14 बजे हर्कियाखाल, 4.30 बजे मल्हारगढ़, 4.49 बजे पिपलियामंडी होते हुए सुबह 5.05 बजे मंदसौर पहुंचेगी।
ट­ेन संख्या 59835 मंदसौर-उदयपुर पैसेंजर - सुबह 5.35 बजे मंदसौर से रवाना होकर 5.51 बजे पिपलियामंडी, 6.03 बजे मल्हारगढ़, 6.17 बजे हर्कियाखाल, 5.40 बजे नीमच, 7 बजे बिसलवास कलां, 7.10 बजे जावद रोड, 7.22 बजे निंबाहेड़ा, 7.32 बजे गंभीरी रोड, 7.42 बजे शंभुपुरा, 7.51 बजे ओरड़ी, 8.06 बजे चित्तौड़गढ़ होते हुए 11.45 बजे उदयपुर पहुंचेगी। वापसी में ट­ेन संख्या 59836 दोपहर 2.15 बजे उदयपुर से चलकर शाम 5.45 बजे चित्तौड़गढ़, 6.03 बजे ओरड़ी, 6.13 बजे शंभुपुरा, 6.23 बजे गंभीरी रोड, 6.33 बजे निंबाहेड़ा, 6.45 बजे जावद रोड, 6.55 बजे बिसलवास कलां, 7.10 बजे नीमच, 7.29 बजे हर्कियाखाल, 7.41 बजे मल्हारगढ़, 7.52 बजे पिपलिया मंडी होते हुए रात 8.15 बजे मंदसौर पहुंचेगी।

Chania