Monday, May 6th, 2024 Login Here
बड़े बालाजी मंदिर पर आयोजित विशाल भण्डारें में लगी भक्तों भीड़ ट्रैक्टर-ट्राली से सवा लाख का डोडाचूरा बरामद लूट के दो आरोपी गिरफ्तार, थाने लाने से पहले ही एक गाड़ी से कूदकर भागा पिपलिया रेलवे स्टेशन पर यात्री प्रतीक्षालय में उदयपुर जाने के लिए रुके प्रतापगढ़ के आदिवासी मजदूरी युवक को कथित पुलिस वालों ने पीटा, महिलाओं को समृध्द बनाने का काम मोदी सरकार ने किया नगर की कानून व्यवस्था कायम नही तो वोट नही उधारी के रुपए के बदले मांगी बाइक, नही दी तो मारी गोली मोदी सरकार की नीतियों से हर वर्ग शक्तिशाली बना नप के कर्मचारी हड़ताल पर, दोनो पर पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण कांग्रेस प्रत्याशी श्री गुर्जर ने मल्हारगढ विधानसभा में किया जनसंपर्क 3 करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाने की गांरटी दी प्रधानमंत्री मोदी ने डॉक्टर का अपहरण, 20 लाख फिरौती मांगी, सीबीएन जवान सहित तीन आरोपी गिरफ्तार गांधीसागर का आशियाना भाने लगा गिद्दों को, बड़ी संख्या आईपीएल क्रिकेट सट्टे में फरार आरोपी पायलट गिरफ्तार पिकअप में तरबूज के नीचे 11 बैग में भरकर रखा 159 किलो डोडाचूरा जब्त, एक गिरफ्तार
    कहा- भाजपा अपने कार्यकर्ताओं का मनोबल बनाए रखने के लिए इस तरह की मांग कर रही
    'अगर अभी भी भाजपा ये चाहती है तो हम एक बार फिर बहुमत साबित कर देंगे'

भोपाल. मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा है कि भाजपा नेता राज्य में कांग्रेस की सरकार गिराना चाहते हैं। भाजपा नेताओं के कांग्रेस के 10 विधायकों के पास फोन आए हैं, जिसमें उन्हें पैसा और पद देने का प्रलोभन दिया गया। लेकिन, मुझे अपनी पार्टी के विधायकों पर पूरा भरोसा है। इससे पहले प्रदेश सरकार में मंत्री प्रदुम्न सिंह तोमर ने भी भाजपा नेताओं पर 50 करोड़ रुपए देकर कांग्रेस विधायकों को खरीदने की पेशकश का आरोप लगाया था।
मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा है कि एग्जिट पोल मनोरंजन का जरिया है। भाजपा उस पर जश्न मना रही है। सोशल मीडिया पर भी इसे घोटाला बताया जा रहा है। 23 मई को नतीजे सबके सामने आ जाएंगे। वहीं, फ्लोर टेस्ट पर कमलनाथ ने कहा कि भाजपा अपने कार्यकर्ताओं का मनोबल बनाए रखने के लिए इस तरह की मांग कर रही है। हम पिछले 4 महीने में 4 बार फ्लोर टेस्ट में बहुमत साबित कर चुके हैं। अगर अभी भी भाजपा ये चाहती है तो हम एक बार फिर बहुमत साबित कर देंगे।
प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राजीव जी ने देश को नई दिशा दी। आज लैपटॉप-मोबाइल ये सब राजीव गांधी की सोच थी। वे जब कम्प्यूटर और आईटी लाए थे तो लोग हंसते थे। लोग कहते थे ये बेकार है, लेकिन आज पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का ही ये काम है, जिसके कारण देश की पहचान दुनिया में बनी।
Chania