Saturday, April 27th, 2024 Login Here
पिपलिया कृृषि मंडी में कांग्रेस प्रत्याशी गुर्जर ने की किसानों व व्यापारियों से मुलाकात मोदी सरकार की योजनाओं से संसदीय क्षेत्र रोशन हो रहा लाखों खर्च करने के बाद भी जलकुंभी नहीं हटी, अब नपा कर्मचारियों पर जिम्मा! दो साल से कागजों में उलझे अमृत -2 पर आचार संहिता का साया, छह महिने और करना होंगा इंतजार मंदसौर में कार में सवारों से एक करोड़ नगदी और तीन किलो चांदी पकडाई श्रृद्धा, समर्पण और भक्ति भाव से मनाया गया श्री हनुमान जन्मोत्सव भक्तों के दुःख दूर कर आरोग्य तीर्थ बन चुका है श्री हर्कियाखाल बालाजी का धाम मतदान से पहले कार्रवाहीं, 23 बदमाश तीन महिने के लिऐ जिलाबदर शिवना में नाइट्रोजन ज्यादा इसलिए फेल रही जल कुंभी.. बुनियादी संसाधनों का समग्र विकास भाजपा सरकार कर रही कार में बैठकर उतार रहे थे सट्टा, 9 सटोरिये गिरफ्तार, पांच करोड़ का हिसाब मिला मंदसौर की युवती के साथ रतलाम के कोचिंग संचालक ने किया दुष्कर्म मंदसौर नया रिकार्ड बनाऐ, डबल इंजन की सरकार करेंगी यहां विकास-सीएम डॉ यादव सीएम डॉ मोहन यादव ने मंदसौर में किया रोड शो, गांधी चौराहे पर जनसभा को भी संबोधित किया तैलीया तालाब पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित कमेटी की रिपोर्ट को सही माना एनजीटी ने

मंदसौर निप्र। भाजपा ने लोकसभा चुनाव का बिगुल बजा दिया है इसके लिये बुधवार को मंदसौर के नक्षत्र गार्डन में मंदसौर संसदीय क्षेत्र का भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया जिसमें भाजपा के राष्ट­ीय उपाध्यक्ष प्रभात झा और राज्यसभा सांसद सत्यनारायण जटिया सम्मिलित हुए। उन्होने कार्यकर्ताओं को चुनाव के लिये तैयार हो जाने का आव्हान करते हुए भाजपा को जिताने का आव्हान किया।

55 सालों पर भारी है 55 महिने
कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट­ीय उपाध्यक्ष सांसद राज्यसभा प्रभात झा ने कहा है कि 55 साल बनाम 55 महीने की मोदी सरकार विपक्षियों पर भारी है। इन 55 महीनों में भारत ने पूरे विश्व में अपना परचम लहराया है।  कूटनीति के माध्यम से पाकिस्तान को पूरे विश्व अलग-थलग कर दिया है। यह मोदी का ही दम था कि सेना को बड़ी कार्यवाहीं के लिये छूट दी गई और सैना के जवानों ने अपना पराक्रम दिखाते हुए पाकिस्तान के अंदर जाकर 350 आतंकियों को मार गिराया है। केन्द्र की सरकार ईमानदारी के साथ देश का विकास कर रहीं है पूरा विपक्ष आज तक एक भी भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा पाया है। गरीब के पैर पखारने  वाले पहले प्रधानमंत्री मोदी है। लोकसभा चुनाव में भारत की हर सीट पर मोदी जी का चेहरा ही चुनाव में होगा। श्री झा ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार को आड़े हाथ लिया और कहा कि  प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल हो चुकी है  जो प्रदेश को कंगाली-बदहाली की ओर धकेल रही है।
मोदी के नेतृत्व में ऊंचाईयों की और बड़ रहा है भारत
भाजपा के वरिष्ठ नेता सत्यनारायण जटिया ने कहा कि यह देश आज भी नेहरू की गलतियों का खामियाजा भुगत रहा है। लेकिन अब विश्वास रखें मोदी के माध्यम से भारत पुन: उंचाईयों की ओर बड़ रहा है। हमें देश की प्रचण्ड क्षमताओं पर विश्वास है। मोदी के नेतृत्व में यह देश अपनी शौर्य गाथा लिख चुका है। हम कार्यकर्ताओं को हमारीं सरकार की योजनाओं को प्रबलता से जनता के बीच ले जाकर बताना होगा।
संसदीय क्षेत्र के नेताओं ने भी दी दिया कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन
प्रदेश महामंत्री बंशीलाल गुर्जर ने कहा कि कांग्रेस ने जिस किसान आंदोलन की आड़ में अपना फायदा देख रही थी। लेकिन हमारे जनप्रतिनिधीयों और कार्यकर्ताओं के परिश्रम से हमने संसदीय क्षेत्र में सफलता पाई है। हम कमल ज्योति संकल्प के माध्यम से मोदी देश के दोबारा प्रधानमंत्री बने यह संकल्प लिया है।
सांसद सुधीर गुप्ता ने कहां कि हम गर्व के साथ हमारे इस 5 वर्षीय संसदीय यात्रा को जनता के बीच में रख सकते है। 2014 से प्रारंभ हुआ यह कार्यकाल अपने समस्त संकल्पों को पूर्ण कर विकास के नए आयामों को छुआ है। हमारी पार्टी कार्यकर्ता आधारित पार्टी है और कार्यकर्ताओं के परिश्रम से पुन: विजय पटाका फहराएंगे।
मंदसौर जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सुराणा ने कहा कि इस कार्यकर्ता सम्मेलन से कार्यकर्ताओं को ओर अधिक उर्जा मिलेगी और स उर्जा का उपयोग आने वाले लोकसभा चुनाव में करेंगे। कांग्रेस सरकार की नाकामियों को लेकर हम जनता के बीच जाएंगे।
मंदसौर विधायक यशपाल सिंह सिसौदिया ने कहा कि देश की आज  इस विषम परिस्थितियों में भी कमलनाथ सरकार में तबादला उद्योग प्रारंभ है। अधिकारी कर्मचारियों को यहीं समझ नहीं आ रहा है कि हम रिलीव कहां से हो और आमद कहां दे।
स्वागत उद्बोधन लोकसभा संयोजक महेन्द्र भटनागर ने दिया। कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला महामंत्री अजय सिंह चौहान ने किया। आभार लोकसभा के सहसंयोजक नानालाल अटोलिया ने माना। कार्यक्रम के पश्चात देश में शहीद हुए जवानों एवं पूर्व विधायक राधेश्याम मांदलिया व नगर पालिका अध्यक्ष प्रहलाद बंधवार को श्रध्दांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों द्वारा संसदीय क्षेत्र में हुए विकास कार्यो पर आधारित पुस्तिका का विमोचन किया।
इन्होने की सहभागितm
इस अवसर पर मंच पर संभागीय संगठन मंत्री प्रदीप जोशी, मंदसौर जिला प्रभारी जगदीश अग्रवाल, लोकसभा क्षेत्र प्रभारी अनील जैन  कालूहेड़ा, विधायकगण ओमप्रकाश सकलेचा, दिलीप सिंह परिहार, माधव मारू, जगदीश देवड़ा, यशपाल सिंह सिसौदिया, देवीलाल धाकड़,  पूर्व विधायक कैलाश चावला, रूघनाथ सिंह आंजना, पूर्व जिला बैंक अध्यक्ष मदनलाल राठौर, पूर्व जिला अध्यक्ष मानसिंह माच्छोपुरिया,  कानसिंह चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अवंतिका मेहर सिंह जाट, भाजपा प्रदेश कार्यकरणी सदस्य श्रीमती सुषमा आर्य, अजा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष निहालचंद मालवीय, भाजपा जिलामहामंत्री महेन्द्र चौरडिया, अशोक सूर्यवंशी, विरेन्द्र पाटीदार, बंशीलाल राठौर, जनपद अध्यक्ष शांतिलाल मालवीय, सुरेश राठौर , भगवान सिंह चन्द्रावत, नीमच नपाध्यक्ष राकेश जैन पप्पू, मंडल अध्यक्ष नरेश चंदवानी, संजय मुरडिया, नरेन्द्र पाटीदार, चंदशेखर मंडलोई, राधेश्याम पाथर, राजकुमार गौड़, घनश्याम चौधरी, दिलीप गुप्ता, गोवर्धन सिंह आंजना, सतीष खुराना, कन्हैयालाल मतवाला, राजेश सेठिया, अजय तिवारी, मुकेश बग्गड़, धनसिंह केथवास, नपा उपाध्यक्ष सुनील जैन महाबलि महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष निर्मला गुप्ता, मीना जयसवाल , युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष हितेश शुःला आदि मंचासीन थे। सम्मेलन में पूरे संसदीय क्षेत्र के भाजपा कई पदाधिकारीगण एवं हजारों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Chania