Monday, May 6th, 2024 Login Here
उधारी के रुपए के बदले मांगी बाइक, नही दी तो मारी गोली मोदी सरकार की नीतियों से हर वर्ग शक्तिशाली बना नप के कर्मचारी हड़ताल पर, दोनो पर पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण कांग्रेस प्रत्याशी श्री गुर्जर ने मल्हारगढ विधानसभा में किया जनसंपर्क 3 करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाने की गांरटी दी प्रधानमंत्री मोदी ने डॉक्टर का अपहरण, 20 लाख फिरौती मांगी, सीबीएन जवान सहित तीन आरोपी गिरफ्तार गांधीसागर का आशियाना भाने लगा गिद्दों को, बड़ी संख्या आईपीएल क्रिकेट सट्टे में फरार आरोपी पायलट गिरफ्तार पिकअप में तरबूज के नीचे 11 बैग में भरकर रखा 159 किलो डोडाचूरा जब्त, एक गिरफ्तार भाजपा की मोदी सरकार में सडकों के आधुनिकरण ने गांवो की तस्वीर बदल दी 500 वर्षो के संघर्ष के बाद भगवान राम को विराजित किया मोदी सरकार नें लोकतंत्र का आकाशदीप से जगमगाया मंदसौर शहर कार से 120 किलो डोडाचूरा जप्त, आरोपी गिरफ्तार कार से डेढ किलों अफीम के साथ पंजाबी गिरफ्तार गोली चलने के 24 घंटे बाद भी नहीं लगा हमलावरों का पता

एक बार इस्तेमाल होने वाले प्लास्टिक के खिलाफ छेड़ी जाने वाली मुहिम स्वच्छ भारत अभियान का हिस्सा बननी ही चाहिए, लेकिन इसमें संदेह है कि केवल जागरूकता फैलाकर अपेक्षित सफलता हासिल की जा सकती है। पर्यावरण मंत्रालय को इससे अनभिज्ञ नहीं होना चाहिए कि प्लास्टिक की तमाम ऐसी वस्तुएं प्रचलन में आ चुकी हैं, जिनका विकल्प उपलब्ध कराकर ही उसका उपयोग कम किया जा सकता है। एक बार इस्तेमाल होने वाले प्लास्टिक का उपयोग सीमित करने के लिए उसके विकल्प उपलब्ध कराने के साथ ही आम जनता के समक्ष यह स्पष्ट करना भी आवश्यक है कि 2 अक्टूबर से किस-किस तरह के प्लास्टिक पर पाबंदी होगी? आम लोगों को इससे भी अवगत कराने की जरूरत है कि प्लास्टिक का उपयोग पर्यावरण के साथ ही सेहत के लिए भी हानिकारक है। कम से कम इसके प्रति तो लोगों को चेताया ही जाना चाहिए कि प्लास्टिक की थैलियों में खाने-पीने की सामग्री रखने के कैसे दुष्परिणाम सामने आते हैं? यह काम इसलिए प्राथमिकता के आधार पर होना चाहिए, क्योंकि प्लास्टिक की थैलियों के साथ कप-प्लेट आदि का इस्तेमाल गांवों-कस्बों में बड़े पैमाने पर होने लगा है और वहां अधिकतर लोग इससे अनजान ही हैं कि उनमें खान-पान की गर्म सामग्री रखना एक तरह से सेहत से जान-बूझकर खिलवाड़ करना है। बेहतर यह होगा कि प्लास्टिक से मुक्ति के अभियान में अन्य विभागों को भी श्ाामिल किया जाए।

यह सही है कि एक बार इस्तेमाल होने वाली प्लास्टिक से बनी वस्तुओं के विकल्प रातोंरात उपलब्ध नहीं कराए जा सकते, लेकिन इस दिशा में तेजी से कदम उठाए जाना आवश्यक है। प्लास्टिक के खिलाफ अभियान केवल प्लास्टिक की थैलियों की जगह जूट या कपड़े के थैले या फिर प्लास्टिक के कप के स्थान पर कुल्हड़ के इस्तेमाल को बढ़ावा देने तक ही सीमित नहीं रहना चाहिए। आखिर इसकी अनदेखी कैसे की जा सकती है कि वर्तमान में खान-पान की लगभग प्रत्येक सामग्री की पैकिंग प्लास्टिक में हो रही है? इसके अलावा दूध भी प्लास्टिक की थैलियों में मिल रहा है। इसे देखते हुए यह भी समय की मांग है कि वे कंपनियां भी इस अभियान में योगदान देने के लिए सक्रिय हों, जो अपने उत्पादों की पैकिंग प्लास्टिक में करती हैं। केंद्र और राज्य सरकारों को ऐसे उपाय भी करने होंगे जिससे प्लास्टिक की रिसाइक्लिंग बढ़ सके। इसके साथ ही प्लास्टिक कचरे के निस्तारण के ऐसे तौर-तरीके विकसित करने की जरूरत है, जो पर्यावरण को नुकसान न पहुंचाएं या फिर कम से कम पहुंचाएं। इस जरूरत की पूर्ति करते हुए यह भी देखा जाना चाहिए कि इन तौर-तरीकों पर सही तरह से अमल भी हो।
Chania