Monday, May 6th, 2024 Login Here
बड़े बालाजी मंदिर पर आयोजित विशाल भण्डारें में लगी भक्तों भीड़ ट्रैक्टर-ट्राली से सवा लाख का डोडाचूरा बरामद लूट के दो आरोपी गिरफ्तार, थाने लाने से पहले ही एक गाड़ी से कूदकर भागा पिपलिया रेलवे स्टेशन पर यात्री प्रतीक्षालय में उदयपुर जाने के लिए रुके प्रतापगढ़ के आदिवासी मजदूरी युवक को कथित पुलिस वालों ने पीटा, महिलाओं को समृध्द बनाने का काम मोदी सरकार ने किया नगर की कानून व्यवस्था कायम नही तो वोट नही उधारी के रुपए के बदले मांगी बाइक, नही दी तो मारी गोली मोदी सरकार की नीतियों से हर वर्ग शक्तिशाली बना नप के कर्मचारी हड़ताल पर, दोनो पर पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण कांग्रेस प्रत्याशी श्री गुर्जर ने मल्हारगढ विधानसभा में किया जनसंपर्क 3 करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाने की गांरटी दी प्रधानमंत्री मोदी ने डॉक्टर का अपहरण, 20 लाख फिरौती मांगी, सीबीएन जवान सहित तीन आरोपी गिरफ्तार गांधीसागर का आशियाना भाने लगा गिद्दों को, बड़ी संख्या आईपीएल क्रिकेट सट्टे में फरार आरोपी पायलट गिरफ्तार पिकअप में तरबूज के नीचे 11 बैग में भरकर रखा 159 किलो डोडाचूरा जब्त, एक गिरफ्तार

दिनांक 9दिसम्बर 2023
ज्योतिषाचार्य पंडित यशवंत जोशी
जय दुर्गा ज्योतिष सेवा संस्थान एवं अनुष्ठान केंद्र मंदसौर
 आज का राशिफल

मेष :-
आज का दिन बेहतर रहेगा। आज कुछ नया काम करने का मौका मिलेगा। पारिवारिक जीवन में नई खुशियां आयेंगी। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा होगा। 

वृषभ:-
कुछ लम्बित कार्यों का शीघ्र ही समाधान होगा जिसके फलस्वरूप आप नये कार्यों का शुभारम्भ कर सकते है। स्वास्थ्य एवं खानपान का विशेष ध्यान रखे। 

मिथुन:- व्यावसायिक गतिविधियों में आपकी व्यस्तता रंग लायेगी। सोच- समझकर लिये गये निर्णय आपके आत्म-विश्वास में वृद्धि करेंगे।दिन शुभ हैं। 

कर्क :- धार्मिक कार्य में मन लगेगा मानसिक अशांति दूर होगी। अपने विचारों को सकारात्मक बनाए रखने का प्रयास करें।दिन सामान्य हैं। 

सिंह:- आज आपके विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। परिश्रम से लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में विस्तार होगा। माता के स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतें। कोई नया कदम उठाने में घरवालों की
सलाह जरूर लें। 

कन्या:-
आज जो भी कार्य करेंगे उसमें आपको उनका शत-प्रतिशत सहयोग मिलेगा। पारिवारिक संबंधों में भी प्रगाढ़ता होगी। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है, लेकिन अतिभावुकता  से बचना उचित होगा। 

तुला :-
आज आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। रोजगार में आपको कुछ परेशानियां हो सकती हैं, लेकिन मानसिक प्रसन्नता एवं परिवार का साथ बना रहेगा, जीवनसाथी के साथ आपका समय सुखद रहेगा। 

वृश्चिक: आज आप व्यर्थ के क्रोध से बचें। • बातचीत में सन्तुलन बनाये रखें। धैर्यशीलता का अभाव रहेगा। कार्यक्षेत्र में प्रतिकूल परिस्थितियां रहेंगी। मानसिक शांति बनाए रखें। ईश्वर पर विश्वास रखें। 

धनु:-
आज आप अपने मन को शांत रखे। परिवार मे से वैचारिक मतभेद खत्म सकता है। अत्यधिक खर्च से मन उद्विग्न रहेगा, दिन शुभ रहेगा। 

मकर:- आज आपके आय के नये स्त्रोत बढ़ेंगे। अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनें। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा।खुशहाली बनी रहेगी। 

कुंभ राशि:आज अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है. अकारण किसी चिंता के कारण मन परेशान हो सकता है, आप अपने मन को केंद्रित करने का प्रयास करें, दिन मनोरंजन मे व्यतीत होगा। 

मीन राशिः- लेन-देन और बचत के मामलों में आज आपको गंभीर रहना होगा. आपके लिए दिन अच्छा है. भविष्य की योजनाओं पर ध्यान देकर ही कोई फैसला लेवे।
Chania