Monday, May 6th, 2024 Login Here
उधारी के रुपए के बदले मांगी बाइक, नही दी तो मारी गोली मोदी सरकार की नीतियों से हर वर्ग शक्तिशाली बना नप के कर्मचारी हड़ताल पर, दोनो पर पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण कांग्रेस प्रत्याशी श्री गुर्जर ने मल्हारगढ विधानसभा में किया जनसंपर्क 3 करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाने की गांरटी दी प्रधानमंत्री मोदी ने डॉक्टर का अपहरण, 20 लाख फिरौती मांगी, सीबीएन जवान सहित तीन आरोपी गिरफ्तार गांधीसागर का आशियाना भाने लगा गिद्दों को, बड़ी संख्या आईपीएल क्रिकेट सट्टे में फरार आरोपी पायलट गिरफ्तार पिकअप में तरबूज के नीचे 11 बैग में भरकर रखा 159 किलो डोडाचूरा जब्त, एक गिरफ्तार भाजपा की मोदी सरकार में सडकों के आधुनिकरण ने गांवो की तस्वीर बदल दी 500 वर्षो के संघर्ष के बाद भगवान राम को विराजित किया मोदी सरकार नें लोकतंत्र का आकाशदीप से जगमगाया मंदसौर शहर कार से 120 किलो डोडाचूरा जप्त, आरोपी गिरफ्तार कार से डेढ किलों अफीम के साथ पंजाबी गिरफ्तार गोली चलने के 24 घंटे बाद भी नहीं लगा हमलावरों का पता
दिनांक 13 दिसम्बर 2023
ज्योतिषाचार्य पंडित यशवंत जोशी
जय दुर्गा ज्योतिष सेवा संस्थान एवं अनुष्ठान केंद्र मंदसौर
 

मेष राशि
आज आपकी दिनचर्या परिवर्तित हो सकती है। कम बोलने का प्रयास करें।सकारात्मकता से भरपूर रहेंगे, मनोरंजक कार्यों में लगे रहेंगे- जिससे मन प्रसन्न रहेगा। 

वृषभ राशि
आज आपका धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आज का दिन विद्यार्थी एवं व्यापारी वर्ग के लिए मध्यम रहेगा।कार्यक्षेत्र में उन्नति से मन प्रसन्न रहेगा।


मिथुन राशि
आज आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।आज आपको आत्मबल से लाभ मिलेगा। विवाद से बचें।आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। बिना किसी कारणके मन में तनाव में हो सकता है। 

कर्क राशि
आज आपको धन की प्राप्ति‍ हो सकती है। पिता के स्वास्थ्‍य में सुधार होगा।  नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम की अधिकता रहेगी। आज का दीन अच्छा रहेगा। 

सिंह राशि :-
किसी अनजान व्यक्ति से आपकी अनबन हो सकती है। बेहतर होगा कि दूसरों से बहस करने से बचें। आपकी बातों से आपका कोई मित्र भी रूठ सकता है, लेकिन जीवनसाथी के साथ अच्छा मेल-जोल रहेगा।


कन्या राशि
आशातीत आर्थिक सफलता का योग है। प्रेम  मध्‍यम, स्‍वास्‍थ्‍य आपका अच्‍छा रहेगा, व्‍यापार अति उत्‍तम दिख रहा है। आपका दिन पूरा शुभ रहेगा,सत्य बोले, ताकि क्रूर ग्रहो के प्रभाव से बच सके। 

तुला राशि
आज आप व्यर्थ के क्रोध से बचें। बातचीत में सन्तुलन बनाये रखें। धैर्यशीलता का अभाव रहेगा। कार्यक्षेत्र में प्रतिकूल परिस्‍थितियां रहेंगी। मानसिक शांति बनाए रखें। ईश्वर पर विश्वास रखें। 

वृश्चिक
आज मित्रों का पूर्ण सहयोग रहेगा। संचित धन में कमी आ सकती है। मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव रहेगा। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती हैं। 

धनु
आज आप सुखद वक्त बिताएंगे। कुछ खास रिश्ते जुड़ेंगे व चर्चित लोगों से मुलाकात होगी। व्यावसायिक जीवन में विचारों को खुलकर प्रकट करेंगे। कोई खास जिम्मेदारी आपको प्रतिष्ठा दिलाएगी। 

मकर राशि
इस राशि वाले जातक वाहन चलाते समय सावधानी बरतें, स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम रहेगा। व्‍यापारि वर्ग के लिए दिन अच्छा रहेगा। विद्यार्थी वर्ग के पढ़ाई पर ध्यान दें। 

कुंभ राशि
आज आपको परिवार व कार्यस्थल में सम्मान मिलेगा। लोग आपसे सलाह की अपेक्षा रखेंगे।आज आप अपनी अंतरात्मा पर भरोसा करते हुए रास्ता चुनें। छोटी यात्रा के योग बन रहे हैं।


मीन राशि
आज आप वर्तमान क्षणों का भरपूर आनंद लेंगे। आज आप परिवार व दोस्तों के संग खुशियां साझा करेंगे। आज आप अपने आप को भावुक ना होने दें। खान-पान का पुरा ध्यान रखें।
Chania