Saturday, April 27th, 2024 Login Here
आज रात को होगी दोनों दलों के विधायक दल की बैठक
प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था पर सरकार को घेरेगा विपक्ष
भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र 18 फरवरी से शुरू हो रहा है। सोमवार को वित्तमंत्री तरुण भनोत चार महीने के लिए अंतरिम बजट पेश करेंगे। डेढ़ महीने बाद लोकसभा चुनाव को देखते हुए बजट में आम जनता को राहत देने घोषणा वित्त मंत्री कर सकते हैं। सत्र 21 फरवरी तक चलेगा। सत्र के हंगामेदार होने के आसार है। विपक्ष सरकार को किसानों के कर्जमाफी और बिगड़ती कानून व्यवस्था पर घेरेगा।
बताया जा रहा है कि बजट सत्र में 89 हजार करोड़ रुपए का हो सकता है लेखानुदान हो सकता है। विधानसभा में लाए जाने वाले करीब 70 हजार करोड़ के लेखानुदान और थर्ड सप्लीमेंटी बजट की राशि 18 हजार करोड़ रुपए को मिलालें तो कुल 89439 हजार करोड़ के वोट एन अकाउंट को मंजूरी दे दी गई है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि कमलनाथ सरकार का बजट प्रदेश की आम जनता को राहत देने वाला होगा।
दोनों दलों के विधायक दल की बैठक: कांग्रेस और भाजपा विधायक दल की बैठक रविवार रात बुलाई गई। कांग्रेस की बैठक मुख्यमंत्री निवास पर होगी, वहीं भाजपा विधायक दल की बैठक पार्टी कार्यालय में आयोजित की गई है। सूत्रों का कहना है कि लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा की रणनीति सदन प्रभावी भूमिका बनाने की है।
भाजपा: प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था, किसानों से वादा खिलाफी, भाजपा सरकार द्वारा शुरू की गई योजनाओं को बंद करने पर भाजपा विधायक सदन में हंगाना कर सकते हैं। विधायक दल की बैठक में विपक्ष के नेता गोपाल भार्गव और पूर्व मुख्यमत्री शिवराज सिंह चौहान विधायकों का मार्ग दर्शन करेंगे। नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने कहा है कि जब से कांग्रेस की सरकार प्रदेश में बनी है, अपराध का ग्राफ काफी तेजी से बड़ा है। अपहरण उद्योग फिर से पनप गया है। चित्रकूट में दो बच्चों के अपहरण के तीन दिन बाद भी कुछ पता नहीं चला है। वहीं कांग्रेस सरकार ने प्रदेश में टांसफर इंडस्टी शुरू कर दी है।
कांग्रेस : कांग्रेस विधायक दल की मुख्यमंत्री निवास पर होने वाली बैठक में मुख्यमंत्री कमलनाथ मंत्रियों और विधायकों को विपक्ष के हमले से निपटने के टिप्स देंगे। सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री ने मंत्रियों से सदन में पूरी तैयारी के साथ आने कहा है।