Tuesday, April 30th, 2024 Login Here
मन्दसौर जिले के 5 समेत इंदौर में 8 मुस्लिमों ने अपनाया हिन्दू धर्म पिकअप की टक्कर से बाइक पर सवार महिला की मौत महाराणा प्रताप बस स्टैंड पर व्यावसायिक परिसर में आगजनी हिन्दू संगठन कार्यकर्ताओं ने रोके गौवंश से भरे 47 ट्रक, 596 गौवंश बरामद, 100 से अधिक आरोपी पुलिस हिरासत में महिला , किसान, युवा, गरीब के लिए काम किया भाजपा की सरकार ने निजी चिकित्सक ने अस्पताल की सोनाग्राफी का जिम्मा लिया फिर भी सेंटर पर लग गया ताला सर्वे में गांधीसागर बांध सुरक्षित लेकिन खाली पड़ी भूमि पर हो गया अतिक्रमण आईपीएल में क्रिकेट की बॉल पर दांव लगाते तीन गिरफ्तार पांच साल बित गऐ अभी भी शिवना ब्रिज अधूरा, दो महिने में अभी भी पूरा होने के आसार नहीं! तेज हवाऐ चलने से तापमान में गिरावट, बारिश और ओले गिरने की चेतावनी भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों ने किया गांव की चौपाल तक किया जनसम्पर्क पिपलिया कृृषि मंडी में कांग्रेस प्रत्याशी गुर्जर ने की किसानों व व्यापारियों से मुलाकात मोदी सरकार की योजनाओं से संसदीय क्षेत्र रोशन हो रहा लाखों खर्च करने के बाद भी जलकुंभी नहीं हटी, अब नपा कर्मचारियों पर जिम्मा! दो साल से कागजों में उलझे अमृत -2 पर आचार संहिता का साया, छह महिने और करना होंगा इंतजार
भाजपा प्रत्याशी सुधीर गुप्ता ने नीमच दक्षिण मंडल के ग्रामों में जनसंपर्क किया
मंदसौर/नीमच
-प्रधानमंत्री मोदी ने संकल्प पत्र जारी किया है। यह संकल्प पत्र भारत के सुनहरे भविष्य का रोडमैप है। पिछले 10 सालों में जो संकल्प थे वो हमारी सरकार ने पूरा किया है। हमारे संकल्प पत्र से 24 करोड़ लोग देश में गरीबी रेखा से बाहर आए है। हमने सबको आयुष्मान योजना का सुविधा दिया। इससे लोगों को 5 लाख की मुफ्त इलाज में बहुत बड़ी राहत मिली। हमने घर-घर बिजली पहुंचाया, पानी पहुंचाया अब हमारी सरकार पाइप से घर-घर गैस पहुंचाएगी। घर-घर सोलर पैनल लगाया जाएगा। उक्त बात भाजपा प्रत्याशी सुधीर गुप्ता ने नीमच दक्षिण मंडल के ग्रामों में सघन जनसंपर्क के दौरान कही।
रविवार को भाजपा प्रत्याशी सुधीर गुप्ता ने नीमच दक्षिण मंडल के ग्राम कुचडौद , छाछखेडी, उगरात, फोफलिया, हरवार, पिपलिया जागीर, घसुण्डी जागीर, बरकटी, चेनपुरा, अमावली  जागीर, हरनावदा, राबडिया, कराडीया महाराज, आसपुरा, सोनियाना, धामनिया, पिपलिया बाग़, लखमी, बमोरी , बमोरा , आवरी माता अन्य ग्रामों में जनसंकर्प कर  एक बार फिर मोदी सरकार बनाने का संकल्प लिया। सांसद गुप्ता ने कहा कि भाजपा सरकार ने संकल्प पत्र में युवाओं, महिलाओं, किसानों और गरीबों पर ध्यान केंद्रित किया है। मुद्रा लोन की योजना को 10 लाख से बढ़ाकर 20 लाख किया गया। वहीं, 5 लाख तक मुफ्त इलाज जारी रहेगा। छोटे कस्बों में स्वनिधि योजना का विस्तार होगा। 5 साल में नारी शक्ति की भागीदारी बढ़ेगी।  गांव में महिलाएं ड्रोन पायलट बनेंगी। पाइप के रास्ते घर-घर गैस पहुंचाए जाएंगे। उन्होने कहा कि संकल्प पत्र में सभी के विकास सहित विकसित भारत का संकल्प निहित है।
विधायक दिलीप सिंह परिहार ने कहा कि पिछल्े 10 वर्षो में संसदीय क्षेत्र सहित नीमच में काफी विकास कार्य हुए है। क्षेत्र को मेडिकल कॉलेज की सौगात मिली। इसी के साथ ही केन्द्रीय विद्यालय सहित पीएमश्री व सीएम राईज स्कूल की सौगाते मिली। सीआरपीएफ में काफी विकास कार्य हुए। प्रत्येक ग्राम प्रधानमंत्री सड़क योजनाओं से जुड़े। रेलवे के क्षेत्र में तो अभूतपूर्व विकास हुआ। आने वाले पांच साल भी विकास के इसी संकल्प को दोहराएंगे।
नीमच जिलाध्यक्ष पवन पाटीदार ने कहा कि पिछले 10 वर्षो में विकास के कई कीर्तिमान संसदीय क्षेत्र में रचे है। हमें उन्ही विकास कार्यो को लेकर जनता के बीच पहुंचना है। इस अवसर पर समस्त पदाधिकारी, कार्यकर्तागण व गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
भाजपा प्रत्याशी सुधीर गुप्ता का 15 अप्रैल का दौरा कार्यक्रम

मंदसौर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एंव प्रदेश संगठन महामंत्री के मार्गदर्शन में मंदसौर नीमच जावरा संसदीय क्षेत्र पर पुन: भाजपा का परचम लहराने के लिये भाजपा ने लोकसभा क्षेत्र की सभी विधानसभाओं में अपने संगठनात्मक कार्यों को तीव्रता प्रदान करती है। इसी क्रम में आज भारतीय जनता पार्टी लोकसभा क्षेत्र मंदसौर के प्रत्याशी सुधीर गुप्ता आज दिनांक 15 अप्रैल सोमवार को जावरा विधानसभा के पिपलौदा मंडल में प्रात:रू 08रू00 बजे गुर्जर अरनिया, प्रात:रू 08रू30 बजे हसन पालियास, प्रात:रू 09रू00 बजे आकतवासा, प्रातरू 09रू30 बजे सोनगढ, प्रात:रू 10रू00 बजे कंचनखेडी, प्रात:रू 10रू30 बजे कुशलगढ, प्रात:रू 11रू00 बजे अंगेटी, प्रात:रू 11रू30 बजे हतनारा, दोपहर 12रू00 बजे नाँदलेटा, दोपहर 12रू30 बजे मंचुन, दोपहर 01रू00 बजे आम्बा, दोपहर 01रू30 बजे पुनियाखेडी माताजी, दोपहर 02रू00 बजे गुडरखेडा, दोपहर 02रू30 बजे शेरपुर, दोपहर 03रू00 बजे सरसाना, दोपहर 03रू30 बजे गणेशगंज, साँय 04रू00 बजे कमलाखेडा, साँय 04रू30 बजे बड़ौदा, सायं 05रू00 बजे बडायला माताजी, सांय 05रू30 बजे बोरखेडा, सांय 06रू00 बजे उपरवाडा, सांय 06रू30 बजे बरगढ, सांय 07रू00 बजे चौरासी बडायला में संगठनात्मक कार्य एंव प्रचार अभियान में भाग लेगें।उक्त जानकारी लोकसभा मीडिया संयोजक एंव भाजपा जिला मीडिया प्रभारी निलेश जैन ने दी।

Chania