Tuesday, April 30th, 2024 Login Here
मन्दसौर जिले के 5 समेत इंदौर में 8 मुस्लिमों ने अपनाया हिन्दू धर्म पिकअप की टक्कर से बाइक पर सवार महिला की मौत महाराणा प्रताप बस स्टैंड पर व्यावसायिक परिसर में आगजनी हिन्दू संगठन कार्यकर्ताओं ने रोके गौवंश से भरे 47 ट्रक, 596 गौवंश बरामद, 100 से अधिक आरोपी पुलिस हिरासत में महिला , किसान, युवा, गरीब के लिए काम किया भाजपा की सरकार ने निजी चिकित्सक ने अस्पताल की सोनाग्राफी का जिम्मा लिया फिर भी सेंटर पर लग गया ताला सर्वे में गांधीसागर बांध सुरक्षित लेकिन खाली पड़ी भूमि पर हो गया अतिक्रमण आईपीएल में क्रिकेट की बॉल पर दांव लगाते तीन गिरफ्तार पांच साल बित गऐ अभी भी शिवना ब्रिज अधूरा, दो महिने में अभी भी पूरा होने के आसार नहीं! तेज हवाऐ चलने से तापमान में गिरावट, बारिश और ओले गिरने की चेतावनी भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों ने किया गांव की चौपाल तक किया जनसम्पर्क पिपलिया कृृषि मंडी में कांग्रेस प्रत्याशी गुर्जर ने की किसानों व व्यापारियों से मुलाकात मोदी सरकार की योजनाओं से संसदीय क्षेत्र रोशन हो रहा लाखों खर्च करने के बाद भी जलकुंभी नहीं हटी, अब नपा कर्मचारियों पर जिम्मा! दो साल से कागजों में उलझे अमृत -2 पर आचार संहिता का साया, छह महिने और करना होंगा इंतजार
भाजपा प्रत्याशी एवं सांसद सुधीर गुप्ता ने पिपलोदा मंडल के ग्रामों में जनसंपर्क किया
मंदसौर निप्र ।

पिछले 10 वर्ष, नारी गरिमा, नारी को नए अवसरों को समर्पित रहे हैं, आने वाले 5 वर्ष नारीशक्ति की नई भागीदारी के होंगे  मुफ्त राशन की योजना आने वाले 5 साल तक जारी रहेगी। एक करोड़ ग्रामीण महिलाओं को लखपति दीदी बनाकर सशक्त किया है. अब हम तीन करोड़ ग्रामीण महिलाओं को लखपति दीदी बनाएंगे। उक्त बात भाजपा प्रत्याशी व क्षेत्रिय सांसद सुधीर गुप्ता ने जावरा विधानसभा के पिपलोदा मंडल के विभिन्न ग्रामों में जनसपर्क के दौरान कही।
सोमवार को भाजपा प्रत्याशी सुधीर गुप्ता ने जावरा विधानसभा के ग्राम गुर्जर अरनिया , हसन पालिया, आकतवासा, सोनगढ, कचंनखेडी, अंगेटी,, हतनारा, नांदलेटा, मंचुन, आम्बा, पुनियाखेडी माताजी, गुडरखेडा, शेरपुर, सरसाना , गणेशगंज, कमलाखेडा, बडोदा, बडायला माताजी, बोरखेडा, उपरवाडा, बरगढ, चौरासी बडायल में जनसंपर्क एक बार फिर मोदी सरकार बनाने की अपील की।
सांसद गुप्ता ने कहा कि यह सरकार गरीब, गांव, और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को समर्पित है। उसी को कार्यरूप देते हुए 10 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने इन सारे आयामों को आगे बढ़ाने का काम किया है। 70 वर्ष की आयु से ऊपर के हर बुजुर्ग को आयुष्मान योजना के दायरे में लाया जाएगा। चाहे वो गरीब हो, मध्यम वर्ग का हो या फिर उच्च मध्यम वर्ग से ही:यों न हो, उन्हें 5 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी।  इसी के साथ ही जो भी आवासो से वंचित है उन्है पक्के घर देकर सपनों को पूरा किया जाएगा। सुधीर गुप्ता ने कहा कि 2 हजार करोड़ की माही जल समूह योजना का लाभ क्षेत्र को मिलने वाला है। बच्चें आधुनिक शिक्षा ग्रहण कर देश, समाज के साथ गांव का नाम रोशन करे इसके लिए क्षेत्र के नांदलेटा और माउखेडी में पीएमश्री स्कूल की सौगात मिली। 5 हजार से अधिक आवास पिपलोदा क्षेत्र में पूर्ण हुए है। 25 हजार से अधिक शौचालयों का निर्माण हुआ है। आवागमन सुलभ हो इसके लिए प्रत्येक ग्राम को प्रधानमंत्री सड़क योजना से जोड़ा है। इसी के साथ ही जावरा उज्जैन फोरलेन स्वीकृत है जिसका लाभ क्षेत्रवासियों को मिलेगा। सांसद गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने ना तो गरीबों की सूध ली ना ही महिला, युवाओं की। इनके उत्थान के लिए कोई भी योजना नही बनी। इस अवसर पर सभी पदाधिकारी, मंडल व मोर्चा के पदाधिकारी, कार्यकर्तागण व गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
भाजपा प्रत्याशी सुधीर गुप्ता का आज का  दौरा कार्यक्रम

भारतीय जनता पार्टी लोकसभा क्षेत्र मंदसौर के प्रत्याशी सुधीर गुप्ता आज दिनांक 16 अप्रैल मंगलवार को मंदसौर जिले की सुवासरा विधानसभा के शामगढ़ मंडल में प्रातरूरू 08रू00 बजे से बनी, प्रातरूरू 08रू30 बजे से कुरावन, प्रातरूरू 09रू00 बजे से हरिपुरा, प्रातरू 09रू30 बजे से असावती, प्रातरूरू 10रू00 बजे से गोपालपुरा, प्रातरूरू 10रू30 बजे से भटूनी, प्रातरू 11रू00 बजे से चंदवासा, प्रातरूरू 11रू30 बजे से तोलाखेडी, दोपहर 12रू00 बजे से बर्डिया ऊंचा, दोपहर 12रू30 बजे से देवगढ़, दोपहर 01रू00 बजे से शंकरिया खेड़ी, दोपहर 01रू30 बजे से रूपारेल, दोपहर 02रू00 बजे से मुण्डला, दोपहर 02रू30 बजे से बोरखेडी घाटा, दोपहर 03रू00 बजे से परासली घाटा, दोपहर 03रू30 बजे से मोरडी, सांय 04रू00 बजे से मोलाखेडी, सांय 04रू30 बजे से हतुनिया, सांय 05रू00 बजे से बोरखेडी रेंडका, सांय 05रू30 बजे से खेरखेडी, सांय 06रू00 बजे से आगर, सांय 06रू30 बजे से बरखेडा नायक में संगठनात्मक कार्य एंव प्रचार अभियान में भाग लेगें। उक्त जानकारी लोकसभा मीडिया संयोजक एंव भाजपा जिला मीडिया प्रभारी निलेश जैन ने दी।

Chania