Tuesday, April 30th, 2024 Login Here
मन्दसौर जिले के 5 समेत इंदौर में 8 मुस्लिमों ने अपनाया हिन्दू धर्म पिकअप की टक्कर से बाइक पर सवार महिला की मौत महाराणा प्रताप बस स्टैंड पर व्यावसायिक परिसर में आगजनी हिन्दू संगठन कार्यकर्ताओं ने रोके गौवंश से भरे 47 ट्रक, 596 गौवंश बरामद, 100 से अधिक आरोपी पुलिस हिरासत में महिला , किसान, युवा, गरीब के लिए काम किया भाजपा की सरकार ने निजी चिकित्सक ने अस्पताल की सोनाग्राफी का जिम्मा लिया फिर भी सेंटर पर लग गया ताला सर्वे में गांधीसागर बांध सुरक्षित लेकिन खाली पड़ी भूमि पर हो गया अतिक्रमण आईपीएल में क्रिकेट की बॉल पर दांव लगाते तीन गिरफ्तार पांच साल बित गऐ अभी भी शिवना ब्रिज अधूरा, दो महिने में अभी भी पूरा होने के आसार नहीं! तेज हवाऐ चलने से तापमान में गिरावट, बारिश और ओले गिरने की चेतावनी भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों ने किया गांव की चौपाल तक किया जनसम्पर्क पिपलिया कृृषि मंडी में कांग्रेस प्रत्याशी गुर्जर ने की किसानों व व्यापारियों से मुलाकात मोदी सरकार की योजनाओं से संसदीय क्षेत्र रोशन हो रहा लाखों खर्च करने के बाद भी जलकुंभी नहीं हटी, अब नपा कर्मचारियों पर जिम्मा! दो साल से कागजों में उलझे अमृत -2 पर आचार संहिता का साया, छह महिने और करना होंगा इंतजार
सुधीर गुप्ता ने शामगढ़ मंडल के ग्रामों में सघन जनसंपर्क किया
मंदसौर निप्र।

 संसदीयं क्षेत्र में 10 वर्षाे में विकास के कई कीर्तिमान स्थापित हुए। शिक्षा के क्षेत्र में केन्द्रीय विद्यालय की सौगात मिली, तो 1600 करोड़ रूपये से अधिक की शामगढ़-सुवासरा सिंचाई योजना से किसानों को सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध हो रहा है। यहीं नही प्रथम चरण अमृत भारत स्टेशन योजना में शामगढ़ स्टेशन का आधुनिकीकरण हो रहा है।
उक्त बात सांसद सुधीर गुप्ता ने शामगढ़ मंडल के विभिन्न गा्रमों में जनसंपर्क के दौरान कही।मंगलवार को भाजपा प्रत्याशी सुधीर गुप्ता ने सुवासरा विधानसभा के  शामगढ़ मंडल के बनी, कुरावन, हरिपुरा, असावती, गोपालपुरा, भटूनी,, चंदवासा, तोलाखेडी, बर्डिया ऊंचा, देवगढ, शंकरिया खेडी, रूपारेल, मुण्डला, बोरखेडीघाटा, परासलीघाटा, मोरडी, मोलाखेडी, हतुनिया, बोरखेडी रेंडका, खेरखेडी, आगर, बरखेडा नायक में जनसंपर्क किया।
भाजपा प्रत्याशी सुधीर गुप्ता ने कहा कि हमारा संकल्प ग्रामों के विकास और किसानों की उन्नति है। इसलिए हमारा संकल्प पत्र विकसित भारत के चार मजबूत स्तंभ युवाशक्ति, नारीशक्ति, गरीब और किसान को सशक्त करता है। महिलाओं को उन्नति के लिए हमने कई योजनाएं संचालित की है आगे भी कई योजनाओं में महिलाओं को प्राथमिकता दी जा रही है। 3 करोड़ महिलाओं लखपति दीदी योजना से जोड़ेंगे। किसानों को उन्नति हमारी सरकार की पहली प्राथमिकता है। पीएम सूर्य घर योजना से मुफ्त बिजली उपलब्ध कराई जाएगी। 70 साल से अधिक उम्र वाले वरिष्ठनागरिकों को अयुष्मान योजना से जोड़ेंगे। हर घर को शुध्द पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा। हर गरीब को पक्का घर देने की योजना जारी रहेगी।
विधायक हरदीप सिंह डंग ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और सांसर सुधीर गुप्ता के प्रयासों से क्षेत्र में कई विकास कार्य हुए है। सिंचाई योजनाओं से किसानों के खेतों में पानी पहुंच रहा है। घरों को नल जल की योजना का लाभ मिल रहा है तो क्षेत्र में 14 हजार से अधिक प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवासो का निर्माण हुआ। उन्होने कहा कि रेलवे, शिक्षा सहित अन्य क्षेत्रों में भी सांसद सुधीर गुप्ता ने कोई कसर नही छोड़ी।
पूर्व विधायक राधेश्याम पाटीदार ने कहा कि सांसद सुधीर गुप्ता ने विकास में कई कीर्तिमान स्थापित किए। रूनीजा सोलर प्लांट, रेलवे, केन्द्रीय विद्यालय, आवास, नल जल जैसी अनेक योजनाओं का लाभ क्षेत्रवासियों को मिला। आज आधुनिक सड़को निर्माण हो रहा है।
सुवासरा विधानसभा प्रभारी मदनलाल राठौर ने कहा कि अबकी बार 400 पार के संकल्प को लेकर हम आगे बढ़ रहे है और जिस तरह से मोदी सरकार के विकास कार्य किए है और क्षेत्र में विकास कार्य हुए है उससे 400 पार का संकल्प पूरा होगा। हर बूथ पर हमें 370 से अधिक वोटो से जितना है।
जिला पंचायत अध्यक्ष दुर्गा पाटीदार ने  कहा कि मोदी सरकार में सबसे अधिक विकास ग्रामीण क्षेत्रों का हुआ है। किसानों और महिलाओं के लिए अधिक योजना भाजपा सरकार में आई है। भाजपा सरकार में महिलाओं को हर माह खाते में राशि आ रही है तो आने वाले समय में लखपति दीदी भी क्षेत्र की महिलाएं कहलाएगी। उज्जवला, नल जल योजना, आवास योजना, जन धन खातों जैसी योजनाओं ने महिलाओं का जीवन आसान किया। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, मंडल व मोर्चा पदाधिकारी, कार्यकर्तागण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
भाजपा प्रत्याशी सुधीर गुप्ता का आज का दौरा कार्यक्रम

मंदसौर। भारतीय जनता पार्टी लोकसभा क्षेत्र मंदसौर के प्रत्याशी सुधीर गुप्ता आज दिनांक 17 अप्रैल बुधवार को मंदसौर संसदीय क्षेत्र की  जावरा विधानसभा के जावरा ग्रामीण मंडल में दोपहर 02रू00 बजे से कलालीया, दोपहर 02रू30 बजे से रिंगनोद, दोपहर 03रू00 बजे से गोठड़ा, दोपहर 03रू30 बजे से कामलिया, साँय 04रू00 बजे से बनवाडा, साँय 04रू30 बजे से बिनोली, सायं 05रू00 बजे से आलमपुर ठिकरीया, सायं 05रू30 बजे से वण्डवा, सांय 06रू00 बजे से उणी, सांय 06रू30 बजे से नयानगर, सायं 07रू00 बजे से खेडाखेडी, सायं 07रू30 बजे से मीना खेडा, रात्रि 08रू00 बजे से आःयाबेडी, रात्रि 08रू30 बजे से बहादुरपुर, रात्रि 09रू00 बजे से लालाखेडा में संगठनात्मक कार्य एंव प्रचार अभियान में भाग लेगें। उक्त जानकारी लोकसभा मीडिया संयोजक एंव भाजपा जिला मीडिया प्रभारी निलेश जैन ने दी।

Chania