Friday, April 26th, 2024 Login Here
गरोठ नि.प्र. देश में चल रहे कोरोना के गंभीर संकट के चलत पुरा देश लॉकडाउन होने से अनेक लोगों के सामने भोजन पानी का संकट खड़ा हो गया था जो रोज कमाते और रोज खाते।गरोठ भाजपा मण्डल अध्यक्ष राजेश सेठिया एवं राजेन्द्र जैन विनोद ग्वाला दीपक मांदलिया आदि ने ऐसे लोगों के संकट को समझते हुए तत्काल गरोठ में स्वेच्छानुसार दानराशि प्राप्त कर भोजन की व्यवस्था प्रारंभ कर जरुतमंदों को इनका वितरण शुरु करवाया गया जिसमें स्थानीय प्रशासन ने भी इनका सहयोग किया और गरोठ क्षेत्र के विधायक देवीलाल धाकड़ इस पुरी व्यवस्था की मानिर्टिंग कर सक्रिय है।भाजपा के पदाधिकारीयो की सक्रियता से श्वेताबंर जैन सोशल ग्रुप के अंतिमाबाला सुरेश संघवी भी अपनी पुरी टीम ने जन सहयोग से भोजन व्यवस्था को शुरु कर घर घर भोजन पैकेट वितरण करना शुरु कर दिये है। गरोठ नगर मे जरुरमंद लोगो 26 मार्च से भोजन पैकेट वितरण किये जा रहे है।इस कार्य के लिए भाजपा के पदाधिकारीयों ने सुव्यवस्थिति तरीके से वार्ड़वार टीम भी गठित की हुई है जो रोज अपनी सेवा दे रहे है।ब्लाक कांगेस कमेटी गरोठ के के द्वारा भी अपने कार्यकर्ताओं के माध्यम से भोजन पैकेट वितरण करवाने का कार्य करवाया गया है।विधायक धाकड़ ने कोरोना वाइरस के लिए विधायक निधि से गरोठ भानपुरा की रोगी कल्याण समिति को आवश्यवक व्यवस्था के लिए राशि स्वीकृत की गई है।