Saturday, April 27th, 2024 Login Here
मनासा। वैसे तो नीमच जिले के मनासा में प्रख्यात कथा वाचक पंडिप प्रदीप मिश्रा के मुखारबिंद से होने वाली श्री शिव महापुराण कथा का आयोजन निरस्त हो गया है। प्रशासन ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए है। लेकिन यहां तैयारियों का दौर जारी है। सोशल मीडिया पर निरस्त होने के आदेश को अफवाह बताया जा रहा है तो प्रशासनिक अधिकारी व्यवस्थाओं का अभाव बताकर लिखीत में कथा निरस्त होने के आदेश जारी कर चुके हैं। इधर सोशल मीडिया पर बकायदा तैयारियों के फोटो भी वायरल हो रहे हैं। वहीं विधायक ने भी सीएम मोहन यादव को पत्र लिखकर कथा करवाने की अनुमति दिए जाने की मांग की है। इधर मंगलवार को कलेक्टर ने भी आयोजन समिति और समाजसेवियों की बैठक ली। जिसमें कलेक्टर से सभी व्यवस्थाओं को जुटाने का आश्वासन देने हुए कथा निरस्त नहीं करने का निवेदन किया। आपको बता दे कि एक से सात अप्रैल तक मनासा में कथा का आयोजन होना तय हुआ था।
प्रशासन ने की है निरस्त
मनासा नगर के अक्षत नगर कॉलोनी में 1 से 7 अप्रैल तक आयोजित होने वाली श्री शिव महापुराण कथा को एसडीएम ने निरस्त कर दिया गया है। इस संबंध में आदेश भी जारी किया है। जिसमें निरस्ती का कारण आदर्श आचार संहिता के चलते पुलिस बल की कमी ओर आयोजकों द्वारा आयोजन के लिए निर्धारित व्यवस्थाओं को अपर्याप्त बताया है। प्रशाासन की माने तो इस संबंध में आयोजकों और पंडित प्रदीप मिश्रा के कार्यालय से जुड़े शुक्ला जी को लिखित आदेश से अवगत करा दिया गया है। आगे की तारीख के लिए कहा गया है। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार आदर्श आचार संहिता के चलते पुलिस बल की कमी है। अतिरिक्त बटालियन भी अन्य राज्यों में चुनाव के चली गई है। आयोजन स्थल पर भी व्यवस्थाएं संतोषजनक नहीं पाई गई है। संसाधनों की कमी भी देखी गई है। इस संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों और हमने भी निरीक्षण करने के बाद आयोजकों से कहा था। लेकिन फिर भी व्यवस्थाएं अपर्याप्त ही रहीं। इन तमाम बातों के चलते श्री शिव महापुराण कथा के आयोजन निरस्त किया गया है।
विधायक ने लिखा सीएम को पत्र
इधर विधायक ने सीएम मोहन यादव को पत्र लिखा है। जिसमें कहा गया है कि वर्तमान में लोकसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता लगी हुई है। इसे दृष्टिगत रखते हुए जिला कलेक्टर ने पुलिस बल कम होने और आयोजन समिति द्वारा निर्धारित अन्य व्यवस्थाएं नहीं होने से कया आयोजन की अनुमति निरस्त कर दी है। इसे मनासा नगर सहित नीमच जिले में आमजन में आकोश है। चूंकि पुरा आयोजन धर्मआस्था से जुड़ा है और मनासा नगर में विश्व विख्यात कथा वाचक पंडित प्रदीप जी मिश्रा की कथा होना गर्व की बात होगी। इस हेतु उक्त आयोजन में आपका हस्तक्षेप होना आवश्यक हो गया है। आप कथा के लिए पर्याप्त पुलिस बल की व्यवस्था कर आयोजन की अनुमति प्रदान करे। अन्य व्यवस्था मैं और समस्त नगरवासी एवं देवड़ा परिवार मिलकर जुटा लेंगे। संपूर्ण पुलिस बल की व्यवस्था के साथ शांतिपूर्ण सदभावना के साथ आदर्श आचारसंहिता का पालन करते हुए कथा आयोजन होगा इसका मैं और रामरत नगरवासी आपको पूर्ण विश्वास दिलाते है।