Saturday, April 27th, 2024 Login Here
निजी चिकित्सक ने अस्पताल की सोनाग्राफी का जिम्मा लिया फिर भी सेंटर पर लग गया ताला सर्वे में गांधीसागर बांध सुरक्षित लेकिन खाली पड़ी भूमि पर हो गया अतिक्रमण आईपीएल में क्रिकेट की बॉल पर दांव लगाते तीन गिरफ्तार पांच साल बित गऐ अभी भी शिवना ब्रिज अधूरा, दो महिने में अभी भी पूरा होने के आसार नहीं! तेज हवाऐ चलने से तापमान में गिरावट, बारिश और ओले गिरने की चेतावनी भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों ने किया गांव की चौपाल तक किया जनसम्पर्क पिपलिया कृृषि मंडी में कांग्रेस प्रत्याशी गुर्जर ने की किसानों व व्यापारियों से मुलाकात मोदी सरकार की योजनाओं से संसदीय क्षेत्र रोशन हो रहा लाखों खर्च करने के बाद भी जलकुंभी नहीं हटी, अब नपा कर्मचारियों पर जिम्मा! दो साल से कागजों में उलझे अमृत -2 पर आचार संहिता का साया, छह महिने और करना होंगा इंतजार मंदसौर में कार में सवारों से एक करोड़ नगदी और तीन किलो चांदी पकडाई श्रृद्धा, समर्पण और भक्ति भाव से मनाया गया श्री हनुमान जन्मोत्सव भक्तों के दुःख दूर कर आरोग्य तीर्थ बन चुका है श्री हर्कियाखाल बालाजी का धाम मतदान से पहले कार्रवाहीं, 23 बदमाश तीन महिने के लिऐ जिलाबदर शिवना में नाइट्रोजन ज्यादा इसलिए फेल रही जल कुंभी..
एसपी बंगले के साथ ही थानों पर उत्साह से मना रंगों का त्यौहार
मंदसौर
जिले में होली का त्योहार शांति और सद्भाव पूर्ण मनाया गया। जिले में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए पुलिस ने खूब मेहनत की। आमजन की होली शांति सद्भाव साथ मनाने के बाद आज पुलिस विभाग ने अपनी होली मनाई। सुबह पुलिस अधीक्षक निवास पर होली का आयोजन किया गया। जिसमें एसपी के साथ ही अधिकारियों कर्मचारियों ने रंगों का पर्व मनाया इसके साथ ही जिले के थानों पर भी पूरे उत्साह के साथ होली का पर्व मनाया गया।
आयोजन में अधिकारी और सभी थानों के पुलिसकर्मी होली मनाने पहुंचे। पुलिस की होली में खूब रंग और गुलाल उड़ा फिल्मी गीतों पर पुलिसकर्मी ने जमकर डांस भी किया। उल्लेखनीय है कि होली पर धुलेंडी के दूसरे दिन पुलिसकर्मी होली मनाते हैं। होली और धुलेंडी के दौरान पुलिसकर्मी कानून व्यवस्था बनाने में ड्यूटी में तैनात रहते हैं। इसलिए पुलिसकर्मी होली नहीं खेल पाते पुलिस की होली आमजन की होली धुलेंडी के अगले दिन मनाई जाती है।
सुबह एसपी बंगले पर होली का आयोजन किया गया। इसमें सभी थानों के पुलिसकर्मियों ने जमकर होली खेली और डांस भी किया। एसपी बंगले पर रंग गुलाल में सरोबार पुलिसकर्मियों ने खूब मौज मस्ती की। इसके बाद थानों पर होली का आयोजन किया गया। पुलिसकर्मियों की होली में कलेक्टर दिलीप यादव भी शामिल हुए।
एसपी अनुराज सुजानिया और कलेक्टर दिलीप यादव ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर बधाई दी। एसपी सुजानिया ने सभी पुलिसकर्मियों को त्योहार पर मुस्तैदी से कार्य करने और कानून व्यवस्था बनाने में पूरी मेहनत ईमानदारी ने ड्यूटी निभाने पर धन्यवाद देकर उनका मनोबल बढ़ाया।

Chania